Responsive Scrollable Menu

गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए ₹3.5 करोड़! ब्रेकअप के बाद वापस मांगने कोर्ट पहुंचा भारतीय मूल का CEO, जज ने की मजेदार टिप्पणी

Viral Story: भारतीय मूल के एक CEO ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड पर रिश्ते के दौरान लगभग $468,090 (करीब 3.5 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। ब्रेक-अप के बाद इन पैसों को वापस पाने के लिए उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन वे हार गए। TCI एक्सप्रेस लिमिटेड के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदर अग्रवाल ने सिंगापुर के हाई कोर्ट में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड फेलिशिया ली के खिलाफ केस किया था

Continue reading on the app

जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ:एक हफ्ते में चांदी ₹6,536 गिरकर ₹2.29 लाख पर आई, टाटा-संस को 3 साल में IPO लाना ही होगा

कल की बड़ी खबर जोमैटो से जुड़ी रही। अब आप जोमैटो से खाना ऑर्डर करते समय 'कैश ऑन डिलीवरी' यानी डिलीवरी के वक्त नकद भुगतान का ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको 5 रुपए ज्यादा देने होंगे। वहीं, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को 3 साल में अपना IPO लाना ही होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा संस की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी का दर्जा छोड़ने की मांग की थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ: कैश ऑन डिलीवरी पर 5 से 20 रुपए तक ज्यादा देने होंगे; ऑनलाइन पेमेंट पर छूट मिलेगी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। अब आप जोमैटो से खाना ऑर्डर करते समय 'कैश ऑन डिलीवरी' यानी डिलीवरी के वक्त नकद भुगतान का ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको 5 रुपए ज्यादा देने होंगे। यह नया शुल्क एप के बिल समरी में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जुड़ेगा। कुछ यूजर्स के एप बिल में यह फीस 7 रुपए से लेकर 20 रुपए तक अलग-अलग भी दिखाई दे रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टाटा-संस को 3 साल में IPO लाना ही होगा: RBI ने शेयर मार्केट में लिस्ट न होने की अर्जी खारिज की, छोटे निवेशकों को मौका मिलेगा टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को 3 साल में अपना IPO लाना ही होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा संस की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी का दर्जा छोड़ने की मांग की थी। टाटा संस ने 2024 में ₹21,813 करोड़ का अपना सारा कर्ज चुका दिया था। कंपनी का कहना था कि अब उस पर कोई कर्ज नहीं है, इसलिए उसे NBFC की कैटेगरी से बाहर किया जाए, लेकिन RBI ने इस मांग को नहीं माना। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. आईफोन-18 प्रो और प्रो मैक्स की बुकिंग शुरू: भारत में अमेरिका से ₹41,000 महंगा मिलेगा, जानें कहां से ऑर्डर करें एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बुकिंग भारत सहित दुनियाभर में शुरू हो गई है। भारत में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1.80 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने इस बार अपने प्रो मॉडल लाइनअप में नया A20 Pro चिपसेट, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और मेन कैमरे में पहली बार DSLR कैमरे वाली वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी दी है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में इन दोनों मॉडल्स की कीमतें काफी ज्यादा हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही: चांदी ₹6,536 गिरकर ₹2.29 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹2,946 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,946 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 3 सितंबर को 1.55 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.35 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 6,536 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अंबानी-अडाणी की संपत्ति ₹1.41 लाख-करोड़ घटी, फिर भी टॉप पर: फॉर्च्यून इंडिया टॉप-100 में 56 अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी, 31 की घटी; 13 नए चेहरे शामिल फॉर्च्यून इंडिया ने देश के टॉप-100 अरबपतियों की नई लिस्ट जारी की है। देश के टॉप 2 अमीरों की संपत्ति साल भर में 1.41 लाख करोड़ रुपए घट गई। इसके बावजूद मुकेश अंबानी पहले और गौतम अदाणी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। टॉप-100 में 30 उद्योगपतियों की संपत्ति कुल 4.26 लाख करोड़ रुपए घटी है। इसमें मुकेश अंबानी की संपत्ति सबसे ज्यादा 82 हजार करोड़ रुपए कम हुई, जबकि अडाणी की संपत्ति 59 हजार करोड़ रुपए घटी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार को मार्केट बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले बवाल, वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी ने फेडरेशन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

जापान में होने वाले एशियन गेम्स से पहले वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी ने नेशनल फेडरेशन पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. दिव्यांशी ने ये आरोप उन्हें स्क्वाड से बाहर किए जाने के बाद लगाया. दूसरी तरफ फेडरेशन ने दिव्यांशी को मेडिकल आधार पर एशियन गेम्स के भारतीय स्क्वाड से बाहर किए जाने का हवाला दिया है. Sun, 13 Sep 2026 07:56:45 +0530

  Videos
See all

Breaking News | BRICS 2026: होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्या बोले ईरान के मंत्री? #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:03:33+00:00

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers