Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान क्लीन स्वीप, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती:एजबेस्टन टेस्ट में 8 विकेट से हराया; दूसरी पारी में रुट, कॉक्स की फिफ्टी

इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली। इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 130 रन चाहिए थे। टीम ने 25वें ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान जो रूट 62 और जॉर्डन कॉक्स 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद एमिलियो गे को LBW कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया। रुट-कॉक्स ने शतकीय साझेदारी कर जीत दिलाई इसके बाद रूट और कॉक्स ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 128 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इस बीच कॉक्स ने टेस्ट में अपनी तीसरी फिफ्टी पूरी की। रुट अपनी पारी के दौरान भाग्यशाली रहे, जब 23 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान मिला। 10वें ओवर में वे मोहम्मद अली की गेंद पर बोल्ड हो गए थे, लेकिन अंपायर ने बॉलर का पैर क्रीज के बाहर पाया और इसे नो-बॉल करार दिया। बाबर, मसूद और अवैस की फिफ्टी से संभला पाकिस्तान इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शून्य के स्कोर पर सईम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक का विकेट गंवा दिया। इसके बाद शान मसूद ने आजान अवैस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। अवैस ने 10 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। अवैस के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम उतरे। उन्होंने 103 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की बदौलत 76 रन की पारी खेली। शान मसूद ने 95 रन की पारी खेली डेब्यूटेंट रजाउल्लाह का ऑलराउंड परफॉर्मेंस ऐसा लग रहा इंग्लैंड शुक्रवार को ही जीत की ओर बढ़ रहा था। पाकिस्ता ने 312 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेब्यू कर रहे रजाउल्लाह ने 63 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के लगाए। रजाउल्लाह ने नौवें विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर 121 रन जोड़े। अब्बास ने 42 रन बनाए। रजाउल्लाह की पारी का अंत डैन लॉरेंस ने 96.4 ओवर में उन्हें स्टंप कराकर किया। इसके साथ ही पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर खत्म हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी में 320 रन की बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर सिमट गई थी। उसके पहले पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। सईम अयूब 0, आजान अवैस 9, अब्दुल्लाह शफीक 3, शान मसूद 5 और बाबर आजम 7 रन बनाकर आउट हुए थे। सऊद शकील ने 43 और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाकर टीम को 133 तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 75, डैन लॉरेंस ने 65, जेमी स्मिथ ने 69 और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से रजाउल्लाह ने 4 विकेट लिए। ---------------------------------- पाकिस्तान टीम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय स्पिनर्स का नया फैशन, पहुंचा रहा है टीम को नुकसान, टेस्ट से लेकर टी-20 तक गेंदबाज इसकी चपेट में

team india new fasion: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों यह एक नया और चिंताजनक 'फैशन' बन चुका है. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से लेकर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तक, सब इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं.  यह अतिरिक्त गेंदें न केवल विरोधी टीम को मुफ्त के रन दे रही हैं, बल्कि कई बार मैच का रुख बदलने वाले महत्वपूर्ण विकेट भी भारत के हाथों से छीन रही है Mon, 14 Sep 2026 15:01:23 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: Salman Khurshid ने BRICS Declaration को लेकर Modi सरकार की तारीफ की |Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:14:31+00:00

Moradabad Fire: मुरादाबाद में आग का तांडव! RH इंटरनेशनल फैक्ट्री धू-धू कर जली, VIDEO आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers