PM Modi ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई पहचान दिलाई : सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है.
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत के विकास और वैश्विक प्रभाव में तेजी आई तथा देश ने दुनिया के सामने एक नए भारत की तस्वीर पेश की. मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हेड ऑफ स्टेट के रूप में 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूरे होंगे. इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर ‘सेवा दिवस’ से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनकी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा.
दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को वेलफेयर स्टेट के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल वाला ऐसा प्रदेश बनाया, जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना. प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारा, जिनकी पहले कल्पना करना भी मुश्किल था. आज भारत गरीब और कमजोर देश के बजाय दुनिया का नेतृत्व करने वाली ताकत के रूप में उभरा है.
25 वर्ष के कार्यकाल का अवलोकन
उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के कार्यकाल का अवलोकन करने पर समग्र विकास का एक स्पष्ट विजन दिखाई देता है. उन्होंने जिस योजना की कल्पना की, उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया. इसका असर देश के विकास से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका तक दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि भारत में जी-20 का सफल आयोजन और देश में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन नए भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है.
आधुनिक विकास के साथ आगे बढ़ा
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को गुलामी की मानसिकता से उबारने के साथ ही अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा सम्मान की दिशा में भी काम किया है. मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ. उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन को भी भारत की सांस्कृतिक शक्ति और विरासत से जोड़ते हुए कहा कि देश अपनी परंपराओं को आधुनिक विकास के साथ आगे बढ़ा रहा है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का ऐसा दौर है, जिसने देश के विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी है. ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी यात्रा को जनता के बीच ले जाने का माध्यम बनेगा.
सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदली
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के आह्वान का असर अब देश के औद्योगिक विकास में दिखाई दे रहा है. आज देश में चिप से लेकर शिप तक का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है. प्रदेश एक्सप्रेसवे का हब बना है और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है. पंकज चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और 11 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे.
स्रोत: आईएएनएस
तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली जा रही उड़ान एआई1886 को रविवार को तकनीकी कारणों से एहतियातन जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।
हालांकि, विमान ने जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग की और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार, इसकी जांच की जा रही है।
एयर इंडिया के अनुसार, उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या का पता चलने पर पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को निकटतम उपयुक्त हवाईअड्डे जयपुर की ओर डायवर्ट किया। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और अब उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।
कंपनी ने बयान में कहा, 13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली संचालित उड़ान AI1886 को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप एक तकनीकी समस्या के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और उसकी जांच की जा रही है।
एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। कंपनी की ग्राउंड टीम जयपुर में यात्रियों को आवश्यक सहायता और सहयोग उपलब्ध करा रही है। एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा को लेकर निगरानी और जांच बढ़ी हुई है। हाल के महीनों में विभिन्न एयरलाइंस की कुछ उड़ानों में तकनीकी कारणों से डायवर्जन और एयर टर्नबैक जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को एयर इंडिया ने यह भी जानकारी दी थी कि उसके एक पायलट का दिल्ली में ठहराव (लेओवर) के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। मुंबई के रहने वाले पायलट को शुक्रवार शाम दिल्ली के एक होटल में बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह शनिवार सुबह एक उड़ान संचालित करने वाले थे।
इससे पहले अगस्त में कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा मानकों के तहत वापस लौटाया गया था।
फिलहाल, एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि भोपाल-दिल्ली उड़ान के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









