Responsive Scrollable Menu

Manoj Jarange का आरोप: मुंबई मार्च के दौरान मुझे गोली मारने की रची जा रही साजिश

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में प्रस्तावित ‘शांतिपूर्ण’ मार्च से पहले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने और मार्च के दौरान परेशानी पैदा करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकेंगे नहीं। महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में अनशन के 16वें दिन प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों और मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जरांगे ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दलों से जुड़े लोगों को मार्च में भेजकर अव्यवस्था पैदा की जा सकती है और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मौत स्वीकार कर लूंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं।’’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मुंबई मार्च से पहले सरकार के पास इस मुद्दे का समाधान करने के लिए अभी आठ दिन का समय है। जरांगे ने चेतावनी दी कि उनके समर्थक कुछ मंत्रियों को राजनीतिक रूप से चुनौती दे सकते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि उनके प्रस्तावित मार्च के दौरान मुंबई में परेशानी पैदा करने की योजना बनाई जा रही है। जरांगे ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह अपने समर्थकों के साथ 15 सितंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे और मराठा समुदाय को नौकरियों तथा शिक्षा में आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर 19 सितंबर से राज्य की राजधानी के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता ने 14 से 25 सितंबर तक होने वाले गणपति उत्सव के दौरान यह मार्च निकालने का आह्वान किया है।

जरांगे ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ मराठा विधायक उनके समर्थकों को फोन कर उनसे मार्च में शामिल नहीं होने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मार्च के दौरान मुझे गोली मारने की साजिश है। वे मराठों को नहीं मारना चाहते, बल्कि मुझे निशाना बनाना चाहते हैं।’’ जरांगे ने दोहराया, ‘‘मैं झुकूंगा नहीं।’’ उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर वे डरे हुए हैं तो मार्च में शामिल न हों।

हालांकि, उन्होंने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उन्हें मुंबई मार्च में शामिल होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल होना चाहिए। जरांगे ने कहा कि वह 15 सितंबर को अंतरवाली सराटी से मुंबई के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 19 सितंबर को मुंबई पहुंचूंगा और सुबह 10 बजे आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

हमें कानून और न्यायपालिका पर विश्वास है।’’ जरांगे ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए आवेदन दिया गया है और सरकार आंदोलन के लिए कुछ शर्तें लगा सकती है। जरांगे ने कहा कि उन्होंने पहले एकनाथ शिंदे पर भरोसा किया था और जनवरी 2024 में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सरकार द्वारा शासनादेश (जीआर) जारी किए जाने के बाद नवी मुंबई के वाशी से वापस लौट गए थे। जरांगे की प्रमुख मांगों में से एक यह है कि पुराने रिकॉर्ड और गजट दस्तावेजों के आधार पर मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में कुनबी समुदाय को मिलने वाले आरक्षण का लाभ लेने की अनुमति देने वाला शासनादेश जारी किया जाए।

ओबीसी समूहों ने इस मांग का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे उन्हें मिलने वाले आरक्षण के लाभ पर असर पड़ेगा। जरांगे ने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा तथा उन्होंने मराठा समुदाय के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।

Continue reading on the app

गोवा चुनाव से पहले सियासी खेल, AAP-GFP ने मिलाया हाथ; गठबंधन का नाम- गोवा फर्स्ट

आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने रविवार को 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की। दोनों पार्टियों ने इस गठबंधन का नाम ‘गोवा फर्स्ट’ रखा है। अरविंद केजरीवाल और विजय सरदेसाई ने कहा कि यह गठबंधन भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प देगा।

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20I Rankings: एशिया कप जीतने के बाद चमकीं भारतीय खिलाड़ी, दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, शैफाली को भी फायदा

ICC T20I Rankings: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अच्छे प्रदर्शन का असर ICC की ताजा T20I रैंकिंग में भी देखने को मिला है। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों की रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज शैफाली वर्मा एक स्थान चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गई हैं।

एशिया कप में दीप्ति शर्मा भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट अपने नाम किए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने रैंकिंग में भी बड़ा फायदा पहुंचाया है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की ही बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चरानी शीर्ष पर बनी हुई हैं। चरानी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 804 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। यह किसी भारतीय महिला गेंदबाज के सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने 2011 में मिताली राज के 780 पॉइंट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। चरानी अब मेगन शट के ऑलटाइम रिकॉर्ड से सिर्फ दो पॉइंट पीछे हैं। शट ने 2018 में 806 पॉइंट्स हासिल किए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी शैफाली वर्मा को फायदा हुआ है। एशिया कप में उन्होंने बल्ले से जमकर रन बरसाए और 236 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। शैफाली ने पूरे टूर्नामेंट में 171.01 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

शैफाली अब T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। पांचवें नंबर पर मौजूद भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना और शैफाली के बीच सिर्फ चार रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में शैफाली के पास मंधाना को पीछे छोड़ने का मौका भी होगा।

भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका को 72 रन से हराकर एशिया कप का खिताब जीता। यह भारत का आठवां एशिया कप खिताब है।

वहीं, श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने भी रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ उन्होंने सिर्फ पांच रन देकर सात विकेट चटकाए थे। वह T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में 27वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

Tue, 15 Sep 2026 17:55:53 +0530

  Videos
See all

वाटरफॉल पर परिवार के ऊपर गिरा जब एक सांप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:45:21+00:00

Pakistan News LIVE | Jinping ने Pak के साथ किया खेला? Shehbaz-Munir हैरान! | Brics 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers