पिछले साल के ब्रेक के बाद Shilpa Shetty के घर पधारे Bappa, Raj Kundra संग किया स्वागत
इस साल 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस त्योहार की काफी धूम देखने को मिलती है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बप्पा का स्वागत अपने घर में करने के लिए गणेश जी की प्रतिमा लेकर आए हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गणपति उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाती है। आज रविवार को वह अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर आई हैं।
बप्पा की प्रतिमा घर लाईं शिल्पा
गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले आज रविवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने घर में बप्पा के स्वागत के लिए तैयार हैं। पति राज कुंद्रा के साथ वे बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आई हैं। इस बीच, अभिनेत्री पैपराजी से भी रूबरू हुई हैं। शिल्पा और राज ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ देवताओं में प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत घर में किया।
बीते वर्ष नहीं मनाया था उत्सव
वैसे हर साल शिल्पा शेट्टी यह उत्सव उल्लास के साथ मनाती हैं। हालांकि, पिछले साल यानी साल 2025 में वे बप्पा को अपने घर में विराजमान नहीं कर पाई थीं। असल, परिवार में शोक के चलते वे परंपरा के मुताबिक 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं कर सकती थीं। जिस कारण से उन्होंने अपने घर में गणपति नहीं बिठाए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
ये सेलेब्स भी घर पर करते हैं बप्पा का स्वागत
गणपति उत्सव के दौरान हर जगह भव्य रौनक देखने को मिलती है। जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं। शिल्पा शेट्टी के अलावा इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत करते हैं। जैसे कि सोनू सूद से लेकर, अर्पिता खान, श्रद्धा कपूर, आयुष्मान खुराना और सोनाली बेंद्रे समेत कई सेलेब्स बप्पा का स्वागत करते हैं।
EPF Passbook: क्या आपकी कंपनी हर महीने जमा कर रही है PF? जानिए घर बैठे पासबुक चेक करने का तरीका और नियम
How to Check EPF Passbook: सैलरी स्लिप में पीएफ कटना ही काफी नहीं है। क्या आपकी कंपनी आपका पीएफ का पैसा समय पर EPFO के पास जमा करा रही है? जानिए 15 तारीख का वो नियम जो हर नौकरीपेशा को पता होना चाहिए, और घर बैठे UAN व उमंग ऐप से पासबुक चेक करने का सबसे आसान तरीका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol








