Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: रविवार को द्वितीया तिथि के साथ हस्त नक्षत्र का दिव्य संयोग, राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 13 सितंबर 2026 को रविवार है. इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज द्वितीया तिथि सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर होगा. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज हस्त नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगा और फिर चित्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा. आज शुक्ल योग और ब्रह्म योग रहेगा. कन्या राशि में चंद्रमा का संचार होगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 13 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 13 September 2026

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. 

सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्यों से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी मिलने का योग है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा तथा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. इनके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि

आज तुला राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आपके नए कार्य संपन्न होंगे, खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं तथा समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए.आज आपको नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर और वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे और आज समय उत्तम रहेगा.

सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा में क्या नहीं चढ़ाते और क्या बिल्कुल न करें? जानें जरूरी नियम

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 13 September 2026: आज है वराह जयंती, जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 13 सितंबर 2026 रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. आज उन्हीं का प्रभाव रहेगा. ऐसे में आज सूर्यदेव को जल चढ़ाएं तथा उनके मंत्रों का जाप करें. आज रविवार के दिन लाल रंग की चीजों का दान करना चाहिए. आज 12:55 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और फिर हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा. इसके अलावा, आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचार होंगे. आज कौलव और तैतिल करण का प्रभाव रहेगा. आज शुक्ल योग 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और फिर ब्रह्म योग प्रभावित होंगे. पढ़ें आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 13 सितंबर 2026

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 13 सितंबर 2026
  • दिन- रविवार
  • तिथि- द्वितीया
  • नक्षत्र- हस्त 
  • सूर्योदय- सुबह 6:04 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:29 बजे
  • करण- कौलव, तैतिल
  • चंद्रमा- कन्या राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:52 से दोपहर 12:41 तक
  • राहुकाल- 4:56 से शाम 6:29 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम
  • दिशा शूल उपाय- घर से दलिया या घी खाकर घर से निकलें

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा में क्या नहीं चढ़ाते और क्या बिल्कुल न करें? जानें जरूरी नियम

आज का महामंत्र

ऊं भास्कराय नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में सुबह 01 बजकर 26 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:04 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 29 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 13 सितंबर सुबह 08.03 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 13 सितंबर को शाम 07.47 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:40 मिनट से सुबह 05:28 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 07:03 बजे से सुबह 08:40 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 मिनट से 12:41 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- शाम 04 बजकर 56 मिनट से शाम 06:29 तक

यम गण्डक- दोपहर 12:22 बजे से दोपहर 01:54 मिनट तक रहेगा 

गुलिक काल- दोपहर 03:25 बजे से शाम 04:57 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04.51 बजे से शाम 05.40 मिनट तक

पर्व

वराह जयंती

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी भारत-अफगानिस्तान टी20 का मजा? टेंशन में फैंस, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

India vs Afghanistan, 1st T20I Delhi Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन टी20 मैचों की शुरुआत हो रही है. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले फैंस की टेंशन बढ़ गई है. टेंशन बढ़ने की वजह दिल्ली का मौसम है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश का माहौल बना हुआ है और मैच के दिन भी बारिश होने की संभावना है. Sun, 13 Sep 2026 07:16:25 +0530

  Videos
See all

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers