पेट की बढ़ती चर्बी और कैंसर का क्या कनेक्शन है? NCI की रिपोर्ट से समझिए क्या है सच
Stomach Cancer: पेट की बढ़ती चर्बी को सिर्फ सुंदरता या शरीर से जुड़ी समस्या समझना सही नहीं है. राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की जानकारी के मुताबिक, शरीर में ज्यादा फैट होना कई तरह के कैंसर के बढ़े हुए खतरे से पाया गया है.
The post पेट की बढ़ती चर्बी और कैंसर का क्या कनेक्शन है? NCI की रिपोर्ट से समझिए क्या है सच appeared first on News24 Hindi.
चलती कार… और सड़क पर खतरनाक स्टंट, जबलपुर में वायरल VIDEO के बाद युवकों की तलाश
जबलपुर में चलती कारों से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो कारों में सवार युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों से आधा शरीर बाहर निकालकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
कारों की रफ्तार बढ़ाते हुए सड़क पर उन्हें लहराते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो डुमना रोड और विजय नगर के जीरो डिग्री क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो में दिख रही कारों के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
डुमना रोड पर चलती कार से स्टंट का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में दो कारें सड़क पर चलती दिखाई दे रही हैं। इनमें बैठे युवक कार के तीन दरवाजों की खिड़कियों से आधा शरीर बाहर निकालकर लटक रहे हैं। इस दौरान कार चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाता है और वाहन को सड़क पर लहराते हुए चलाता दिखाई देता है। पीछे या आसपास मौजूद एक अन्य युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा है।
कार नंबर के आधार पर युवकों की तलाश
स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की नजर अब इसमें दिखाई दे रही कारों पर है। कार के नंबर के जरिए उनके मालिकों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
Mp Breaking News








