Responsive Scrollable Menu

कमजोर मांग से Soybean Oil और बिनौला तेल गिरे, मूंगफली में सुधार

आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली तथा ब्रांडेड कंपनियों की मांग में आई गिरावट से बीते सप्ताह सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम में गिरावट आई। दूसरी ओर, मांग बढ़ने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन तथा औद्योगिक मांग होने के कारण पाम-पामोलीन तथा सोयाबीन डीगम तेल के दाम में मामूली सुधार रहा। नीचे दाम पर किसानों की कमजोर बिकवाली बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम पिछले सप्ताहांत के स्तर पर ही स्थिर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों के मामले में स्थिति यह है कि किसान नीचे दाम पर फसल बेचने को राजी नहीं हैं और ऊंचे दाम पर मांग प्रभावित रहती है। विशेषकर छोटी पेराई मिलों को पेराई में घाटे का सामना करना पड़ता है क्योंकि ऊंचे दाम पर तिलहन खरीदने के बाद तेल के लिए ग्राहकी कम दीखती है। इन्हीं स्थितियों के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम अपने पूर्व सप्ताहांत के स्तर पर स्थिर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि मांग बढ़ने के साथ-साथ बाजार में आवक कमजोर रहने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में पर्याप्त सुधार आया। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले सोयाबीन तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। सूत्रों ने कहा कि पिछले साल जून महीने तक सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) का निर्यात 10 लाख 94 हजार टन का हुआ था जो इस वर्ष जून तक घटकर नौ लाख 57 हजार टन रह गया।

यानी डीओसी के निर्यात में 12.5 प्रतिशत की गिरावट रहने की वजह से सोयाबीन तिलहन में कमजोरी देखी गई। उन्होंने कहा कि आयातकों को सोयाबीन डीगम तेल के आयात की लागत 125-126 रुपये किलो बैठती है और यह तेल बाजार में 119.50 रुपये किलो (यानी लागत से 5-6 रुपये किलो नीचे) के भाव बिक रहा है। इसी प्रकार पाम-पामोलीन तेल भी आयात की लागत से 1-2 रुपये किलो नीचे दाम पर बिक रहा है।

हालांकि, पिछले सप्ताह के मुकाबले सोयाबीन डीगम तेल के दाम में सुधार जरूर है लेकिन इसे सही मायने में सुधार बताना उचित नहीं होगा। सूत्रों ने बताया कि सरकार बेशक विदेशी मुद्रा की बचत की बात करती हो पर आयातक लागत से कम दाम पर बिकवाली कर, इस मंशा की परवाह करते नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब के कुछ स्थानों पर बिनौला की छिटपुट मात्रा में नई फसल की आवक शुरू हुई है।

इस बीच ब्रांडेड कंपनियों की मांग में आई कमी की वजह से बीते सप्ताह बिनौला तेल के दाम में भी गिरावट देखी गई। बीते सप्ताह सरसों दाना 8,300-8,350 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों तेल दादरी 16,800 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों पक्की एवं कच्ची घानी तेल क्रमश: 2,735-2,835 रुपये और 2,735-2,885 रुपये टिन (15 किलो) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज का थोक भाव क्रमश: 400-400 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 6,300-6,350 रुपये और 6,150-6,250 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, आयातकों की लागत से नीचे दाम पर बिकवाली की वजह से दिल्ली में सोयाबीन तेल 100 रुपये की गिरावट के साथ 15,500 रुपये प्रति क्विंटल, सोयाबीन इंदौर तेल 100 रुपये की गिरावट के साथ 15,300 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सोयाबीन डीगम तेल 100 रुपये सुधार के साथ 11,950 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। अच्छी मांग के कारण बीते सप्ताह मूंगफली तिलहन का दाम 250 रुपये के सुधार के साथ 7,600-8,175 रुपये क्विंटल, मूंगफली तेल गुजरात 500 रुपये के सुधार के साथ 17,500 रुपये क्विंटल और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 75 रुपये के सुधार के साथ 2,755-3,055 रुपये प्रति टिन पर स्थिर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में सीपीओ तेल का दाम 25 रुपये के सुधार के साथ 14,125 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। पामोलीन दिल्ली 25 रुपये के सुधार के साथ 16,025 रुपये प्रति क्विंटल तथा पामोलीन एक्स कांडला तेल 25 रुपये के सुधार के साथ 14,725 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। ब्रांडेड कंपनियों की कमजोर मांग के कारण बीते सप्ताह बिनौला तेल का दाम 300 रुपये की गिरावट के साथ 16,200 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

Continue reading on the app

एसआईआर पर सवाल: क्या वोटर लिस्ट सुधारने की प्रक्रिया अब नागरिकता की जांच बन गई है?- द लेंस

स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर से बड़ी संख्या में लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटने की आशंका पैदा हुई है. साथ ही, इससे नागरिकता के कानूनी मतलब को लेकर भी बहस शुरू हो गई है.

Continue reading on the app

  Sports

India w vs Sri Lanka w Final LIVE Score: भारत-श्रीलंका एशिया कप फाइनल में आमने-सामने, टॉस थोड़ी देर में

IND w vs SL w Final LIVE Score Updates: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशिया कप फाइनल में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत की नजर आठवीं बार खिताब जीतने पर है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sun, 13 Sep 2026 18:47:40 +0530

  Videos
See all

AAPKA RAJYA: Kanpur में National Lok Adalat! E-Challan से Bank Loan तक मामलों का निस्तारण | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:11:17+00:00

लखनऊ में Dr. Ram Manohar Lohia Institute का 6वां स्थापना दिवस समारोह | CM Yogi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:10:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers