Box Office Report: Hanuman Ansh ने विदेशी बाजारों में पहले ही दिन कर दिया खेल, Haiwaan को फिर लगा झटका, देखें कलेक्शन
Box Office Collection (12 September 2026): इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. इसी कड़ी में कम बजट और बिना किसी बड़े स्टार के सिनेमाघरों में उतरी फिल्म 'हनुमान अंश' ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताबड़तोड़ कमाई के दम पर इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब हनुमान अंश विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाती नजर आ रही है. आइए देखें, शनिवार को कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल?
'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' को चटा दी धूल
बीती 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के 36 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पिछले पांच हफ्तों से लगातार धमाका कर रही है. फिल्म ने अपने पांचवें हफ्ते में जिस तरह का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है. पांचवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में इस फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.
हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1
फिल्म की इस सफलता को देखते हुए केजीएफ के मशहूर मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने इसे दुनियाभर के बाजारों में रिलीज करने की जिम्मेदारी उठाई. हनुमान अंश बीती 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड लेवल पर रिलीज की गई और ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने अपनी कमाई के झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं. मेकर्स द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 500 हजार डॉलर यानी करीब 5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला है.
हालांकि भारत में फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी और इसने महज 10 लाख रुपये से ओपनिंग ली थी, लेकिन मजबूत माउथ पब्लिसिटी के दम पर इसने बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग लगाई.
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस डे 37
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 'हनुमान अंश' की कमाई में बॉक्स ऑफिस के इतिहास की सबसे अनोखी बढ़ोतरी देखने को मिली है. फिल्म के 37वें दिन यानी शनिवार के प्रदर्शन की बात करें तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करते हुए कुल नेट कलेक्शन 179.21 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है.
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हैवान' के प्रदर्शन की बात करें तो इसकी शुरुआत उम्मीद से थोड़ी कम रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हैवान' ने अपने पहले दिन लगभग 3 करोड़ रुपये से खाता खोला था, जो 7,224 शोज और 11% की ऑक्यूपेंसी के साथ आया. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त दर्ज होने के बजाय गिरावट देखने को मिली.
शनिवार को इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 5,759 शोज और 14% ऑक्यूपेंसी पर आधारित रही. इस तरह 'हैवान' का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 6.60 करोड़ रुपये हो गया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ग्लोबल कलेक्शन 8.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
हैवान का हो रहा है बुरा हाल
फिलहाल बॉक्स ऑफिस का हाल बेहद दिलचस्प बना हुआ है. जहां एक तरफ 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी फिल्में पहले से ही सिनेमाघरों में अपना मजबूत कब्जा जमाकर बैठी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ 'हैवान' जैसी नई फिल्में उनके बीच अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. 'हनुमान अंश' ने यह साबित कर दिया है कि यदि कंटेंट में दम हो और दर्शकों का साथ मिले, तो कोई भी फिल्म बिना बड़े सितारों के भी बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल सकती है.
दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच आज, ITO से दिल्ली गेट तक ट्रैफिक डायवर्जन
Delhi Police Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के बीच आज रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा दिन है. अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक रोमांचक टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. मैच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के चलते दोपहर दो बजे से ही स्टेडियम और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पाबंदियां और पार्किंग से जुड़े विशेष नियम लागू कर दिए जाएंगे. ऐसे में मध्य दिल्ली के प्रमुख रास्तों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिल सकता है.
आईटीओ, राजघाट और दिल्ली गेट की तरफ जाने वाले सावधान
ट्रैफिक पुलिस ने दी ये सलाह मैच और सुरक्षा व्यवस्था के कारण आईटीओ, राजघाट, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग और आसफ अली रोड समेत मध्य दिल्ली के कई मुख्य मार्ग सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे आज घर से निकलते समय अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर रखें और अतिरिक्त समय लेकर ही बाहर निकलें. मैच वाले इलाके के आसपास बेवजह की आवाजाही से बचने और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करने की सख्त सलाह दी गई है. साथ ही, जाम की समस्या से निपटने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है.
ये भी पढे़: Aaj Ka Mausam: देश के 25 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
जानें दर्शकों के लिए पार्किंग और गेट एंट्री की पूरी जानकारी
स्टेडियम में मैच देखने आ रहे दर्शकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. दर्शकों से केवल तय किए गए एंट्री गेट, पार्किंग एरिया और ऐप-आधारित टैक्सी पिक-अप व ड्रॉप प्वाइंट्स का ही इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है. वाहनों की पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, दर्शकों की एंट्री के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं. बहादुर शाह जफर मार्ग से गेट नंबर 1 से 8 तक प्रवेश मिलेगा, जबकि जवाहर लाल नेहरू मार्ग की तरफ से गेट नंबर 10 से 15 तक एंट्री दी जाएगी. वहीं, बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से दर्शक गेट नंबर 16 से 18 में प्रवेश कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates: ब्रिक्स नेताओं ने परमाणु खतरे और टकराव के 'बढ़ते जोखिमों' पर जताई चिंता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







