Responsive Scrollable Menu

जावा सागर में 240 यात्रियों वाला जहाज रहस्यमय तरीके से गायब, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू

Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में रविवार को एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है. जावा सागर में 240 यात्रियों को ले जा रहा एक बड़ा यात्री जहाज अचानक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है. इंडोनेशियाई अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह जहाज पूर्वी जावा के सुरबाया शहर से बोर्नियो द्वीप स्थित दक्षिण कालीमंतन की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान बीच समुद्र में इसका संपर्क अचानक टूट गया. घटना के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और नौसेना के बीच हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में बचाव दलों को अलर्ट किया गया और जावा सागर में बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

तकनीकी खराबी और खराब मौसम बना वजह

दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन स्थित 'सर्च एंड रेस्क्यू' दफ्तर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' नाम के इस पोत में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण इसकी संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. पोत के ऑपरेटर का कहना है कि समुद्र में अचानक मौसम बेहद खराब हो गया था, जिसके तुरंत बाद जहाज से कोई संपर्क नहीं हो सका. बंजारमासिन बचाव एजेंसी के ऑपरेशंस चीफ अरियांतो अर्दी ने बताया कि स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए त्रिशक्ति में तुरंत एक ऑपरेशंस पोस्ट स्थापित किया गया है, जहां से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates: PM मोदी ने किया ग्लोबल लीडर्स का स्वागत, भारत मंडपम पहुंचे मलेशिया-वियतनाम-फिलीपींस के नेता

बंजारमासिन तट से 148 किलोमीटर दूर मिली थी आखिरी लोकेशन

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लापता होने से पहले जहाज की आखिरी लोकेशन बंजारमासिन के तट से लगभग 148 किलोमीटर दूर जावा सागर में दर्ज की गई थी. रेस्क्यू टीमों को फौरन उसी संभावित क्षेत्र की ओर रवाना कर दिया गया है. राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की पहली प्राथमिकता जहाज की सही लोकेशन का पता लगाकर उसमें सवार 240 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है. तटरक्षक बल और बचाव दल समुद्र की लहरों के बीच दिन-रात लापता पोत की तलाश में जुटे हुए हैं.  

ये भी पढे़ं: दिनभर सम्मेलन में रहे व्यस्त, फिर BRICS शाही दावत से क्यों दूर रहे शी जिनपिंग? सामने आई वजह

 

Continue reading on the app

बढ़ती बॉन्ड यील्ड युवा इन्वेस्टर्स के लिए क्यों फायदेमंद है?

Bond Yields: सस्ते लोन का दौर अब खत्म हो गया है. 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस से लेकर मिड 2022 तक, US का 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 2% से 3% के बीच रहा. लेकिन पिछले छह महीनों में यह यील्ड 4% से बढ़कर लगभग 5% हो गया. भारत में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा गया है. जहां इसी दौरान 10 ईयर रुपये बॉन्ड का यील्ड 6.7% से बढ़कर 7% हो गया. यह स्थिति केवल भारत या US तक सीमित नहीं है. लगभग हर बड़ी इकॉनमी में बॉन्ड यील्ड बढ़ रही हैं.

बॉन्ड यील्ड बढ़ने का मतलब क्या है?

बॉन्ड यील्ड बढ़ने का मतलब है कि उधार लेने वाले लोग इन्वेस्टर्स की सेविंग्स के लिए कॉम्पिटिशन कर रहे हैं. इसलिए इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए उन्हें ज्यादा रिटर्न देना पड़ता है. यह स्थिति पिछले 20 सालों के मुकाबले बिल्कुल विपरीत है. पहले ईजी मनी यानी सस्ता कर्ज इतना आम था कि इन्वेस्टर्स के लिए सेफ एसेट्स से महंगाई से ज्यादा रिटर्न कमाना मुश्किल हो गया था. 

यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरीं दो कंपनियों के उत्पाद, FSSAI ने धनिया पाउडर और कैराजीनन बाजार से वापस लेने के दिए निर्देश

बॉन्ड यील्ड बढ़ क्यों रही हैं?

बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कई कारण हैं. लेकिन 3 मुख्य फैक्टर्स जो इसे ड्राइव कर रहे हैं, वो ये हैं-

1. महंगाई बढ़ने की उम्मीद

2. इकॉनमिक ग्रोथ की उम्मीद 

3. मॉनेटरी पॉलिसी में बदलाव

US फेड चेयर केविन वॉर्श ईजी मनी पॉलिसी के आलोचक रहे हैं. और क्योंकि US की मॉनेटरी पॉलिसी दुनिया भर में बॉन्ड यील्ड पर असर डालती है, इसलिए इस बदलाव को ग्लोबल लेवल पर महसूस किया जा रहा है.

बढ़ती बॉन्ड यील्ड युवा इन्वेस्टर्स के लिए क्यों फायदेमंद है?

सबसे पहले आइए समझते हैं युवा इन्वेस्टर कौन हैं? युवा इन्वेस्टर वो लोग हैं, जो जीवन के ऐसे पड़ाव पर हैं जहां वो अपने पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाने पर सक्रिय रूप से ध्यान दे रहे हैं. भले ही उनका मौजूदा एसेट बेस छोटा हो, लेकिन उनकी इनकम कैपेसिटी ज्यादा होती है. साथ ही, उनके पास इन्वेस्टमेंट के लिए लंबा समय होता है. इसके उलट, ओल्ड इनवेस्टर वह होता है जो अपनी जमा-पूंजी खर्च करने के दौर के करीब होता है. वे रिटायरमेंट के करीब हो सकते हैं या पहले ही रिटायर हो चुके हो सकते हैं. भले ही उनके पास काफी एसेट्स हों, लेकिन उनकी इनकम कम होती है या जल्द ही कम होने वाली होती है. ऐसे इन्वेस्टर्स के पास इन्वेस्टमेंट के लिए कम समय होता है. जाहिर है, हम में से ज्यादातर लोग इन दोनों स्थितियों के बीच कहीं आते हैं.

हाई यील्ड का असर किन पर पड़ता है?

जब बॉन्ड यील्ड्स बढ़ते हैं तो इसका असर 2 चीजों पर दिखाई देता है. पहला फ्यूचर रिटर्न बढ़ जाता है. अगर आप आज कोई बॉन्ड खरीदते हैं, तो इसपर आपको पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. बॉन्ड यील्ड यानी कि बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न दूसरी तरह की एसेट क्लास जैसे स्टॉक से मिलने वाले रिटर्न पर भी असर डालती है. इतिहास बताता है कि लंबे समय में स्टॉक बॉन्ड से बेहतर प्रदर्शन करते हैं. इसलिए अगर बॉन्ड से ज्यादा कमाई हो रही है तो स्टॉक से भी ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है. हालांकि यहां एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि स्टॉक्स बॉन्ड्स के मुकाबले ज्यादा रिस्की होते हैं.

ज्यादा फ्यूचर रिटर्न स्वाभाविक रूप से लंबे टाइम होराइजन वाले यंग इनवेस्टर्स के लिए अच्छा है. इससे उनकी वेल्थ आने वाले समय में ज्यादा बढ़ेगी. लेकिन ओल्ड इन्वेस्टर्स के लिए यह बात उतना मायने नहीं रखती. क्योंकि फ्यूचर में मिलने वाले इस हाई रिटर्न से उन्हें उतना फायदा नहीं मिल पाएगा. 

बढ़ती यील्ड का दूसरा असर मौजूदा स्टॉक और बॉन्ड की कीमतों में गिरावट के तौर पर दिखता है. बॉन्ड के मामले में यह और भी साफ दिखाई पड़ता है. यील्ड और कीमतें हमेशा एक-दूसरे से उल्टी दिशा में चलती हैं. स्टॉक पर भी यही बात लागू होती है. स्टॉक की वैल्यू असल में उसके भविष्य के कैश फ्लो की मौजूदा वैल्यू होती है. जब यील्ड बढ़ती है, तो डिस्काउंट रेट भी बढ़ता है. जब कैश फ्लो को ज्यादा रेट पर डिस्काउंट किया जाता है, तो कीमतें गिरती हैं. स्टॉक और बॉन्ड की कीमतों में गिरावट पोर्टफोलियो की मौजूदा मार्केट वैल्यू पर असर डालती है. जिस यंग इनवेस्टर की मौजूदा एसेट्स कम हैं, उसके लिए पोर्टफोलियो वैल्यू में गिरावट का असर सीमित होता है. लेकिन ज्यादा संपत्ति वाले ओल्ड इन्वेस्टर्स पर ऐसी गिरावट का काफी असर पड़ सकता है. खासकर तब जब वे रिटायर हो चुके हों और अपने पोर्टफोलियो से समय-समय पर पैसे निकाल रहे हों. 

यह भी पढ़ें- खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा

वेल्थ ट्रांसफर करने का तरीका

अगर बॉन्ड यील्ड ज्यादा बनी रहती है या और बढ़ती है, तो स्टॉक की कीमतें गिरेंगी. इसका मतलब है कि ओल्ड इन्वेस्टर्स को अपने शेयर बेचने पर कम पैसे मिलेंगे. वहीं, यंग इन्वेस्टर्स के लिए यह खरीदारी करने का एक अच्छा मौका है. इसे वेल्थ ट्रांसफर के तौर पर भी देखा जा सकता है, जहां पूंजी उन लोगों से, जिनके पास पहले से एसेट्स हैं, उन लोगों की तरफ जा रहा है जो अभी एसेट्स जमा कर रहे हैं. यह पूरी प्रक्रिया हाल के सालों में देखे गए ट्रेंड को उलट रही है. इसके लिए सेंट्रल बैंकों ने कुछ नए तरह के पॉलिसी टूल्स का इस्तेमाल किया, जैसे एसेट परचेज और फॉरवर्ड गाइडेंस.

इसका असर आज हो रहे बदलावों के ठीक उल्टा था. जहां एसेट की वैल्यू बढ़ी, वहीं भविष्य का रिटर्न कम हो गया. युवा निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि ओल्ड इन्वेस्टर्स को फायदा हुआ. COVID-19 महामारी इसका एक बड़ा उदाहरण है; मार्च 2020 में आई ग्लोबल मार्केट क्रैश के बाद, मॉनेटरी ईजिंग यानी पैसे को सस्ता करने की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से शुरू हुई. 2020 के अंत तक स्टॉक्स ने अपना पूरा नुकसान रिकवर कर लिया था. इस तरह जिनके पास पहले से बड़े पोर्टफोलियो थे, उन्हें सुरक्षा मिल गई. वहीं इसी दौरान बॉन्ड यील्ड्स में भारी गिरावट आई. इसका मतलब था कि यंग इनवेस्टर्स के लिए फ्यूचर रिटर्न काफी कम हो गया.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन नए माइलस्टोन के करीब, बनाए गए 20 लाख घर, शहरी गरीबों को हुआ फायदा

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? कुलदीप समेत रेस में 3 नाम

Varun Chakravarthy ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए उन तीन नामों के बारे में जानते हैं जो वरुण चक्रवर्ती के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में टीम में आने की रेस में शामिल हैं. Mon, 14 Sep 2026 22:59:32 +0530

  Videos
See all

Piyush Goyal के घर पहुंचे PM Modi! Ganesh Puja में की भव्य आरती, Video Viral! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:38:30+00:00

Ganpati बप्पा के दरबार में PM मोदी, पीयूष गोयल के घर पूजा में हुए शामिल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:28:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers