Responsive Scrollable Menu

दिनभर की Fatigue और सुस्ती होगी दूर, सुबह करें Surya Namaskar समेत ये 4 Yoga Asanas

भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान हर समय थका हुआ महसूस करता है। ऑफिस वर्क के दौरान वह हमेशा थका-थका महसूस करता है। कई बार अच्छी नींद और अच्छा खान-पान के बाद भी इंसान थका हुआ महसूस करता है। जब थकान और सुस्ती बढ़ जाती है और काम पर असर डालने लगती है। कई बार ऑफिस में फोकस नहीं बन पाता है। पढ़ने वाले बच्चों का मन में पढ़ाई नहीं लगता है। इस थकान से छुटकारा पाने के लिए लोग चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। हालांकि इनका असर कुछ देर तक ही रहता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर पूरा समय ऊर्जा से बना रहे है, तो दिमाग तेज चले और मूड भी बेहतर बना रहे, तो इसका सबसे आसान और प्राकृतिक उपाय योग है। प्रतिदिन आप इन योगासनों को जरुर ट्राई करें। यह आपके शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करेगी।

सूर्य नमस्कार के साथ करें दिन की शुरुआत

अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें। इसको करने से आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है, शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। आप सुबह खाली पेट 5 से 10 राउंड सूर्य नमस्कार जरुर करें। यह आपके शरीर को तुरंत एक्टिव बनाएगा।

ताड़ासन के कई फायदे

यह योगासन रोजाना करने से काफी फायदेमंद रहता है। ताड़ासन शरीर को ऊपर की तरफ खिंचाव करता है, इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर का पॉश्चर भी सुधारता है।

- ताड़ासन करने से कमर, कंधे और गर्दन की समस्याएं देखने को मिलती है।

- इस आसान के करने से शरीर संतुलित बना रहता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होता है।

- सुबह के समय इस योगासन को जरुर करें। इससे मन शांत रहता है, तनाव कम होता है और पूरे दिन के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

भुजंगासन से शरीर रहता है एक्टिव

भुजंगासन या कोबरा पोज शरीर में ऊर्जा भरने वाला एक प्रभावी योगासन है। इस आसन में पेट के बल लेटकर शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों में खिचाव आता है।

- अगर आप दिनभर कुर्सी बैठे रहते हैं, तो पीठ दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ती जा रही है। तो इस योगासन के करने से सभी समस्याएं दूर होगी।

- भुजंगासन करने से छाती को खोलता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतरीन बनाता है।

- स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मददगार माना जाता है।

वृक्षासन बढ़ाता है फोकस

अगर आप शरीर और मन दोनों को संतुलित करना चाहते हैं, तो एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाए। ये योगा शरीर की स्थिरता और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।

- वृक्षासन योग करने से पैरों की मांसपेशियों मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।

- यह दिमाग को केंद्रित रखने में भी मदद करता है।

- इस योगासन करने से तनाव, चिंता और वर्क प्रेशर के दबाव के बीच वृक्षासन मानसिक शांति प्रदान की जाती है।
 

Continue reading on the app

‘Ding Dong’ गाने पर दो लड़कियों ने किया मजेदार डांस, एक से बढ़कर एक स्टेप्स ने खींचा ध्यान!

‘Ding Dong’ गाने पर दो लड़कियों के मजेदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में दोनों लड़कियां गाने की धुन पर एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं. दोनों का तालमेल और डांस करने का अंदाज देखने वालों को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. Video Credit: Instagram-@kamu_shree

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI से बाहर, कोच-कप्तान ने संजू सैमसन पर जताया भरोसा

Vaibhav Sooryavanshi out of Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया है. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभव पर भरोसा जताया.आगामी एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम प्रबंधन 'बैक टू बेसिक्स' की रणनीति अपना रहा है. इसी के तहत अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है, जबकि युवा वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा. Sun, 13 Sep 2026 19:41:45 +0530

  Videos
See all

Mumbai में बोले Amit Shah- हमले से पहले पसीने छूट जाए भारत की ऐसी है रक्षा नीति | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:12:06+00:00

महिलाओं की टीम में गे पुरुष: स्विमर फ्रिथयोफ साइडल [A man in a women's pool:Swimmer Frithjof Seidel] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers