Responsive Scrollable Menu

Diljit Dosanjh: वेम्बली में छाए दिलजीत, अब भारत में होगा अगला बड़ा शो; तारीख भी कर दी अनाउंस

Diljit Dosanjh India Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अहमदाबाद में होने वाले अपने अगले बड़े शो का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वह 21 नवंबर 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे।

वेम्बली में किया ऐलान

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दिलजीत इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ पर हैं। शनिवार, 12 सितंबर को उन्होंने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया। इसी दौरान उन्होंने दर्शकों को बताया कि उनका अगला शो अहमदाबाद में होगा। उन्होंने कहा, “हम 21 नवंबर 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शो करने वाले हैं।” अहमदाबाद में यह दिलजीत का 2024 के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर’ के बाद पहला बड़ा शो होगा। हालांकि, अभी शो की टिकट, कीमत और बुकिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

वेम्बली में रचा इतिहास
दिलजीत वेम्बली स्टेडियम में मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने। उन्होंने शो की शुरुआत ‘पंजाबी आ गए वेम्बली ओए’ से की। उन्होंने दर्शकों से कहा कि यह पल इतिहास में दर्ज होगा। दो घंटे से ज्यादा चले इस कॉन्सर्ट में दिलजीत ने ‘जीओएटी’, ‘लवर’, ‘हस हस’ और ‘बॉर्न टू शाइन’ जैसे अपने कई हिट गाने गाए।

90 हजार लोगों ने लिया मजा
करीब 90 हजार लोगों की क्षमता वाले वेम्बली स्टेडियम में अलग-अलग जगहों से आए दर्शक दिलजीत के गानों पर झूमते नजर आए। उन्होंने दर्शकों से बातचीत भी की और कुछ फैंस को मंच पर बुलाया। इनमें बच्चे और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं।

यह भी पढ़े- विजय के साथ फिर नजर आईं तृषा, वीडियो वायरल होते ही उठे रिश्ते पर सवाल?

Continue reading on the app

IND vs AFG: क्या बारिश बनेगी भारत-अफगानिस्तान मुकाबले में विलेन? जानें क्या कहता है वेदर रिपोर्ट

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। खास बात ये कि भारत में मुकाबले होने के बावजूद अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी। वहीं इस मैच के दौरान बारिश की संभावना है

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली-मंधाना की 159 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने किया कमाल, 8वीं बार भारत के सिर सजा एशिया कप का ताज

India wins 8th Women's Asia Cup Title: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है. इस ऐतिहासिक खिताबी जीत की नींव टीम की ओपनर्स ने रखी. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 159 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की. फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 59 रनों का अहम योगदान दिया. Sun, 13 Sep 2026 23:25:23 +0530

  Videos
See all

Women's Asia Cup Final: Mohsin Naqvi से भारतीय महिला टीम ने नहीं लिया ट्रॉफी | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T18:47:49+00:00

CM Samrat on Teachers: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान! | Breaking | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T19:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers