Responsive Scrollable Menu

बंगाल सरकार ने 252 मदरसे बंद करने का आदेश दिया:100 को कारण बताओ नोटिस; पहले मदरसों का बजट ₹3600 करोड़ कम किया था

कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार ने 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है। करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। राज्यभर में हुए सर्वे में इन संस्थानों के पास जरूरी मंजूरी और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। यह कार्रवाई अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग ने की है। आदेश जारी करने के बाद सरकार ने रविवार को ये भी बताया कि जरूरी मंजूरी वाले मदरसे चलते रहेंगे। नोटिस पाने वाले मदरसों पर उनके जवाब की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इससे पहले 2026 के बजट में बंगाल सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के लिए फंड ₹5,713 करोड़ से घटाकर ₹2,165.42 करोड़ कर दिया था। सभी जिलों में हुआ सर्वे अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने जून की शुरुआत से पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में जमीनी सर्वे किया। इस सर्वे में सरकारी और निजी मदरसों की बुनियादी सुविधाएं, मंजूरी की स्थिति और प्रबंधन व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मदरसों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उनके जवाबों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर शुरू की गई थी। इसका मकसद अलग-अलग जिलों में अधिकृत और अनधिकृत मदरसों की संख्या पता करना था। बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है। 19 मई को जारी आदेश के मुताबिक, यह नियम सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त मदरसों पर तुरंत लागू होगा। इससे पहले मदरसों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान 'जन गण मन' और कवि गुलाम मुस्तफा की 'अनंत असीम प्रेममय तुमी' (बांग्ला गीत) गाया जाता था। अब सभी मदरसों को इस आदेश को लागू करने के बाद इसकी रिपोर्ट भी विभाग को सौंपनी होगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा, कई बड़ी घोषणाएं पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'डायनासोर, मंदिर और...', वाराणसी के सेट से लीक हुई तस्वीर? फोटो देख चकराया फैंस का सिर

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के सेट से कथिततौर पर एक तस्वीर लीक हुई है और सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। फैंस इस तस्वीर को देख हैरान हैं। आइए जानते हैं क्यों? 

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर, जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने संन्यास की उम्र में वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास

longest career in odi cricket: ऑस्ट्रलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर कदम रखते ही जिम्बाब्वे के अनुभवी क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर ने ऐतिहासिक उपलब्धि नाम कर ली. टेलर ने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. वह सबसे लंबे समय तक वनडे क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. Tue, 15 Sep 2026 17:01:12 +0530

  Videos
See all

Russia International Festival : रूस इंटरनेशनल फेस्टिवल में दिखा ड्रोन मिसाइलों का जलवा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:15:30+00:00

Dangal With Sahil Joshi: क्या Congres UPI लेनदेन पर Charges की अफवाह उड़ा रही? | Rahul Gandhi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:10:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers