Responsive Scrollable Menu

Dehradun में बैंककर्मी पर हमले की साजिश, पूर्व प्रेमिका समेत 3 अरेस्ट

उत्तराखंड के देहरादून में चार दिन पहले एक बैंककर्मी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उसकी कथित पूर्व प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बैंककर्मी की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की कथित सुपारी दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) जितेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि ‘उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक’ की देहरादून शाखा में कार्यरत सत्यम कुमार को आठ सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र के बड़ोवाला में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी मालिया रहमान (26), उसके कथित सहयोगी मोहित (25) और गोली चलाने के आरोपी अंकित चौहान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अंकुर फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

चौधरी के मुताबिक, घटना के संबंध में कुमार की ममेरी बहन साक्षी चौहान ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वह और कुमार स्कूटर से मंडी चौक से घर लौट रहे थे कि तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और कुमार पर गोली चला दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दोनों आरोपी फिर देहरादून आए हैं, जिसके बाद पटेलनगर क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की गयी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पीछा करने पर दोनों चाय बागान की एक पगडंडी पर मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस दल पर गोली चलाते हुए जंगल की ओर भागे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया और उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अंकित ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात मोहित के जरिए मालिया से हुई थी और मालिया के कहने पर उसने अंकुर के साथ मिलकर कुमार पर गोली चलाई थी। अंकित ने बताया कि वे कथित तौर पर बकाया रकम लेने के लिए देहरादून आए थे। चौधरी ने बताया कि पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात आईएसबीटी के पास से मालिया और मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मालिया ने पूछताछ में बताया कि वह 2020 से 2023 तक उज्जीवन बैंक की हरिद्वार शाखा में कार्यरत थी, जहां उसकी मुलाकात कुमार से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मालिया ने बताया कि परिवार के दबाव में उसने 2023 में सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से निकाह कर लिया लेकिन शादी के बाद भी वह कुमार के संपर्क में रही, जिसके कारण उसकी शादी भी टूट गई। आरोपी महिला ने बताया कि 2025 में कुमार का तबादला देहरादून शाखा में हो गया और उसने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली।

मालिया ने आरोप लगाया कि कुमार शादी का वादा करता रहा लेकिन सगाई के बाद उसने उससे संपर्क कम कर दिया और सोशल मीडिया मंचों पर उसे ‘ब्लॉक’ कर दिया। पुलिस के अनुसार, मालिया ने बताया कि कुमार से नाराज होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और इसमें मोहित की मदद ली। चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी अंकुर की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Continue reading on the app

न मेघालय-मणिपुर, न त्रिपुरा-अरुणाचल, पूर्वोत्तर भारत का पहला राज्य कौन सा?

Nagaland: मेघालय-मणिपुर या त्रिपुरा-अरुणाचल नहीं, जानें पूर्वोत्तर भारत का पहला राज्य कौन सा बना था और क्या है 1963 में नागालैंड के गठन की पूरी कहानी.

Continue reading on the app

  Sports

Who is Razaullah: फटे जूते, ट्रकों की धूल और मजदूर भाई की वो जिद, जिसने पाकिस्तान को दिया क्रिकेटर रजाउल्लाह

पाकिस्तान के सुदूर गांव वारी से निकले 21 वर्षीय रजाउल्लाह ने एजबेस्टन में अपने डेब्यू टेस्ट में तहलका मचा दिया. एक ट्रक लोडर भाई के त्याग से क्रिकेट अकादमी पहुंचे रज़ाउल्लाह ने पहले टेस्ट की चौथी गेंद पर दिग्गज जो रूट को आउट किया. इसके बाद 9 गगनचुंबी छक्कों से 81 रनों की तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तान को पारी की हार से बचाया. उनकी इस बेखौफ प्रतिभा ने शोएब अख्तर सहित पूरे क्रिकेट जगत को अपना मुरीद बना लिया है. कौन हैं रजाउल्लाह? आइए जानते हैं. Sat, 12 Sep 2026 22:08:08 +0530

  Videos
See all

Assam News | असम : कार और ट्रक की टक्कर, 5 मौत #ytshorts #shorts #viralshorts #assamnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:37:58+00:00

Major Rishabh Singh Sambyal News: राष्ट्रपति Droupadi Murmu के एडीसी ने क्यों छोड़ी नौकरी? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:36:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers