Responsive Scrollable Menu

Bharat Mandapam में BRICS नेताओं को पीएम मोदी ने दिया विशेष डिनर, परोसे गए पारंपरिक भारतीय व्यंजन

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 12 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी में शनिवार को ‘भारत मंडपम’ में ब्रिक्स नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में ‘पनीर लबाबदार’, ‘गुच्छी मार्मिक’, ‘मिलेट पुलाव’ और मीठे में ‘शहतूत फिरनी’ समेत कई भारतीय व्यंजन परोसे गए। इस अवसर के लिए अत्याधुनिक परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। भारत 12-13 सितंबर को ‘भारत मंडपम’ में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज से ठीक पहले ‘खंडवी मिले’ और ‘खुंब गलौटी’ व्यंजन सूची में शामिल थे। ‘खंडवी मिले’ भाप में पकाए गए बेसन के रोल हैं, जिन्हें सरसों, नारियल तेल और करी पत्ते का तड़का दिया जाता है। इसी तरह ‘खुंब गलौटी’ मशरूम कबाब हैं, जिन्हें शीरमाल ब्रेड के ऊपर परोसा जाता है।

मुख्य भोजन में ‘पनीर लबाबदार’ शामिल था, जिसमें नरम पनीर के टुकड़ों को टमाटर की गाढ़ी ग्रेवी में पकाया गया था। ‘गुच्छी मार्मिक’ में हिमालयी गुच्छी मशरूम और कोमल शतावरी को केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ हल्की आंच पर पकाया गया था। अन्य व्यंजनों में ‘थक्काली बेले सारू’ शामिल था, जो तुअर दाल, ताजे टमाटर और करी पत्ते से तैयार हल्का दाल का शोरबा है।

‘मिलेट पुलाव’ में सुगंधित बासमती चावल और बाजरा को मसालों तथा सुगंधित सामग्री के साथ पकाया गया था। ‘चुकंदर रायता’ भी परोसा गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियां भी मेहमानों को परोसी गईं।

मीठे में ‘ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी’ परोसी गई, जिसमें मौसमी फलों और हल्की फेंटी हुई क्रीम के साथ कुरकुरी मीठी जलेबी शामिल थी। वीवीआईपी मेहमानों को अंत में ‘शहतूत फिरनी’ परोसी गई, जो दूध और चावल से बनी धीमी आंच पर पकाई गई खीर जैसी मिठाई है, जिसके ऊपर मीठे शहतूत और सोने की पत्ती सजाई गई थी।

Continue reading on the app

भारत से कभी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सका अफगानिस्तान:दिल्ली में आज पहला टी-20 मुकाबला; जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों सीरीज आज से शुरु हो रही है। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर भी निगाहें होंगी। अफगानिस्तान ने कभी इंटरनेशनल मैच में भारत को नहीं हराया है। दोनों के बीच अब तक 2 टेस्ट, 7 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले गए हैं। संजू, अभिषेक और सूर्यवंशी ओपनिंग के दावेदार भारतीय टीम के सामने प्लेइंग-11 के सिलेक्शन को लेकर कई सवाल हैं। अभिषेक शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि उनके जोड़ीदार के रूप में संजू सैमसन खेलेंगे या वैभव सूर्यवंशी यह देखने वाली बात होगी। जिम्बाब्वे सीरीज में 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ने वाले 15 साल के सूर्यवंशी ने नेट सेशन में लंबा अभ्यास किया। दूसरी तरफ टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे संजू सैमसन भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ईशान किशन 2026 में भारत के टॉप स्कोरर ईशान किशन साल 2026 में भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 23 मैचों में 176.90 की स्ट्राइक रेट से 812 रन बनाए हैं। इस दौरान 103 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह ने इस साल 19 मुकाबलों में 25 विकेट हासिल किए हैं। वे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 51 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राशिद, जादरान और उमरजई से अफगानिस्तान को उम्मीदें अफगानिस्तान को अपने ओपनर इब्राहिम जादरान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे इस साल 7 मैचों में 307 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। वहीं गेंदबाजी में टीम को स्पिनर राशिद खान से उम्मीदें होंगी। उनका साथ अजमतुल्लाह उमरजई देंगे, जो इस इस साल टीम के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। पिच रिपोर्ट और वेदर अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण ज्यादा चौके-छक्के लगने की उम्मीद है। मैच के बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। दिल्ली में शाम के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG T20: वैभव सूर्यवंशी के लिए क्यों खास होगी ये सीरीज? बस एक बार मौका मिल जाए

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है जहांं ओपनिंग के लिए उनका मुकाबला अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से है. Sun, 13 Sep 2026 08:04:28 +0530

  Videos
See all

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00

Breaking News | BRICS 2026: होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्या बोले ईरान के मंत्री? #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:03:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers