Responsive Scrollable Menu

शहनाज गिल को कहा जाता था अनपढ़ और गंवार, बिग बॉस 13 को याद कर एक्ट्रेस का छलका दर्द, कही ये बात

Shehnaaz Gill Recalls Bigg Boss 13: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को आज कौन नहीं जानता है, उन्होंने बिग बॉस 13 के जरिए खूब लाइमलाइट लूटी. इसके बाद उनके करियर का ग्राफ बढ़ता गया है. आज के समय में वह एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं और उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलाइंग है. उन्होंने बिग बॉस 13 में अपने यूनिक अंदाज से लोगों को खूब एंटरटेन किया. इतना ही नहीं फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. अब बिग बॉस 13 को करीब 7 साल बीत चुके हैं, सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी ने इस सीजन को सुपरहिट सीजन बनाया था. इसी बीच शहनाज गिल ने हाल में बिग बॉस 13 के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उन्हें उस दौरान अनपढ़ और गंवार कहा जाता था. इस मुद्दें पर बात करते हुए उनका दर्द साफ देखाई दिया. आइए इसा बारे में विस्तार से जानते हैं. 

शहनाज गिल का ट्रोलिंग को लेकर छलका दर्द

'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज ने 'मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट में 'बिग बॉस 13' के अपने सफर के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें वजन और बोलने के तरीके के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई को लेकर ट्रोल किया जाता था. इस मुद्दे पर बात करते हुए एक्ट्रेस का दर्द दिखाई दिया. उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर कहा कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने दिखाया कि वजन कम करना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा, 'बिग बॉस के दौरान मुझे बहुत ट्रोल किया जाता था. मेरे शरीर और मेरी भाषा की वजह से, जो बाद में मेरी ताकत बन गई. 

'शहनाज गिल को कहा जाता था अनपढ़ और गंवार'

इसके आगे उन्होंने कहा कि जब उन्हें अनपढ़ और गंवार कहा जाता था, जो उनका पंजाबी लहजा था. उन्होंने कहा, मुझे अनपढ़ और गंवार कहा जाता था. मेरा पंजाबी लहजा था और बिग बॉस से बाहर आने के बाद मैंने उन्हें दिखाया कि वजन कम करना कोई बड़ी बात नहीं है. सच कहूं तो कभी-कभी जब मेरा वेट बढ़ जाता है, तो मुझे बहुत प्राउड फील होता है. मुझे लगता है ठीक है. अगर तुम्हारा वजन चार-पांच किलो बढ़ गया है, शहनाज़, तो कोई बात नहीं, बदलाव दिखते हैं और यह हम पर डिपेंड करता है. अगर आप अपने शरीर में कंफर्टेबल हैं और आपको लगता है कि आप ऐसे अच्छे दिखते हैं, तो यह ठीक है.'

बॉडी लुक को लेकर क्या बोलीं शहनाज

उन्होंने आगे बॉडी लुक को लेकर भी बात की कि उन्हें नहीं पता कि सब को आवरग्लास फिगर ही क्यों चाहिए. उनके मुताबिक, हर कोई अलग होता है और हेल्दी बॉडी बेहतर होती है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि हम सभी को 'आवरग्लास फिगर' ही क्यों चाहिए. हर कोई अलग होता है. अगर कोई यह ट्रेंड शुरू करे कि हेल्दी शरीर बेहतर होते हैं, लेकिन किसी को तो शुरुआत करनी ही होगी. इसके आगे उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर बात की कि डायरेक्टर ने उनसे वजन बढ़ाने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, 'इश्कनामा' के दौरान मेरे डायरेक्टर ने मुझसे थोड़ा वज़न बढ़ाने के लिए कहा ताकि मेरा चेहरा भरा-भरा दिखे. जब शूट के दौरान मेरा वजन कम हो जाता था, तो वे मेरे मेकअप डिजाइनर से कहते थे कि मेरे चेहरे पर कंटूरिंग न करें. 

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल ने शुरुआत में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से पहचान बनाई है, जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया. साल 2013 में उन्होंनें सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया. इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसमें उनके साथ, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती और भूमिका चावला जैसे अहम किरदार नजर आए. इसके बाद उन्होंने 'थैंक यू फॉर कमिंग' औऱ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसे प्रोजेक्ट्स भी किए. अब हाल ही में उनकी फिल्म इश्कनामा रिलीज हुई थी. जिसे फैंस से काफी प्यार मिला था. 

ये भी पढ़ें: CM विजय संग अफेयर रूमर्स के बीच लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं तृषा, वीडियो हुआ वायरल तो फैंस बोले- 'अब तो ऑफिशियल कर दो'

 

Continue reading on the app

'मैं सुसाइड कर रहा हूं', एक्टर की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, फिर हुआ शॉकिंग खुलासा

मराठी एक्टर विकास समुद्रे की एक फेसबुक पोस्ट से मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में एक्टर ने सुरक्षित होने और पोस्ट का प्रोजेक्ट से जुड़ा होना बताया।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI से बाहर, कोच-कप्तान ने संजू सैमसन पर जताया भरोसा

Vaibhav Sooryavanshi out of Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया है. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभव पर भरोसा जताया.आगामी एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम प्रबंधन 'बैक टू बेसिक्स' की रणनीति अपना रहा है. इसी के तहत अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है, जबकि युवा वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा. Sun, 13 Sep 2026 19:41:45 +0530

  Videos
See all

Mumbai में बोले Amit Shah- हमले से पहले पसीने छूट जाए भारत की ऐसी है रक्षा नीति | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:12:06+00:00

महिलाओं की टीम में गे पुरुष: स्विमर फ्रिथयोफ साइडल [A man in a women's pool:Swimmer Frithjof Seidel] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers