Responsive Scrollable Menu

IGNOU Mega Placement Drive 2026: 17-18 सितंबर को मेगा प्लेसमेंट, Axis Bank समेत इन कंपनियों में नौकरी का मौका

IGNOU Placement Drive 2026: नौकरी की तलाश कर रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए अच्छी खबर है। IGNOU का कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) 17 और 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है। इस ड्राइव में बैंकिंग, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और HR समेत कई सेक्टर की कंपनियां उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर देंगी।

IGNOU Mega Placement Drive 2026: 17-18 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) का कैंपस प्लेसमेंट सेल 17 और 18 सितंबर को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा। इस रोजगार मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और Axis Bank Sales Academy (ASA) के सहयोग से किया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य दिल्ली-NCR में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए IGNOU के मैदान गढ़ी कैंपस पहुंचना होगा।

कहां और कितने बजे होगा प्लेसमेंट?
मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन नई दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित IGNOU कैंपस के बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

इस ड्राइव में IGNOU के वर्तमान छात्रों के साथ-साथ पूर्व छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं। यह प्लेसमेंट खास तौर पर BCom, BBA, MCom और BSc जैसे कोर्स से जुड़े ग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए उपयोगी है।

किन कंपनियों में मिल सकती है नौकरी?
प्लेसमेंट ड्राइव में अलग-अलग कंपनियों के कई पद शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कुछ प्रमुख अवसर इस प्रकार हैं-
Axis Bank: Voice Process में फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों को ₹25 हजार प्रति माह तक का पैकेज मिल सकता है।
Samsung: Sales Executive पद पर फ्रेशर्स को करीब ₹22 हजार और अनुभवी उम्मीदवारों को ₹25 हजार तक इन-हैंड सैलरी के साथ इंसेंटिव का मौका मिलेगा। iEnergizer: Air India Voice Process में एक साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹30 हजार CTC तक का अवसर है।

Cogent E-Services: Health Insurance Calling के पद पर उम्मीदवारों को ₹35 हजार तक सैलरी और इंसेंटिव मिल सकता है।
Tata Play Fiber: Customer Support पद पर फ्रेशर्स को ₹22 हजार और अनुभवी उम्मीदवारों को ₹26 हजार तक वेतन मिल सकता है।

Axis Bank में 200 से ज्यादा पदों पर मौका
17 सितंबर को Axis Bank के Learn-Earn-Grow Program के तहत Officer Sales के 200 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को Field Sales और Customer Acquisition से जुड़े काम की जिम्मेदारी दी जाएगी।

दिल्ली-NCR में उम्मीदवारों की पोस्टिंग उनके घर से करीब 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में करने की बात कही गई है। इस पद के लिए सालाना ₹2.3 लाख CTC है। इसके अलावा मेडिकल बेनिफिट्स और प्रदर्शन के आधार पर ₹5 हजार से ₹60 हजार तक इंसेंटिव मिलने का अवसर भी है।

प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
IGNOU मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए QR Code के जरिए Advance Registration करना होगा।

इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। इनमें-

  • Updated Resume/CV की कई कॉपियां
  • मूल सरकारी पहचान पत्र
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी
  • अनुभव प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, यदि लागू हो शामिल हैं।

छात्रों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर
IGNOU का यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव उन छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो पढ़ाई के साथ नौकरी या ग्रेजुएशन के बाद रोजगार की तलाश में हैं। खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर्स के साथ अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी अलग-अलग कंपनियों और पदों पर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति स्थापना से पहले नोट कर लें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, ये चीजें चढ़ाना भी है वर्जित

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार से शुरू होगा। इसी दिन घरों और पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। अगर आप भी इस बार घर में गणपति बप्पा को विराजमान करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पूजा की सामग्री पहले से जुटा लेना बेहतर रहेगा। यहां जानिए गणेश स्थापना से लेकर पूजा, कलश, भोग और आरती तक के लिए जरूरी सामान की पूरी लिस्ट और वे चीजें जिन्हें गणपति पूजा में अर्पित करने से बचने की परंपरा है।

इस साल गणेश चतुर्थी की तिथि 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर की सुबह 7:44 बजे तक रहेगी। गणेश उत्सव का समापन 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ होगा।

गणेश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री

गणपति स्थापना के लिए सबसे पहले भगवान गणेश की प्रतिमा, चौकी और कलश की व्यवस्था करें। सामग्री में आप ये चीजें शामिल कर सकते हैं-

भगवान गणेश की प्रतिमा, परंपरा में मिट्टी की मूर्ति को प्राथमिकता दी जाती है

  1. लकड़ी की चौकी
  2. चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा
  3. तांबे या मिट्टी का कलश
  4. आम या अशोक के पत्ते
  5. पानी वाला नारियल यानी श्रीफल
  6. नारियल पर बांधने के लिए कलावा

दीपक और आरती के लिए सामान
पूजा के साथ आरती की तैयारी के लिए भी सामग्री पहले से रख लें। इसमें-

  1. गाय का घी
  2. दीपक
  3. रुई की बत्ती
  4. धूपबत्ती और अगरबत्ती
  5. कपूर
  6. माचिस या लाइटर

गणपति बप्पा के भोग के लिए क्या रखें?
भगवान गणेश की पूजा में भोग का भी विशेष महत्व माना जाता है। घर पर भोग तैयार करने के लिए आप ये सामग्री रख सकते हैं—

  • मोदक या लड्डू
  • केला, सेब जैसे फल
  • पंचमेवा
  • मिश्री

धार्मिक मान्यता में मोदक को भगवान गणेश का प्रिय भोग माना जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी पर कई घरों में बप्पा को मोदक का भोग लगाया जाता है।

गणेश जी के कलश में क्या-क्या डालें?
कलश स्थापना के दौरान भी कुछ सामग्री रखने की परंपरा है। सामान्य तौर पर कलश में ये चीजें डाली जाती हैं—

  • शुद्ध जल और गंगाजल: कलश में साफ पानी भरकर उसमें थोड़ा गंगाजल मिलाया जाता है।
  • अक्षत: साबुत और बिना टूटे हुए चावल कलश में रखे जाते हैं।
  • सुपारी: इसे शुभता और रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक के तौर पर रखा जाता है।
  • सिक्का: कलश में ₹1 या कोई नया धातु का सिक्का रखने की परंपरा है।
  • दूर्वा: भगवान गणेश को प्रिय मानी जाने वाली दूर्वा की छोटी गांठ रखी जाती है।
  • हल्दी की गांठ: उपलब्ध होने पर शुभता के प्रतीक के तौर पर कलश में हल्दी की गांठ भी रखी जा सकती है।

भगवान गणेश को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?
गणेश पूजा से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताओं में कुछ चीजों को अर्पित न करने की बात कही गई है। इनमें प्रमुख हैं—

  1. तुलसी के पत्ते: पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश की पूजा में तुलसी चढ़ाना वर्जित माना जाता है।
  2. टूटे हुए अक्षत: गणपति को अक्षत चढ़ाते समय साबुत और बिना टूटे चावल का इस्तेमाल करने की परंपरा है।
  3. सूखे या मुरझाए फूल: पूजा में ताजे फूल चढ़ाने की परंपरा है। सूखे या मुरझाए फूल अर्पित नहीं किए जाते।
  4. केतकी का फूल: धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश पूजा में केतकी का फूल नहीं चढ़ाया जाता।
  5. सफेद वस्त्र या चंदन: कुछ परंपराओं में गणपति को लाल या पीले रंग के वस्त्र और पीले चंदन का प्रयोग शुभ माना जाता है। हालांकि पूजा की परंपराएं क्षेत्र और परिवार के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

गणेश चतुर्थी पर पहले से तैयार रखें ये सामान
अगर आप घर में गणपति बप्पा की स्थापना करने वाले हैं, तो पूजा से एक दिन पहले ही मूर्ति, चौकी, कपड़ा, कलश, नारियल, आम/अशोक के पत्ते, रोली, हल्दी, चंदन, अक्षत, दूर्वा, फूल, जनेऊ, पान-सुपारी, कलावा, दीपक, घी, कपूर, धूप-अगरबत्ती, मोदक, फल और पंचमेवा जैसी सामग्री जुटाकर रख सकते हैं। इससे स्थापना और पूजा के समय भागदौड़ नहीं होगी।

Continue reading on the app

  Sports

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, 36 साल ने नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a single Test match: टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाना बल्लेबाजों की अद्भुत सहनशक्ति और कला का सबसे बड़ा प्रमाण है. ग्राहम गूच के के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से लेकर ब्रायन लारा के महारिकॉर्ड और शुभमन गिल व कुमार संगकारा की शानदार पारियों तक, यह लिस्ट रेड बॉल क्रिकेट के उन स्वर्णिम अध्यायों को बयां करती है, जहां दिग्गजों ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से इतिहास के पन्नों पर अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कर दिया. Mon, 14 Sep 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के खाते में आएंगे ₹10 हजार! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T00:30:01+00:00

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के कार्यक्रम में पहुंचे CM Yogi #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T00:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers