Responsive Scrollable Menu

भारत पिछला महिला एशिया कप फाइनल श्रीलंका से हारा था:आज फिर खिताब के लिए भिड़ेंगी दोनों टीमें; टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में नहीं हारी

महिला एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पिछले एशिया कप फाइनल भी दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारा है। टीम ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान को हराया। फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर श्रीलंका भी टूर्नामेंट में अजेय रहा है। भारत हर बार एशिया कप फाइनल में पहुंचा 10वीं बार एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। भारत हर बार फाइनल में पहुंचा है। टीम 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट का फाइनल खेलेगी। वनडे फॉर्मेट के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी। भारत और श्रीलंका के बीच 32वां टी-20 मुकाबला टी-20 में दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 5 मैचों में सफलता मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा। हालिया फॉर्मट भी भारत के पक्ष में है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मुकाबले जीते हैं। शेफाली और स्मृति टॉप स्कोरर, दीप्ति विकेट में आगे शेफाली इस एशिया कप की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 169.69 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं। उनकी ओपनिंग पार्टनर स्मृति मंधाना 168 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 3.52 की इकोनॉमी से 11 विकेट चटकाए हैं। श्री चरणी ने भी 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टु ने टूर्नामेंट का बेस्ट स्पेल डाला श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टु से ऑलराउंड परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी। उन्होंने 4 मैचों में 4.06 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे। यह विमेंस एशिया कप के टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज का बेस्ट परफॉर्मेंस है। बैटिंग में हर्षिता समरविक्रमा टीम की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 89 रन बनाए हैं। स्पिनर्स ने भारत को 26, श्रीलंका को 25 विकेट दिलाए दुबई की धीमी पिच पर इस टूर्नामेंट में बैटिंग करना मुश्किल रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है, क्योंकि 14 में से 9 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। यह मैच काफी हद तक स्पिनरों की परफॉर्मेंस पर निर्भर होगा। भारत के स्पिनर्स ने टूर्नामेंट में 26 और श्रीलंकाई स्पिनरों ने 25 विकेट चटकाए हैं। दुबई में दिन का तापमान 37°C के आसपास रहेगा। मैच के वक्त उमस रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, रिचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा। श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना काविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका डी सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुंगधिका कुमारी, चामुडी प्रबोधा, मिताली अयोध्या।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: रविवार को द्वितीया तिथि के साथ हस्त नक्षत्र का दिव्य संयोग, राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 13 सितंबर 2026 को रविवार है. इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज द्वितीया तिथि सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर होगा. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज हस्त नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगा और फिर चित्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा. आज शुक्ल योग और ब्रह्म योग रहेगा. कन्या राशि में चंद्रमा का संचार होगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 13 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 13 September 2026

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. 

सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्यों से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी मिलने का योग है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा तथा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. इनके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि

आज तुला राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आपके नए कार्य संपन्न होंगे, खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं तथा समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए.आज आपको नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर और वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे और आज समय उत्तम रहेगा.

सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा में क्या नहीं चढ़ाते और क्या बिल्कुल न करें? जानें जरूरी नियम

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: सड़क हादसे में खोया दायां हाथ, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, 13 साल की केसर ने 6 मेडल जीत रचा इतिहास

Shooter Kesar Parikh Success Story: राजस्थान की 13 वर्षीय निशानेबाज केसर पारिक ने अपनी मेहनत और जज्बे से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बचपन में सड़क हादसे में दायां हाथ गंवाने के बावजूद केसर ने हौसला नहीं खोया और शूटिंग को अपना जुनून बना लिया. महज 6 से 8 महीने पहले शूटिंग शुरू करने वाली केसर ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत 6 मेडल जीते. जयपुर की एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी में वह रोजाना 6 से 8 घंटे ट्रेनिंग करती हैं. उनके कोच योगेश शेखावत के मार्गदर्शन में केसर तकनीक, शरीर का संतुलन और मानसिक मजबूती पर लगातार काम कर रही हैं. योगेश शेखावत पैरा शूटिंग से जुड़े हैं और उनके मार्गदर्शन में मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. केसर की सफलता साबित करती है कि शारीरिक चुनौती सपनों की राह रोक नहीं सकती. Sun, 13 Sep 2026 06:08:08 +0530

  Videos
See all

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers