Responsive Scrollable Menu

Indian Patent Office के लोगो का अनधिकृत इस्तेमाल बंद करने का DPIIT ने दिया आदेश

भारतीय पेटेंट कार्यालय (आईपीओ) के आधिकारिक लोगो, प्रतीक चिह्न या उसकी पहचान से मिलते-जुलते डिजाइन का इस्तेमाल अब संबंधित मंत्रालय की पूर्व-मंजूरी के बिना नहीं किया जा सकेगा। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है। नोटिस के अनुसार, कोई भी व्यक्ति, कारोबारी संस्था, डिजिटल मंच, ट्रेडमार्क या पेटेंट एजेंट अथवा कानूनी व्यवसायी किसी भी माध्यम-प्रिंट, डिजिटल, सोशल मीडिया, वेबसाइट या प्रायोजित ऑनलाइन विज्ञापन - में भारतीय पेटेंट कार्यालय के आधिकारिक लोगो का उपयोग, अनुकूलन या प्रदर्शन बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के नहीं कर सकेंगे।

पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय (सीजीपीडीटीएम) के संज्ञान में आया है कि कई व्यक्ति, एजेंसियां, कॉरपोरेट संस्थाएं, ऑनलाइन कानूनी सेवा मंच और अन्य अनधिकृत सेवा प्रदाता अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया खातों, प्रचार सामग्री, स्टेशनरी और डिजिटल विज्ञापन में भारतीय पेटेंट कार्यालय के आधिकारिक लोगो और प्रतीकों का कथित रूप से अनधिकृत इस्तेमाल कर रहे हैं। डीपीआईआईटी ने कहा कि भारतीय पेटेंट कार्यालय का लोगो एक आधिकारिक सरकारी पहचान है, जो डीपीआईआईटी के अधीन कार्यरत वैधानिक प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अनधिकृत इस्तेमाल से आम लोगों, पेटेंट आवेदकों और अन्य हितधारकों के बीच सरकारी समर्थन, संबद्धता या मान्यता को लेकर गलत धारणा पैदा हो सकती है।

नोटिस में उन सभी संस्थाओं और व्यक्तियों को ऐसे लोगो या उससे भ्रामक रूप से मिलते-जुलते डिजाइन को अपनी वेबसाइट, प्रचार बैनर, विजिटिंग कार्ड, ऑनलाइन पोर्टल और एप्लिकेशन इंटरफेस से हटाने को कहा गया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि भारतीय पेटेंट कार्यालय के लोगो का अनधिकृत इस्तेमाल, गलत प्रस्तुतीकरण या उसकी नकल प्रतीक और नाम (अनुचित इस्तेमाल को रोकने वाला) अधिनियम 1950, ट्रेडमार्क अधिनियम, 1999, कॉपीराइट अधिनियम 1957 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 के तहत कार्रवाई का आधार बन सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दीवानी एवं आपराधिक कार्रवाई, प्रशासनिक दंड तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों को रिपोर्ट किए जाने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

डीपीआईआईटी ने आम लोगों, स्टार्टअप और एमएसएमई को बौद्धिक संपदा पंजीकरण से जुड़ी सेवाएं लेने से पहले संबंधित एजेंसियों की प्रमाणिकता की जांच करने की सलाह दी है। साथ ही, पेटेंट एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं से संबंधित आधिकारिक आवेदन, सूचना और संचार के लिए भारतीय पेटेंट कार्यालय के अधिकृत पोर्टल का ही उपयोग करने को कहा गया है।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: Aamrapali Dubey और Mahhi Vij ने उतारी Kanika की नकल, खूब हंसे Salman Khan

टीवी का सबसे चर्चित कॉन्ट्रोवर्शियल रियालिटी शो 'बिग बॉस 20' काफी शानदार चल रहा है। पिछले रविवार यानी 6 सितंबर से शो की शुरुआत हुई है। बीते दिन पहला वीकएंड का वार एपिसोड भी आ गया है। पहला हफ्ता कैसा रहा, सभी घरवालों से सलमान खान ने पूछा। कुछ गेम खेले और टास्क हुए। इस दौरान काफी हंसी-मजाक का माहौल रहा है।

आम्रपाली-माही की एक्टिंग देख छूटी सलमान की हंसी

बिग बॉस 20 में प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ बॉन्डिंग पर बात की। इस दौरान सलमान खान के समामने आम्रपाली दुबे और माही विज ने कनिका की नकल उतारी। आपको बताते चलें कि, यह टास्क सलमान खान ने उन्हें दिया था। सलमान खान ने कहा, 'आम्रपाली और माही, कनिका बनकर एक-दूसरे से बात कीजिए'। फिर माही और आम्रपाली ने जिस अंदाज में मिमिक्री की, वह देखकर सलमान खान भी जोर-जोर से हंसने लगे।

नेटिजंस को पसंद आया आम्रपाली का अंदाज

हाल ही में जियो हॉटस्टार ने वीडियो शेयर किया है। कनिका की मिमिक्री वाले इस वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आम्रपाली के एक्सप्रेशन गजब के हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आम्रपाली बेस्ट हैं'। वहीं, कुछ लोगों ने माही के अदाकारी को बेस्ट बताया है। इतना ही नहीं, कनिका के फैंस ने भी कमेंट बॉक्स में हाजिरी लगाई है और उन्हें दीवा कहा है।

आज घर से विदा हो सकता है एक सदस्य

रविवार को वीकएंड का वार का दूसरा एपिसोड प्रसारित होगा। आज किसी एक घरवाले की घर से विदाई हो सकती हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, लव सिंह और अरशिफा खान के नाम नॉमिनेटेड हैं। बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। वहीं, टीवी पर यह कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: 8 छक्के-9 चौकों के साथ कूटे 96 रन, संजू-अभिषेक ने मचाई तबाही, भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में रौंदकर जीती सीरीज

IND vs AFG 2nd T20I Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में भी 7 विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तूफानी पारियों से भारत को 160 रन का लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीता था. Tue, 15 Sep 2026 22:23:52 +0530

  Videos
See all

Gurugram Hit And Run Case: पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी चार्जशीट दाखिल करेगी-Siya के वकील #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T17:37:21+00:00

Gorakhpur News: क्या बच्चे भी देखते हैं मोबाइल तो खबर जरूर देखिए.. #shorts #viralvideo #aivideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T17:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers