Kal Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश
कल का मौसम, 14 सितंबर: मानसून की विदाई का समय नजदीक आते ही मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग ने कल यानी 14 सितंबर के लिए देश के कई हिस्सों में भारी हलचल की आशंका जताई है. उत्तर से लेकर पूरब और मध्य भारत तक घने बादलों का डेरा रहेगा और मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है, जिससे पेड़ों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच सकता है. पूर्वी भारत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली का बड़ा खतरा मंडरा रहा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य असम और इसके आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नम हवाएं मैदानी और पठारी इलाकों में मौसम को उग्र बना रही हैं. कम दबाव का क्षेत्र अगले चौबीस घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ की तरफ बढ़ते हुए आगे निकलेगा. इस मौसमी बदलाव के चलते चार से अधिक राज्यों में ओले गिरने की संभावना भी बन रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का दौर आम लोगों की दैनिक दिनचर्या को सीधे प्रभावित कर सकता है.
दिल्ली, यूपी और बिहार में कल मौसम का मिजाज
देश की राजधानी दिल्ली में 14 सितंबर को मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज आंधी का पूर्वानुमान है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. लखनऊ में पारा 26 से 32 डिग्री के बीच दर्ज हो सकता है. बिहार की बात करें तो पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में बादलों की तेज गड़गड़ाहट और भारी बारिश का अंदेशा है, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा.
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और ठंड की आहट
पहाड़ी इलाकों में भी मौसम का रुख काफी सख्त नजर आ रहा है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और ऋषिकेश जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे पहाड़ी रास्तों पर मलबा गिरने का डर बढ़ गया है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में मध्यम से भारी बौछारें गिर सकती हैं, जबकि मनाली में न्यूनतम पारा गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच सकता है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, डोडा और अनंतनाग में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
Daily Weather Breifing (13-09-2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 13, 2026
Under the influence of low-pressure area over southwest Madhya Pradesh and adjoining north Vidarbha, isolated very heavy rainfall likely over Konkan & Goa and Madhya Maharashtra on 13th September; Gujarat Region on 14th September; Saurashtra &…
मध्य, पश्चिम और पूर्वी राज्यों की स्थिति
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में बादलों का पहरा रहेगा और रुक-रुक कर तेज बारिश होगी. छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी का खतरा जताया गया है. उधर राजस्थान के जयपुर, कोटा और उदयपुर में तेज बौछारें पड़ेंगी. पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ पानी गिरने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग और ओडिशा के तटीय जिलों में समुद्री हवाओं के असर से मूसलाधार बारिश लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने सभी संवेदनशील इलाकों में आमजन को खुले में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: नोएडा : मौसमी बदलाव के बीच स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार, 24 घंटे में 48 नए मरीज मिले, कुल संख्या 365 पहुंची
पिछले साल के ब्रेक के बाद Shilpa Shetty के घर पधारे Bappa, Raj Kundra संग किया स्वागत
इस साल 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस त्योहार की काफी धूम देखने को मिलती है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बप्पा का स्वागत अपने घर में करने के लिए गणेश जी की प्रतिमा लेकर आए हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गणपति उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाती है। आज रविवार को वह अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर आई हैं।
बप्पा की प्रतिमा घर लाईं शिल्पा
गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले आज रविवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने घर में बप्पा के स्वागत के लिए तैयार हैं। पति राज कुंद्रा के साथ वे बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आई हैं। इस बीच, अभिनेत्री पैपराजी से भी रूबरू हुई हैं। शिल्पा और राज ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ देवताओं में प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत घर में किया।
बीते वर्ष नहीं मनाया था उत्सव
वैसे हर साल शिल्पा शेट्टी यह उत्सव उल्लास के साथ मनाती हैं। हालांकि, पिछले साल यानी साल 2025 में वे बप्पा को अपने घर में विराजमान नहीं कर पाई थीं। असल, परिवार में शोक के चलते वे परंपरा के मुताबिक 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं कर सकती थीं। जिस कारण से उन्होंने अपने घर में गणपति नहीं बिठाए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
ये सेलेब्स भी घर पर करते हैं बप्पा का स्वागत
गणपति उत्सव के दौरान हर जगह भव्य रौनक देखने को मिलती है। जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं। शिल्पा शेट्टी के अलावा इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत करते हैं। जैसे कि सोनू सूद से लेकर, अर्पिता खान, श्रद्धा कपूर, आयुष्मान खुराना और सोनाली बेंद्रे समेत कई सेलेब्स बप्पा का स्वागत करते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi






