Responsive Scrollable Menu

BRICS New Delhi Declaration में भारतीय विदेश नीति की दूरदर्शिता दिखी: Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ब्रिक्स देशों के नयी दिल्ली घोषणापत्र की सराहना करते हुए कहा कि यह बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारतीय विदेश नीति के ‘‘व्यावहारिक, समावेशी और दूरदर्शी नेतृत्व’’ को दर्शाता है। नयी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान स्वीकार किए गए घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के प्रमुखों द्वारा हाल में जारी गुवाहाटी घोषणापत्र का भी स्वागत किया गया है। इसमें कहा गया है कि इससे ‘‘ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के बीच अभियानगत और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।’’ शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह दस्तावेज (नयी दिल्ली घोषणापत्र) बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारतीय विदेश नीति के व्यावहारिक, समावेशी और दूरदर्शी नेतृत्व का उदाहरण है।’’ उन्होंने इस ऐतिहासिक दस्तावेज को सफलतापूर्वक स्वीकार किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की।

शर्मा ने कहा, ‘‘यह घोषणापत्र भारत की अध्यक्षता की सफलता का सशक्त प्रमाण है। यह विषयवस्तु की दृष्टि से ठोस और दृष्टिकोण के लिहाज से दूरगामी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुपक्षीय सुधार और आतंकवाद से मुकाबले से लेकर नयी प्रौद्योगिकी, कृषि एवं पशु संरक्षण के क्षेत्र में करीबी सहयोग तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक शक्तियों के बीच सहमति बनी है। इसमें ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को भी शामिल किया गया है।’’ ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें विकासशील, अल्प विकसित या अविकसित के रूप में जाना जाता है।

ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं। मुख्यमंत्री ने 45 पृष्ठ के नयी दिल्ली घोषणापत्र में गुवाहाटी का उल्लेख किए जाने को लेकर कहा, ‘‘ब्रिक्स घोषणापत्र ने ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के प्रमुखों द्वारा स्वीकार किए गए गुवाहाटी घोषणापत्र को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियानगत और तकनीकी सहयोग मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में औपचारिक मान्यता दी है।’’ शर्मा ने कहा कि नयी दिल्ली घोषणापत्र में गुवाहाटी घोषणापत्र का उल्लेख ‘‘अत्यंत प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण कदम’’ है क्योंकि असम मादक पदार्थों की तस्करी के एक महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। जुलाई में स्वीकार किए गए गुवाहाटी घोषणापत्र में राष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप सदस्य देशों के बीच सूचनाओं, खुफिया जानकारी और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को समय पर साझा करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।

घोषणापत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कानून प्रवर्तन और नियामकीय प्रयासों को मजबूत करने के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों, डिजिटल माध्यमों और आंकड़ों पर आधारित तरीकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया था। वर्ष 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का मुख्य विषय ‘लचीलेपन, नवोन्मेष, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ है। भारत की अध्यक्षता में छह-सात जुलाई को गुवाहाटी में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक हुई थी, जिसमें ब्राजील, चीन, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस और संयुक्त अरब अमीरात ने भाग लिया था।

Continue reading on the app

BRICS Summit: 140 पॉइंट के घोषणा-पत्र में क्या-क्या? टैरिफ, गाजा, AI और स्थानीय मुद्रा पर बड़ा संदेश

BRICS के 18वें शिखर सम्मेलन में शनिवार को 140-बिंदुओं वाला New Delhi Declaration अपनाया गया। दस्तावेज़ ने 22 अप्रैल, 2025 के पहलगाम हमले की निंदा की, गाज़ा में संघर्षविराम की मांग की, एकतरफा टैरिफ/प्रतिबंध और कार्बन बॉर्डर टैक्स का विरोध किया, स्थानीय-मुद्रा व्यापार, BRICS Risk Lab, AI शासन और Big Cats Alliance को समर्थन दिया।

Continue reading on the app

  Sports

वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी का उत्पीड़न के आरोप से यू टर्न, फेडरेशन के फैसले को किया मंजूर

जापान एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड से बाहर किए जाने के बाद वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी फेडरेशन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी. हालांक, अब दिव्यांशी के तेवर नरम हो गए हैं और उन्होंने एशियन गेम्स से बाहर किए जाने के फैसले को मंजूर कर लिया है. दिव्यांशी चोट के कारण एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगी. Sun, 13 Sep 2026 14:36:39 +0530

  Videos
See all

सरकारी स्कूल में ‘फर्जी हाजिरी’ का खेल? Shajapur School Case: बच्चों की गिनती में बड़ा खेल | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T09:03:38+00:00

AFD उम्मीदवार से एक माइग्रेंट के सवाल [Tight Contest Between AfD and SPD in MVP] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T09:07:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers