दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच आज, ITO से दिल्ली गेट तक ट्रैफिक डायवर्जन
Delhi Police Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के बीच आज रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा दिन है. अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक रोमांचक टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. मैच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के चलते दोपहर दो बजे से ही स्टेडियम और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पाबंदियां और पार्किंग से जुड़े विशेष नियम लागू कर दिए जाएंगे. ऐसे में मध्य दिल्ली के प्रमुख रास्तों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिल सकता है.
आईटीओ, राजघाट और दिल्ली गेट की तरफ जाने वाले सावधान
ट्रैफिक पुलिस ने दी ये सलाह मैच और सुरक्षा व्यवस्था के कारण आईटीओ, राजघाट, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग और आसफ अली रोड समेत मध्य दिल्ली के कई मुख्य मार्ग सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे आज घर से निकलते समय अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर रखें और अतिरिक्त समय लेकर ही बाहर निकलें. मैच वाले इलाके के आसपास बेवजह की आवाजाही से बचने और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करने की सख्त सलाह दी गई है. साथ ही, जाम की समस्या से निपटने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है.
ये भी पढे़: Aaj Ka Mausam: देश के 25 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
जानें दर्शकों के लिए पार्किंग और गेट एंट्री की पूरी जानकारी
स्टेडियम में मैच देखने आ रहे दर्शकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. दर्शकों से केवल तय किए गए एंट्री गेट, पार्किंग एरिया और ऐप-आधारित टैक्सी पिक-अप व ड्रॉप प्वाइंट्स का ही इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है. वाहनों की पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, दर्शकों की एंट्री के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं. बहादुर शाह जफर मार्ग से गेट नंबर 1 से 8 तक प्रवेश मिलेगा, जबकि जवाहर लाल नेहरू मार्ग की तरफ से गेट नंबर 10 से 15 तक एंट्री दी जाएगी. वहीं, बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से दर्शक गेट नंबर 16 से 18 में प्रवेश कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates: ब्रिक्स नेताओं ने परमाणु खतरे और टकराव के 'बढ़ते जोखिमों' पर जताई चिंता
Anthropic CEO Dario Amodei ने दी चेतावनी, सुरक्षा के लिए AI विकास की रफ्तार धीमी करना जरूरी
कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई उद्योग को तेजी से हो रहे इसके विकास की रफ्तार कुछ धीमी करनी चाहिए ताकि सुरक्षा उपायों को उसके अनुरूप विकसित होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अमोदेई ने चेतावनी दी कि अगर एआई के विकास की रफ्तार कम नहीं की गई, तो अगले छह से 12 महीनों के भीतर एआई इतना सक्षम हो सकता है कि वह पूरे इंटरनेट पर अप्रत्यक्ष तौर पर कब्जा कर सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब एआई को लेकर एआई जगत के अंदर और बाहर दोनों जगह चिंताएं बढ़ रही हैं।
लगातार ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि ये प्रणाली बेहद शक्तिशाली हो रही है और जटिल कामों को इंसानों से बेहतर तरीकों से अंजाम दे रही है लेकिन साथ ही यह डर भी बढ़ रहा है कि ये प्रणाली नियंत्रण से बाहर होकर नुकसानदायक काम कर सकती है। एआई को लेकर चिंता इतनी बढ़ गई है कि चैट जीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भी ‘फॉर्च्यून’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी कंपनी इस साल शेयर बाजार में अपना आपीओ नहीं लाएगी। कंपनी का कहना है कि फिलहाल उसका ध्यान सुरक्षा और एआई को मानव हितों के अनुरूप रखने पर है।
अमोदेई एआई के क्षेत्र में प्रमुख आवाजों में से एक हैं और उन्होंने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट में एआई उद्योग पर निगरानी बढ़ाने की एक योजना पेश की। अमोदेई ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर रफ्तार धीमी करने से हमें मॉडल्स के बहुत अधिक काबिल बनने से पहले एक-दो साल और मिल जाएं और हम उस समय का इस्तेमाल ‘अलाइनमेंट’ (सिस्टम को इंसानी मूल्यों के मुताबिक ढालने) को बेहतर बनाने में करें, तो हम किसी बड़ी गड़बड़ी के जोखिम को काफ़ी हद तक कम कर सकते हैं।’’ एआई उद्योग को सुरक्षा कारणों से विकास धीमा करने की सलाह कई वर्षों से दी जाती रही है लेकिन अब यह दबाव और बढ़ गया है, क्योंकि एआई कंपनियों के कुछ कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है और सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि उनकी कंपनियां पर्याप्त जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही हैं। एंथ्रोपिक के पूर्व कर्मचारी जो बेंटन ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए लिखा कि एआई कंपनियों में सुरक्षा पर काम करने वाले कई लोग ऐसे हैं जो दुनिया के लिए सही काम करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इन कर्मचारियों को ऐसा लगता है कि उनकी कंपनियां “सुपरइंटेलिजेंस” बनाने की होड़ में फंस गई हैं। अगर कोई कंपनी रुकती है, तो दूसरी कम जिम्मेदार कंपनी आगे निकल सकती है लेकिन अगर वह दौड़ में बनी रहती है, तो वह खुद भी बड़े नुकसान का हिस्सा बनने का जोखिम उठाती है।’’ इससे पहले इसी सप्ताह एआई शोधकर्ता जैकब कॉक्सन ने भी एंथ्रोपिक से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि एंथ्रोपिक और ओपनएआई दोनों कंपनियां‘सुपरइंटेलिजेंस’ की ओर तेजी से बढ़ रही हैं और इस प्रक्रिया में पूरी मानवता की सुरक्षा को जोखिम में डाला जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi








