Responsive Scrollable Menu

CSIR-IMMT विकसित करेगा भारत का पहला पूर्ण Hydrogen आधारित DRI संयंत्र

इस्पात क्षेत्र से कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए सीएसआईआर- खनिज एवं पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएमएमटी) पूरी तरह हाइड्रोजन से चलने वाले भारत के पहले डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) संयंत्र को विकसित करने के लिए 207 करोड़ रुपये की एक राष्ट्रीय पायलट परियोजना का नेतृत्व करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रतिदिन 20 टन क्षमता वाली इस प्रायोगिक परियोजना को इस्पात मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।

इस परियोजना को राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 113 करोड़ रुपये की सरकारी सहायता मिलेगी, जबकि बाकी राशि गठजोड़ के साझेदारों द्वारा जुटाई जाएगी। सीएसआईआर-आईएमएमटी के निदेशक रामानुज नारायण ने पीटीआई-को बताया कि यह संयंत्र अगस्त, 2029 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। यह भारतीय परिस्थितियों, विशेष रूप से घरेलू लौह अयस्क के उपयोग के अनुकूल हाइड्रोजन आधारित डीआरआई प्रौद्योगिकी को विकसित करने पर केंद्रित होगा।

सीएसआईआर-आईएमएमटी के नेतृत्व वाले इस गठजोड़ में गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, लॉयड स्टील, जिंदल स्टेनलेस और थाइसेनक्रुप इंडस्ट्रीज इंडिया शामिल हैं। सीएसआईआर-आईएमएमटी के खनिज प्रसंस्करण प्रभाग के प्रमुख एवं वैज्ञानिक पी सी बेउरिया ने बताया कि टाटा स्टील भी इस गठजोड़ में शामिल होने पर सहमत हो गई है, और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) सहित अन्य प्रमुख इस्पात उत्पादकों को परियोजना में जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभाग के मुख्य वैज्ञानिक एस पी दास ने कहा कि कुछ निजी इस्पात निर्माता वर्तमान में हाइड्रोजन के आंशिक उपयोग वाली परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिनकी योजना धीरे-धीरे इसकी हिस्सेदारी बढ़ाने की है।

उन्होंने कहा, इसके विपरीत, सीएसआईआर परियोजना शत-प्रतिशत हाइड्रोजन आधारित डीआरआई संयंत्र पर ध्यान केंद्रित कर रही है। प्रस्तावित संयंत्र में एक वर्टिकल शाफ्ट भट्टी का उपयोग किया जाएगा, जिसे पूरी तरह से हाइड्रोजन पर संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Continue reading on the app

गणेश जी की पूजा में तुलसी दल क्यों नहीं चढ़ाते? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

गणेश जी की पूजा में तुलसी दल क्यों वर्जित है? जानें माता तुलसी और विघ्नहर्ता गणेश जी की पौराणिक कथा, शाप का प्रसंग और दूर्वा अर्पित करने का धार्मिक महत्व।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI से बाहर, कोच-कप्तान ने संजू सैमसन पर जताया भरोसा

Vaibhav Sooryavanshi out of Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया है. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभव पर भरोसा जताया.आगामी एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम प्रबंधन 'बैक टू बेसिक्स' की रणनीति अपना रहा है. इसी के तहत अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है, जबकि युवा वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा. Sun, 13 Sep 2026 19:41:45 +0530

  Videos
See all

Mumbai में बोले Amit Shah- हमले से पहले पसीने छूट जाए भारत की ऐसी है रक्षा नीति | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:12:06+00:00

महिलाओं की टीम में गे पुरुष: स्विमर फ्रिथयोफ साइडल [A man in a women's pool:Swimmer Frithjof Seidel] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers