Responsive Scrollable Menu

रायबकिना ने पहली बार US ओपन जीता:सबालेंका का लगातार तीसरा खिताब रोका; पहली बार बनी वर्ल्ड नंबर-1

कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने बेलारूस की एरिना सबालेंका को हराकर पहली बार US ओपन महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया। न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए फाइनल में रायबकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ रायबकिना ने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और सोमवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड नंबर-1 बन जाएंगी। सबालेंका का लगातार तीसरा खिताब जीतने का सपना टूटा रायबकिना की जीत से सबालेंका का लगातार तीसरी बार US ओपन चैंपियन बनने का सपना टूट गया। इसके साथ ही US ओपन में उनकी 19 मैचों की जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। सबालेंका पिछले 99 हफ्तों से दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी थीं। पहले सेट में रायबकिना का दबदबा पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन रायबकिना ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाया और सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। इस दौरान गुस्से में गेंद स्टैंड की ओर मारने पर सबालेंका को चेतावनी भी मिली। सबालेंका ने दूसरे सेट में की वापसी दूसरे सेट में सबालेंका ने अपनी लय वापस हासिल की। उन्होंने रायबकिना पर लगातार दबाव बनाया और 5-5 के बाद ब्रेक हासिल कर सेट 7-5 से जीत लिया। इससे मुकाबला निर्णायक तीसरे सेट में पहुंच गया। तीसरे सेट में फिर हावी हुईं रायबकिना निर्णायक सेट में रायबकिना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने 5-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद मैच पॉइंट पर जीत कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल 2 घंटे 21 मिनट चला। इस साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम रायबकिना ने इससे पहले 2022 में विंबलडन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी उन्होंने सबालेंका को हराया था। US ओपन जीतने के बाद अब रायबकिना के पास करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए सिर्फ फ्रेंच ओपन का खिताब जीतना बाकी है। चोट से जूझने के बाद हासिल की बड़ी सफलता रायबकिना US ओपन से पहले चोट की समस्या से जूझ रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने न्यू यॉर्क में शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर खिताब जीत लिया। रूस में जन्मी रायबकिना अब कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती हैं। रायबकिना को करीब 46 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि US ओपन का खिताब जीतने पर रायबकिना को 55 लाख डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, उपविजेता सबालेंका को 28 लाख डॉलर मिले। रायबकिना ने जीत के बाद कहा कि उनके पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 साल से न्यू यॉर्क आ रही हैं, लेकिन यहां उन्हें कभी ऐसी सफलता नहीं मिली थी।

Continue reading on the app

13 सितंबर की टॉप 20 खबरें: भारत-चीन रिश्तों पर पीएम मोदी के 3 मंत्र, ब्रिक्स का नया रोडमैप, बिहार में टूटा महागठबंधन?

13 September Top 20 News: नई दिल्ली में मोदी-जिनपिंग मुलाकात के दौरान भारत-चीन रिश्तों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया. BRICS के दिल्ली घोषणापत्र में चीन-रूस ने संयुक्त राष्ट्र और UNSC ने भारत और ब्राजील की बड़ी भूमिका का समर्थन दोहराया है. वहीं बिहार MLC चुनाव से पहले RJD के छह उम्मीदवार घोषित करने के बाद महागठबंधन में खींचतान तेज हो गई. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

The post 13 सितंबर की टॉप 20 खबरें: भारत-चीन रिश्तों पर पीएम मोदी के 3 मंत्र, ब्रिक्स का नया रोडमैप, बिहार में टूटा महागठबंधन? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स में 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज की एंट्री, टीम को मिल गया घातक कोच

श्रीलंका के क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच बनने के लिए तैयार हैं. चामिंडा वास से पहले फ्रेंचाइजी ने भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे पूर्व तेज गेंदबाजों से भी बात की थी, लेकिन डील नहीं हो पाई है. ऐसे में टीम ने चामिंडा वास को चुना है. Sun, 13 Sep 2026 11:20:50 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: इंटरनेशनल मेहमानों तक पहुंचा बिहार का देसी सत्तू #brics #biharnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:15:31+00:00

BRICS से भारत को क्या मिला? कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे सवाल #brics #india #congress #bjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:10:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers