Responsive Scrollable Menu

BRICS शिखर सम्मेलन के इतर मिले Narendra Modi और Anwar Ibrahim, व्यापार और सेमीकंडक्टर पर चर्चा

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 12 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम ने शनिवार को व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर केंद्रित वार्ता की। दोनों नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की। मलेशिया ब्रिक्स समूह में भागीदार देश है।

वह आसियान समूह के भीतर भी भारत का एक प्रमुख साझेदार देश है। मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘समुद्री पड़ोसी, करीबी साझेदार और हमारे लोगों के जरिये मजबूत हुई दोस्ती। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलकर खुशी हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत-मलेशिया संबंध सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा की आवाजाही जैसे महत्वाकांक्षी नए क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।’’ मोदी ने कहा कि बढ़ता रक्षा सहयोग, द्विपक्षीय निवेश में विस्तार और लोगों के बीच गहरे संबंध दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नयी गति को दर्शाते हैं।

अनवर ने कहा कि उन्होंने भारत के तेजी से बढ़ते बाजार में मलेशियाई कंपनियों के लिए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ‘‘मलेशियाई निर्यात वस्तुओं की भारतीय बाजार में पहुंच को सुगम और तेज करने’’ की जरूरत पर बल दिया। मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि बातचीत में रणनीतिक क्षेत्रों, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर उद्योग में सहयोग बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मलेशिया और भारत के पास एक-दूसरे की पूरक क्षमताएं हैं, जिनका उपयोग औद्योगिक सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण, प्रतिभा विकास और द्विपक्षीय निवेश के माध्यम से किया जा सकता है।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने फरवरी में मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन तथा लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति का जायजा लिया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के निरंतर समर्थन की सराहना की। नेताओं ने आपसी हित से जुड़े प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अनवर ने सबाह के कोटा किनाबालु में भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव पर मलेशिया की सहमति भी जताई।

Continue reading on the app

PM Narendra Modi ने BRICS Summit में वियतनाम और इथियोपिया के समकक्षों से की वार्ता

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 12 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वियतनाम के उनके समकक्ष ले मिन्ह हंग ने शनिवार को रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की। वियतनाम ब्रिक्स समूह में भागीदार देश है।

मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने हंग के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऊर्जा, दुर्लभ खनिजों और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के विस्तार पर भी चर्चा की।’’ दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने और दोतरफा निवेश बढ़ाने के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘वियतनाम हमेशा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और ‘महासागर’ दृष्टिकोण का एक प्रमुख स्तंभ बना रहेगा।’’ मोदी और हंग ने मई में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाए जाने के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ भी अलग से बैठक की। मोदी ने कहा कि अली के साथ उनकी बातचीत में रक्षा, क्षमता निर्माण, निवेश संबंध, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा जैसे मुद्दे शामिल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर भारत-अफ्रीका संबंधों को भी मजबूत करेंगे तथा ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को और प्रभावी बनाएंगे।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी तथा क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी भारत-अफगानिस्तान टी20 का मजा? टेंशन में फैंस, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

India vs Afghanistan, 1st T20I Delhi Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन टी20 मैचों की शुरुआत हो रही है. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले फैंस की टेंशन बढ़ गई है. टेंशन बढ़ने की वजह दिल्ली का मौसम है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश का माहौल बना हुआ है और मैच के दिन भी बारिश होने की संभावना है. Sun, 13 Sep 2026 07:16:25 +0530

  Videos
See all

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00

Breaking News | BRICS 2026: होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्या बोले ईरान के मंत्री? #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:03:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers