BRICS Summit: शी जिनपिंग की मौजूदगी में क्रिटिकल मिनरल्स पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, दुनिया को दी चेतावनी
दुनिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने समिट के अंतिम दिन ओपन सेशन में क्रिटिकल मिनरल और टेक्नोलॉजी पर चर्चा की. पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को एक अहम हथियार के तौर पर उपयोग की रणनीति पर चिंता व्यक्त की. रविवार को BRICS समिट में पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ते तनाव का सीधा असर दुनिया के आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है. ऐसे में BRICS देशों को मिलकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा. ग्लोबल साउथ की ग्रोथ को आगे बढ़ाना जरूरी है.
क्राइसिस सिर्फ एक रीजन तक सीमित नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में किसी भी तरह की क्राइसिस सिर्फ एक रीजन तक सीमित नहीं रह गई है. महामारी,क्लाइमेट डिजास्टर और सप्लाई चेन में रुकावटों ने इस बात को साबित किया है. उन्होंने कहा कि BRICS को ऐसे क्राइसिस से निपटने को लेकर पहले से तैयारी करनी होगी और जरूरत पड़ने पर इस पर एक्शन लेना होगा.
इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निग सिस्टम बनाने पर सहमत
पीएम मोदी ने जानकारी दी कि BRICS देशों के बीच संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने को लेकर BRICS इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निग सिस्टम बनाने पर सहमत है. इसके साथ ही अर्ली वार्निंग के लिए डेटा इंटीग्रेशन मैकेनिज्म की गाइडलाइंस की भी तैयारी की गई हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह का सिस्टम भविष्य में किसी महामारी या संक्रामक बीमारी के खतरे की पहचान पहले करने और वक्त रहते एक्शन लेने में सहायता करेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BRICS लॉजिस्टिक सप्लाई चेन कोऑपरेशन फ्रेमवर्क से देशों के बीच सप्लाई चेन ज्यादा भरोसेमंद और मजबूत बनेगी. इसका उद्देश्य किसी एक रीजन में क्राइसिस आने पर दूसरे देशों तक उसके असर को कम करना है. पीएम मोदी ने इनोवेशन के सेक्टर में BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क विभिन्न देशों के स्टार्टअप्स और इनक्यूबेटर्स को आपस में जोड़ेगा. इससे नई तकनीकी, इनोवेशन और बिजनेस आइडिया पर मिलकर काम करने का रास्ता खुलेगा.
भारत की अध्यक्षता में चार पिलर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चार प्रमुख पिलर्स पर फोकस किया गया है रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी. उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के सहयोग से इन साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सफलता मिली है. पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ का BRICS में भरोसा बढ़ा है. ऐसे में संगठन को ग्लोबल साउथ के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने और इन्क्लूसिव ग्रोथ के लिए मिलकर काम करना होगा.
Ganesh Ji Ki Aarti: ‘जय गणेश देवा’ गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें बप्पा की आरती, यहां देखें पूरी Lyrics
Ganesh Ji Ki Aarti: Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर घर-घर गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है। भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद आरती कर बप्पा से सुख-समृद्धि, बुद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा करने जा रहे हैं, तो आरती के समय ‘जय गणेश देवा’ का पाठ जरूर करें। यहां पढ़ें गणेश जी की आरती के पूरे Lyrics और जानें पूजा के दौरान इसका महत्व।
यहां देखें गणेश जी की आरती के पूरे Lyrics
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड़डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा
लड़डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
सुर शाम शरण आये सफल कीजे सेवा
सुर शाम शरण आये सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
गणेश जी की आरती का क्या है महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की आरती करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। भक्त आरती के दौरान भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, बुद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर जब बप्पा की पूजा की जाती है, तो आरती के दौरान परिवार के सभी सदस्य एक साथ शामिल होते हैं। इससे घर में भक्तिमय माहौल बनता है और त्योहार की खुशी भी बढ़ जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi








