ग्रहों के राजकुमार बुध का नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों पर मंडराएगा संकट! आज से ही शुरू करें ये उपाय
Budh Gochar Benefits: ग्रहों के राजकुमार बुध आज नक्षत्र बदलने वाले हैं. ज्योतिष के अनुसार इस बदलाव का असर तीन राशियों पर भारी पड़ सकता है. करियर में रुकावट, कारोबार में नुकसान और आर्थिक परेशानियां बढ़ने के संकेत हैं. ऐसे में इन्हें धन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी.
उधमपुर: भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मैराथन का आयोजन
उधमपुर, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार की सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। उधमपुर में यह अपनी तरह का पहला मैराथन था। इसका आयोजन देविका स्पोर्ट्स इंडिया के तहत, देविका हाफ मैराथन के नाम से किया गया।
इवेंट में भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने भी सहयोग दिया। उद्घाटन वरिष्ठ अधिकारियों और विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। मैराथन में हर आयु वर्ग के करीब 1,000 धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन को 21-किमी, 10-किमी और 5-किमी की कैटेगरी में बांटा गया था।
विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आईएएनएस से कहा, उधमपुर में पहली बार हमें एक मेगा मैराथन देखने को मिली है। यहां के युवाओं ने इस मैराथन को आयोजित किया है जिसमें इंडियन आर्मी और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा है। इसके अलावा, कई संस्थाओं ने भी इस इवेंट को सफल बनाने के लिए अपने-अपने तरह से सहयोग किया है।
उन्होंने कहा, मैं इस इवेंट की सफलता के लिए आयोजक युवाओं और इसमें सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैराथन के माध्यम से फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया है।
आईएएनएस से बात करते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। मैराथन में हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह और रोमांच से भाग लिया, जिसमें प्रशासन का भी अहम सहयोग रहा। इस तरह के मैराथन को सहयोग मिलते रहने से नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा मिलेगा और यह मजबूत होगा।
उन्होंने कहा, मैराथन से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोगों के भी सौहार्द भी बढ़ता है। मैं लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैराथन में शामिल होने का आग्रह करता हूं। इससे हमारी जीवनशैली बेहतर होती है।
देविका स्पोर्ट्स इंडिया से जुड़े लोगों ने बताया कि इवेंट का मुख्य लक्ष्य समाज के सामान्य लोगों और सेना के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और स्वास्थ्य और नशे के प्रति जागरूकता फैलाना है।
--आईएएनएस
पीएके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







