Ganesh Chaturthi पर बन रहा ग्रहों का विशेष योग, इन 4 राशियों को करियर और व्यापार में मिलेगा लाभ
कल यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। वैसे यह पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में चल रहीं सभी बाधाएं दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
बप्पा अपने भक्तों के सभी कष्ट और परेशानियों को दूर कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों के विशेष योग का राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। आइए आपको बताते हैं किन राशियों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन शुभ रहने वाला है।
इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा
मेष राशि: इस राशि के जातकों के रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। आपकी कार्यकुशलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि: भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातकों की बुद्धि और वाणी में मधुरता आएगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशि: इस दौरान आपको मन-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में नए और शुभ अवसर प्राप्त होने वाले हैं। जीवन में चल रही बाधाएं दूर होंगी।
धनु राशि: बप्पा आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आ रहे हैं। बिजनेस और करियर के क्षेत्र में चल रही रुकावटें समाप्त होंगी और भाग्योदय के नए मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त
-भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 14 सितंबर को सुबह 07 बजकर 06 मिनट
-भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: 15 सितंबर को सुबह 07 बजकर 44 मिनट
-गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 02 से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक
-चंद्र दर्शन से बचने का समय: सुबह 09 बजकर 06 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 04 मिनट तक
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24








