Responsive Scrollable Menu

एशियन-गेम्स से हटाई गईं दिव्यांशी ने नया वीडियो जारी किया:बोलीं- खेल मंत्रालय से बात हुई, अब ठीक हूं; दो दिन पहले सुसाइड की बात कही थी

एशियन गेम्स की भारतीय वुशु टीम से आखिरी समय में बाहर की गईं दिव्यांशी चौधरी ने नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय के सेक्रेटरी ने पटियाला में उनसे मुलाकात की। दिव्यांशी ने कहा कि अब वह ठीक हैं। दो दिन पहले कहा था- यह मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है 11 सितंबर को दिव्यांशी ने बताया था कि एशियन गेम्स के महिला 60 किग्रा वर्ग में उनकी जगह नाओरेम रोशिबिना देवी को भेजा जा रहा है। इसके बाद दिव्यांशी ने करीब 9 मिनट का वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह रोते हुए चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा रही थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर किया गया है। वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी और सुसाइड की बात कही थी। उन्होंने घर की छत की ओर कैमरा करते हुए इसे अपना आखिरी वीडियो बताया था। टीम से नाम हटने पर फेडरेशन पर लगाए थे आरोप दिव्यांशी ने टीम से अपना नाम हटाए जाने के तरीके पर वुशु फेडरेशन पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि रोशिबिना देवी को टीम में शामिल करने का फैसला पहले से तय था। प्रैक्टिस नहीं करने के दावे को भी खारिज किया था दिव्यांशी ने वुशु फेडरेशन के उन दावों को भी खारिज किया था कि उन्होंने पिछले 15 दिनों से प्रैक्टिस बंद कर रखी थी।उनका कहना था कि कैंप में आने के बाद उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली और सुबह-शाम होने वाले सभी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बदला गया नाम दिव्यांशी को 23 जून को घोषित भारतीय वुशु टीम में महिला 60 किग्रा वर्ग के लिए चुना गया था। इसके बाद वह टीम के कैंप में तैयारी कर रही थीं। 10 सितंबर की शाम उन्हें बताया गया कि एशियन गेम्स में उनकी जगह नाओरेम रोशिबिना देवी को भेजा जाएगा। 11 सितंबर को खेल मंत्रालय ने टीम में बदलाव की आधिकारिक जानकारी जारी की। फेडरेशन की ओर से कहा गया कि मेडिकल जांच में दिव्यांशी को खेलने के लिए फिट नहीं पाया गया था, इसलिए उनका नाम हटाया गया। एशियन गेम्स 19 सितंबर से एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे। वुशु के मुकाबले 20 से 24 सितंबर तक खेले जाएंगे। दिव्यांशी को टीम से बाहर किए जाने के बाद उनकी जगह रोशिबिना देवी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। -------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 94 साल में पहली बार ऐसी क्रिकेट सीरीज विदेशी होगी टीम इंडिया, पिच भी अफगान टीम तय करेगी भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। मुकाबले भले ही भारत में हो रहे हैं लेकिन इस सीरीज में होम टीम अफगानिस्तान की होगी और भारतीय टीम विजिटर्स होगी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

‘हनुमान अंश’ ही नहीं, ये फिल्में भी आपकी वॉचलिस्ट में है जरूरी, 1 के लिए तो जूते उतारकर थिएटर में जाते थे लोग

धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियों पर बनी फिल्मों का क्रेज शुरुआत से ही चला आ रहा है. हालिया रिलीज फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी लगातार लोगों का दिल जीत रही है. हर तरफ इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है. अगर आपको भी ‘हनुमान अंश’ की कहानी भा गई है, तो आपकी वॉचलिस्ट में ये फिल्में भी होनी चाहिए, जिन्होंने अलग-अलग दौर में धार्मिक सिनेमा को नई ऊंचाई दी. इनमें ‘जय संतोषी मां’ से लेकर ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्त’, ‘द टेन कमांडमेंट्स’ और ‘लिटिल बुद्ध’ तक फिल्में शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

 Women’s Asia Cup 2026: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, टीम ने सेरेमनी से बनाई दूरी 

महिला एशिया कप 2026: दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई। फाइनल के बाद मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल और ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने मुकाबला 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब दर्ज किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंच पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उपविजेता पदक और पुरस्कार दिए गए, जबकि भारतीय टीम सेरेमनी में नजर नहीं आई। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

भारतीय टीम के इस फैसले को 2025 पुरुष एशिया कप फाइनल की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दौरान भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। मौजूदा मामले में भी नकवी की मौजूदगी और टीम के सेरेमनी से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का यह दृश्य चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय टीम के सेरेमनी में शामिल नहीं होने की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मोहसिन नकवी की मौजूदगी को इस फैसले का कारण मानने के बजाय इसे फिलहाल सामने आए घटनाक्रम और संदर्भ के तौर पर देखना उचित होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्रॉफी सेरेमनी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Mon, 14 Sep 2026 01:33:47 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 में Xi Jinping का ‘Power Message’...अमेरिका-पश्चिम देशों को क्या चेतावनी ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T21:15:39+00:00

BRICS Summit | India-China Bilateral Meeting | Salman Khurshid ने क्यों की पारदर्शिता की मांग ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T21:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers