Responsive Scrollable Menu

तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली जा रही उड़ान एआई1886 को रविवार को तकनीकी कारणों से एहतियातन जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।

हालांकि, विमान ने जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग की और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार, इसकी जांच की जा रही है।

एयर इंडिया के अनुसार, उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या का पता चलने पर पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को निकटतम उपयुक्त हवाईअड्डे जयपुर की ओर डायवर्ट किया। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और अब उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।

कंपनी ने बयान में कहा, 13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली संचालित उड़ान AI1886 को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप एक तकनीकी समस्या के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और उसकी जांच की जा रही है।

एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। कंपनी की ग्राउंड टीम जयपुर में यात्रियों को आवश्यक सहायता और सहयोग उपलब्ध करा रही है। एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा को लेकर निगरानी और जांच बढ़ी हुई है। हाल के महीनों में विभिन्न एयरलाइंस की कुछ उड़ानों में तकनीकी कारणों से डायवर्जन और एयर टर्नबैक जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को एयर इंडिया ने यह भी जानकारी दी थी कि उसके एक पायलट का दिल्ली में ठहराव (लेओवर) के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। मुंबई के रहने वाले पायलट को शुक्रवार शाम दिल्ली के एक होटल में बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह शनिवार सुबह एक उड़ान संचालित करने वाले थे।

इससे पहले अगस्त में कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा मानकों के तहत वापस लौटाया गया था।

फिलहाल, एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि भोपाल-दिल्ली उड़ान के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'मैं सुसाइड करने जा रहा हूं', एक्टर ने फेसबुक पर की हिला देने वाली पोस्ट, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Vikas Samudre Facebook Post: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से कान खड़े करने वाली खबर सामने आई है. एक्टर विकास समुद्रे (Actor Vikas Samudre) ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज से सुसाइड करने को लेकर पोस्ट कर दी. जब उनकी ये पोस्ट लोगों की नजरों में आई तो सब शॉक्ड रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई है. जिसके बाद लोगों को उनकी जान की परवाह होने लगी की, कहीं ये अपनी जान ना ले लें.  लेकिन बाद में जब इस मामले की जानकारी मुंबई साइबर पुलिस तक पहुंची तो विभाग में भी हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी. लेकिन अंत में मामला कुछ और ही निकला. आइए पूरा बात समझते हैं.

'मैं सुसाइड करने जा रहा हूं'

दरअसल, विकास समुद्रे मराठी इंडस्ट्री में काम करते हैं, वह इस इंडस्ट्री में जाना-माना चेहरा है. शुक्रवार रात को उनकी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट की गई है. जिसमें अंग्रेजी में साफ-साफ शब्दों में लिखा हुआ था, 'मैं सुसाइड करने जा रहा हूं'. जिसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया. जब इस मामले की मुंबई साइबर पुलिस ने जांच की तो वह एक टाइपिंग मिस्टेक निकली. बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे. 

एक घंटे बाद आई सच्चाई सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को इस मामले की जानकारी शुक्रवार रात 11 बजे मिली थी. जिसके बाद साइबर लैब, पांच साइबर पुलिसकर्मियों और कंट्रोल रूम की टीम ने विकास को ट्रेस करना शुरू किया. करीब एक घंटे की कोशिश के बाद रात 12 बजे पुलिस ने उनकी लोकेशन का पता लगा लिया. जिसके बाद पुलिस ने अपने बयान में पुष्टि की कि विकास समुद्रे पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं, एक्टर ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि जो उन्होंने पोस्ट किया था, उसका मतलब वैसा नहीं था, जो लोगों ने समझ लिया था. उन्होंने कहा कि उनकी वह पोस्ट एक प्ले से जुड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में किया गया था और टाइपिंग की गलती की वजह से उसका मतलब कुछ और निकल गया. 

विकास  समुद्रे का वर्क फ्रंट जानिए

विकास  समुद्रे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मराठी इंडस्ट्री और थिएटर के एक जाने-माने एक्टर और शानदार कॉमेडियन हैं. उन्होंने साल 2004 में आई सुपरहिट फिल्म 'नवरा माझा नवसाचा' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके 'चिपळूणकर बस यात्री' के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा, उन्होंने 'अदला बदली' (2008), 'अगड्बम' (2010), 'ज़कास' (2011), 'पिपानी' (2012) और 'छंद प्रितिचा' (2017) जैसी कई बेहतरीन मराठी फिल्मों में काम कर रखा है.

इतना ही नहीं उन्होंने 'पैचान कौन' जैसे पॉपुलर प्ले में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है. उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया है. जिसमें 'फु बाई फु' और 'कॉमेडी एक्सप्रेस' जैसे रियिलटी शो शामिल हैं, इससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी. साल 2017-18 उनके लिए बेहद खराब रहा क्योंकि उन्हें गंभीर ब्रेन हैमरेज का सामना करना पड़ा था. लेकिन उन्होंने इससे उबरने के बाद दोबारा काम करना शुरू कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से मांगी 10 करोड़ की एल‍िमनी? तलाक की खबरों के बीच देश छोड़ने को लेकर कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय मेंस टीम की एशिया कप ट्रॉफी कहां है? साथ ले भागा था मोहसिन नकवी, 350 दिन बाद फिर हुआ शर्मसार

पिछले साल भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने जब एशिया कप का खिताब जीता था तो उन्होंने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लिया. उसी नक्शे-कदम पर चलते हुए अब महिला टीम ने भी ऐसा ही किया. पिछले साल नकवी ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए थे, लेकिन इस बार पीसीबी चीफ ने ऐसा नहीं किया. ऐसे में आइए जानते हैं कहां है भारतीय मेंस टीम की ट्रॉफी. Mon, 14 Sep 2026 10:42:58 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Disha Salian Case LIVE: ये हैं दिशा के कातिल? | CBI Probe | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:34:57+00:00

AMU में डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल | Hostel | Dating App Scam | Aligarh Muslim University #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers