9/11 से पहले भारत भी था ओसामा के निशाने पर! CIA की सीक्रेट फाइलों से बड़ा खुलासा
9/11 के हमले को 25 साल पूरे हो चुके हैं और इसी मौके पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दर्जनों गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों में एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने भारत की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1998 की एक गुप्त रिपोर्ट में भारत का नाम उन देशों में शामिल था जिन्हें अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन अपने हमलों का निशाना बनाना चाहता था.
आखिर यह खुलासा कैसे हुआ?
जानकारी के अनुसार CIA के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने 9/11 हमले की 25वीं बरसी के मौके पर 71 राष्ट्रपति दैनिक ब्रीफिंग दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं. एजेंसी ने खुद इसे 9/11 से जुड़े अब तक के सबसे बड़े दस्तावेज खुलासे के तौर पर बताया है. यानी यह कोई मामूली जानकारी नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति तक पहुंचने वाली सबसे संवेदनशील रिपोर्टों का हिस्सा है.
भारत का नाम किस रिपोर्ट में और कब सामने आया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 अगस्त 1998 को तैयार की गई एक खुफिया रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान समेत मिस्र, अरब प्रायद्वीप के देशों, युगांडा और नाइजीरिया को उन जगहों में गिना गया था जहां बिन लादेन हमले की योजना बना सकता था. हालांकि रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया कि भारत में किस जगह को निशाना बनाने की सोच थी न ही कोई तारीख या ठोस ऑपरेशनल प्लान इसमें दिया गया है.
खबर अपडेट की जा रही है
दिनभर सम्मेलन में रहे व्यस्त, फिर BRICS शाही दावत से क्यों दूर रहे शी जिनपिंग? सामने आई वजह
BRICS Gala Dinner: राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार रात ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और दिग्गजों के लिए एक बेहद खास और भव्य शाही दावत का आयोजन किया गया. इस हाई-प्रोफाइल डिनर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया भर के कई शीर्ष नेता शामिल हुए. हालांकि, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस शाही डिनर में नजर नहीं आए. शी जिनपिंग शनिवार दोपहर को ही नई दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने दिनभर सम्मेलन के अहम सत्रों में भाग लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की थी. दोपहर से लेकर शाम तक के काफी व्यस्त शेड्यूल के बाद वे दावत में जाने के बजाय विश्राम करने के लिए सीधे अपने होटल लौट गए. उनके अलावा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी दिनभर के कार्यक्रमों के बाद स्वदेश रवाना हो गए, जिस वजह से वे भी डिनर में शामिल नहीं हो सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








