Responsive Scrollable Menu

Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने के आरोप में Congress नेता आशुतोष चटर्जी तलब

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने रविवार को कहा कि बागेश्वर बाबा के नाम से चर्चित महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित तौर पर तस्वीर जलाने के मामले में पुलिस ने उन्हें तलब किया था। चटर्जी ने एक बयान में दावा किया कि भवानीपुर पुलिस थाने से उन्हें पूर्वाह्न करीब 10 बजे एक नोटिस मिला, जिसमें उन्हें मामले के जांच अधिकारी के समक्ष अपराह्न तीन बजे पेश होने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार को इस घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया गया।

यह मामला आठ सितंबर को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर पुलिस थाने के बाहर हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जो दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों, बंगाल की संस्कृति और खान-पान की आदतों के बारे में शास्त्री की टिप्पणियों को लेकर किया गया था। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान शास्त्री की एक तस्वीर को कथित तौर पर पैरों तले रौंदा गया था, उस पर जूते मारे गए थे और बाद में उसे जला दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस महासचिव अतनु दास को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में चटर्जी और दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद को आरोपी बनाया गया है। चटर्जी ने कहा कि कांग्रेस किसी ऐसे व्यक्ति के सामने ‘नहीं झुकेगी’ जिसने कथित तौर पर बंगालियों या बंगाल की परंपराओं का अपमान किया हो। उन्होंने सवाल किया कि विवाद पैदा करने वाली टिप्पणियों के लिए शास्त्री के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

हावड़ा के लिलुआ में पांच सितंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में, शास्त्री ने बंगालियों से दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार नहीं करने की अपील की थी और धार्मिक मौकों पर मांसाहार करने वालों को ‘ढोंगी’ बताया था।

Continue reading on the app

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से मांगी 10 करोड़ की एल‍िमनी? तलाक की खबरों के बीच देश छोड़ने को लेकर कही ये बात

Akanksha Chamola 10 crore Alimony Truth: टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने जब से रियलिटी शो लॉक अप 2 में खुलासा किया है कि वह गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. उसके बाद से आकांक्षा चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने शो में गौरव से तलाक लेने का ऐलान किया था, उनके इस खुलासे के बाद होस्ट से लेकर फैंस तक सब हैरान रह गए थे क्योंकि किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि दोनों तलाक लेना चाहते हैं. तलाक के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जाता रहा है, कई लोगों को कहना है कि उन्होंने गौरव को धोखा दिया है. इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने गौरव से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है. अब इन दावों की उन्होंने सच्चाई बताई है. इसके साथ ही ये भी जानते हैं कि उन्होंने देश छोड़ने को लेकर क्या बात कही है.

एलिमनी के दावे पर दिया दो टूक जवाब

आकांक्षा चमोला वैसे तो आए दिन अपने तलाक के मुद्दे और गौरव को लेकर बात करती नजर आती है. हालांकि, उन्होंने इस बार 10 करोड़ की एलिमनी के दावों पर भी चुप्पी तोड़ी है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने इंटव्यू के दौरान इस दावों लेकर दो टूक शब्‍दों में कहा कि यदि उन्हें सच में इतनी रकम मिली होती, तो वो यहां बैठकर इंटरव्यू न दे रही होतीं.

तलाक की खबरों के बीच देश छोड़ने को लेकर कही ये बात

'मैशेबल इंडिया' संग बातचीत में आकांक्षा ने गौरव से 10 करोड़ की एलिमनी मांगने के दावे को खारिज करते हए कहा, 'अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां क्यों बैठी होती? इसके आगे उन्होंने देश छोड़ने को लेकर कहा कि अगर उनके पास इतने पैसे होते वह देश छोड़कर चली जाती है. उन्होंने कहा, 'अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती.' उनका कहना है कि वह उन पैसों से दुनिया घूमतीं और अलग-अलग जगहों पर ट्रैवल करतीं.

मां बनने को लेकर कही ये बात

इसके आगे उन्होंने मां बनने के सवाल को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों की शादी के बाद बच्चे की चाह होती है लेकिन वह मां नहीं बन पा रही हैं. उन्होंने कहा, '99% लोग इसलिए शादी करते हैं, क्योंकि वे बच्चे चाहते हैं और परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वरना आप शादी क्यों करेंगे? वह अपनी जगह गलत नहीं हैं.फिर 'बिग बॉस' हुआ और मुझे एहसास हुआ कि उन्हें इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है और मैं उन्हें यह नहीं दे पा रही हूं. मैं उन्हें ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहती.'

एलिमनी की चर्चा कैसे शुरू हुई

दरअसल, हाल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने आकांक्षा और गौरव के तलाक को लेकर कमेंट किया था. उनका कहना था कि उन्हें यकीन है कि आकंक्षा गौरव से तालक के बाद कुछ न कुछ जरूर लेंगी. ओरी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर 10 करोड़ रुपये का दावा किया जाने लगा. बहरहाल,अब आकांक्षा ने साफ कर दिया कि उन्होंने गौरव से किसी तरह की एलिमनी नहीं मांगी है और 10 करोड़ रुपये मांगने वाली बात भी गलत है. 

2016 में की थी दोनों ने शादी

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी, बताया जाता है कि दोनों की पहली बार मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे प्यार हो गया था. मुलाकात के कुछ ही महीनों बाद गौरव ने 24 नवंबर 2016 अपने होमटाउन कानपुर में आकांक्षा संग सात फेरे लिए. अब शादी के करीब 10 साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है. 

ये भी पढ़ें: शहनाज गिल को कहा जाता था अनपढ़ और गंवार, बिग बॉस 13 को याद कर एक्ट्रेस का छलका दर्द, कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

सिलेक्शन कंट्रोवर्सी: खेल मंत्री के दखल के बाद दिव्यांशी के तेवर नरम पड़े, बोलीं- अब मुझे समझ आया कि…

खेल मंत्री के दखल के बाद दिव्यांशी चौधरी के तेवर नरम पड़ गए हैं। उनका एशियन गेम्स 2026 के लिए वुशु टीम में सिलेक्शन हुआ था लेकिन फिर बाहर कर दिया गया। दिव्यांशी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। Sun, 13 Sep 2026 14:50:59 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Update LIVE: बिहार में बाढ़ से भयंकर तबाही! | Patna Flood | Bhagalpur | Ganga | Punpun #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T10:09:04+00:00

Iran America War Update: ईरानी ट्रेडिंग शिप पर हमला, 1 की मौत, किसने बनाया निशाना? | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T10:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers