Responsive Scrollable Menu

भारत मंडपम में PM Modi ने दिया भव्य ब्रिक्स गाला डिनर, भारतीय व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधिमंडलों और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में भव्य ब्रिक्स गाला डिनर का आयोजन किया. इस अवसर पर भारत की विविध पाक परंपराओं को दर्शाने वाला विशेष शाकाहारी मेन्यू परोसा गया, जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों के स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया.

खंडवी मिले-फॉय परोसी गई

गाला डिनर की शुरुआत स्टार्टर के साथ हुई. मेहमानों को खंडवी मिले-फॉय परोसी गई, जिसमें बेसन से बनी स्टीम्ड खंडवी को सरसों, नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और योगर्ट ड्रेसिंग के साथ परोसा गया. इसके अलावा खुंब गलौटी में तवे पर हल्के से ग्रिल किए गए मशरूम कबाब को मिंट पर्ल्स और शीरमल ब्रेड के साथ परोसा गया.

परंपरा की झलक देखने को मिली

मुख्य भोजन में भारतीय व्यंजनों की समृद्ध परंपरा की झलक देखने को मिली. मेन्यू में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक (हिमालयी गुच्छी मशरूम और एस्पेरेगस को केसर, किशमिश और ममरा बादाम के साथ तैयार किया गया व्यंजन), कैरट बीन पोरियाल, ठक्काली बेले सारू (अरहर दाल और टमाटर से तैयार दक्षिण भारतीय शैली का हल्का सूप), मिलेट पुलाव, बीटरूट रायता और विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियां शामिल थीं.

फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी

डेजर्ट में मेहमानों को पुरानी दिल्ली के लोकप्रिय स्वाद से प्रेरित ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी गई, जिसमें मौसमी फलों और हल्की व्हिप्ड क्रीम के साथ कुरकुरी जलेबी परोसी गई. इसके साथ शहतूत फिरनी भी परोसी गई, जिसे धीमी आंच पर दूध और चावल से तैयार कर मीठे शहतूत और गोल्ड लीफ से सजाया गया.

कूटनीतिक मेजबानी का हिस्सा रहा

ब्रिक्स गाला डिनर के जरिए भारत ने वैश्विक नेताओं के सामने अपनी समृद्ध पाक विरासत, मिलेट्स को बढ़ावा देने की पहल और विभिन्न राज्यों की पारंपरिक रसोई का अनूठा संगम प्रस्तुत किया. यह आयोजन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन की प्रमुख सांस्कृतिक और कूटनीतिक मेजबानी का हिस्सा रहा.

स्रोत-आईएएनएस

 

Continue reading on the app

POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल का पहला पोस्ट वायरल, धोती-जनेऊ में दिखा एक्टर- 'जहां धर्म, वहां जीत'

एक्टर रोहित चंदेल दो महीने जेल में गुजारने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं. उन्हें 'पॉक्सो' एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. उन पर नाबालिग लड़की का पीछा करने और मारपीट का आरोप लगा था. उन्हें 11 सितंबर को जमानत मिली थी. उन्होंने रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो लोगों का ध्यान खींच रही है.

Continue reading on the app

  Sports

जर्सी विवाद सहित 8 आरोप, हॉकी इंडिया ने महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस भेजा, अधिकार भी छीने

Hockey India’s director general RK Srivastava stripped of his powers: हॉकी इंडिया ने अपने महानिदेशक (डीजी) कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए हैं. अध्यक्ष दिलीप टिर्की की ओर से भेजे गए इस नोटिस में श्रीवास्तव पर अध्यक्ष या कार्यकारी समिति की मंजूरी के बिना राष्ट्रीय टीम की पारंपरिक नीली जर्सी का रंग नारंगी करने और स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बेल्जियम व नीदरलैंड की विश्व कप यात्रा करने सहित कुल आठ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. श्रीवास्तव को 4 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश मिला है. Sat, 12 Sep 2026 23:37:48 +0530

  Videos
See all

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T20:40:09+00:00

Weather Update: 25 राज्यों में बारिश मचाएगी तबाही? | IMD Alert | Monsoon | Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T21:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers