Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान क्लीन स्वीप, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती:एजबेस्टन टेस्ट में 8 विकेट से हराया; दूसरी पारी में रुट, कॉक्स की फिफ्टी

इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली। इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 130 रन चाहिए थे। टीम ने 25वें ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान जो रूट 62 और जॉर्डन कॉक्स 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद एमिलियो गे को LBW कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया। रुट-कॉक्स ने शतकीय साझेदारी कर जीत दिलाई इसके बाद रूट और कॉक्स ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 128 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इस बीच कॉक्स ने टेस्ट में अपनी तीसरी फिफ्टी पूरी की। रुट अपनी पारी के दौरान भाग्यशाली रहे, जब 23 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान मिला। 10वें ओवर में वे मोहम्मद अली की गेंद पर बोल्ड हो गए थे, लेकिन अंपायर ने बॉलर का पैर क्रीज के बाहर पाया और इसे नो-बॉल करार दिया। बाबर, मसूद और अवैस की फिफ्टी से संभला पाकिस्तान इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शून्य के स्कोर पर सईम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक का विकेट गंवा दिया। इसके बाद शान मसूद ने आजान अवैस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। अवैस ने 10 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। अवैस के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम उतरे। उन्होंने 103 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की बदौलत 76 रन की पारी खेली। शान मसूद ने 95 रन की पारी खेली डेब्यूटेंट रजाउल्लाह का ऑलराउंड परफॉर्मेंस ऐसा लग रहा इंग्लैंड शुक्रवार को ही जीत की ओर बढ़ रहा था। पाकिस्ता ने 312 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेब्यू कर रहे रजाउल्लाह ने 63 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के लगाए। रजाउल्लाह ने नौवें विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर 121 रन जोड़े। अब्बास ने 42 रन बनाए। रजाउल्लाह की पारी का अंत डैन लॉरेंस ने 96.4 ओवर में उन्हें स्टंप कराकर किया। इसके साथ ही पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर खत्म हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी में 320 रन की बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर सिमट गई थी। उसके पहले पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। सईम अयूब 0, आजान अवैस 9, अब्दुल्लाह शफीक 3, शान मसूद 5 और बाबर आजम 7 रन बनाकर आउट हुए थे। सऊद शकील ने 43 और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाकर टीम को 133 तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 75, डैन लॉरेंस ने 65, जेमी स्मिथ ने 69 और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से रजाउल्लाह ने 4 विकेट लिए। ---------------------------------- पाकिस्तान टीम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026 की ये चार खास बातें आप जानते हैं क्या ?

BRICS SUMMIT की ये चार खास बातें आप जानते हैं क्या ? #PMModi #XiJinping #ModiXiMeeting #BRICS #BRICS2026 #IndiaChina #IndiaChinaRelations #NarendraModi #China #India #BRICSSummit #Geopolitics ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket: इंग्लैंड से सूपड़ा साफ... पाकिस्तान को अब एक और झटका; WTC में बुरी तरह पिछड़ी टीम 

Pakistan Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलने वाली पाकिस्तान टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीरीज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट की सजा मिली है। ICC ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में तय समय के मुकाबले 11 ओवर कम फेंकने के कारण पाकिस्तान के WTC खाते से 11 अंक काट दिए हैं।

ICC के मुताबिक समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। इसके चलते टीम पर उसके मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इस पेनल्टी के बाद पाकिस्तान के पास WTC 2025-27 चक्र में सिर्फ 5 अंक रह गए हैं। उसका पॉइंट्स प्रतिशत 4.63 है।

पाकिस्तान पहले ही WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रहा था। इंग्लैंड दौरे के शुरुआती टेस्ट में हार के बाद टीम आठवें से नौवें स्थान पर खिसक गई थी। अब स्लो ओवर रेट की पेनल्टी ने उसकी स्थिति और खराब कर दी है। वहीं वेस्टइंडीज 30 अंकों और 20.83 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

पाकिस्तान के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब दौर रहा है। WTC के मौजूदा चक्र में टीम ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बड़ा बदलाव भी किया गया था।

लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट 194 रन से हारने के बाद पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक जैसे बड़े नाम शामिल थे। इसके अलावा टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया।

अब पाकिस्तान के पास WTC में वापसी के लिए सिर्फ दो सीरीज बची हैं। टीम नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद मार्च 2027 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज होगी। पाकिस्तान के लिए इन दोनों सीरीज में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। उसकी अगली WTC सीरीज अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ होगी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए WTC फाइनल की दौड़ में वापसी करना अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Mon, 14 Sep 2026 15:24:47 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 News: ब्रिक्स समिट में शामिल होकर वापस लौटे Masoud Pezeshkian! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:00+00:00

रथ पर सवार होकर निकले Bappa... ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा Pune | Dagdu Sheth Ganpati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers