Responsive Scrollable Menu

क्या इस जर्मन राज्य में भी जीतेगी एएफडी? [AFD leading in Mecklenburg-Western Pomerania]

जर्मनी के मैकलेनबुर्ग-वेस्टर्न पोमेरानिया राज्य में 20 सितंबर को चुनाव होने हैं. हालिया सर्वेक्षणों में दक्षिणपंथी पार्टी एएफडी बढ़त में दिखाई दे रही है. पड़ोसी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट में एएफडी की चुनावी सफलता के बाद इस चुनाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. Mecklenburg-Western Pomerania is set to vote on September 20, with recent polls showing the right-wing AfD leading. The election is drawing attention following AfD's strong performance in neighboring Saxony-Anhalt.

Continue reading on the app

जिनपिंग BRICS के लिए 7 साल बाद भारत आए:चीन बोला- मतभेदों को सुलझाकर काम करने को तैयार; गलवान के बाद चीन से आयात दोगुना हुआ

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। गलवान झड़प के बाद यह जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा है। BRICS समिट में शामिल होने के बाद वह आज शाम पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले चीन ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- हम भारत के साथ बातचीत बढ़ाकर और आपसी मतभेदों को सुलझाकर काम करने के लिए तैयार हैं। 15 जून 2020 को गलवान झड़प के बाद भारत-चीन रिश्तों में तनाव बढ़ा, लेकिन कारोबार नहीं रुका। 2020-21 में चीन से भारत का आयात करीब 65 अरब डॉलर था, जो 2025-26 में बढ़कर 132 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया। यानी गलवान झड़प के बाद चीन से आयात दोगुना हो गया है। जिनपिंग के साथ भारत आए चीन के नंबर-2 नेता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कै शी भी भारत आए हैं। वे चीन की सत्ता के टॉप-7 नेताओं में शामिल हैं। उन्हें मिली अहम जिम्मेदारियों की वजह से कै शी को जिनपिंग के बाद देश के सबसे ताकतवर नेताओं में माना जाता है। कै शी कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल कमेटी के जनरल ऑफिस के प्रमुख हैं। यह पार्टी के सबसे बड़े नेताओं के कामकाज को संभालने वाला दफ्तर है। यहां बड़े नेताओं की मीटिंग, जरूरी कागज और सूचनाओं से जुड़े काम देखे जाते हैं। यानी बड़े नेता कब मिलेंगे, कौन-सी बैठक होगी और उससे जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार करने से लेकर कई दूसरे काम इसी दफ्तर के जरिए होते हैं। कै शी इसी दफ्तर के मुखिया हैं। यानी उनका काम सीधे शी जिनपिंग और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं के रोजमर्रा के कामकाज से जुड़ा है। इसी वजह से उन्हें शी जिनपिंग का ‘डी फैक्टो चीफ ऑफ स्टाफ’ कहा जाता है। जिनपिंग की 18 फीट लंबी होंगकी N701 कार जिनपिंग पालम एयरपोर्ट से अपनी स्पेशल होंगकी N701 से रवाना हुए। करीब 18 फीट यानी 5.5 मीटर लंबी यह खास स्टेट लिमोजिन जिनपिंग के लिए तैयार की गई है। 2019 में भारत आए थे जिनपिंग 2019 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तमिलनाडु के ऐतिहासिक तटीय शहर मामल्लपुरम (महाबलीपुरम) में पीएम मोदी ने स्वागत किया था। दोनों नेताओं ने पंच रथ और शोर मंदिर जैसे प्राचीन स्मारकों का भ्रमण करते हुए द्विपक्षीय संबंधों पर अनौपचारिक बातचीत की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे को कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए उच्च स्तरीय तंत्र स्थापित करने पर सहमति बनी थी। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… BRICS में मोदी बोले- हम किसी के खिलाफ नहीं:हमारी सोच सबको साथ लेकर चलने की; ईरान-सऊदी-UAE में मतभेद के बावजूद संयुक्त बयान पर सहमति बनी पीएम मोदी ने शनिवार को 18वें BRICS समिट को संबोधित करते हुए कहा कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि सबको साथ लेकर चलने का मंच है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने घर में रचा इतिहास, आखिरी टेस्ट 8 विकेट से जीता, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

England Clean sweeps Test Series vs Pakistan by 3-0: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली. पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य रखा था. मेजबान इंग्लैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाने के बाद कोई और विकेट नहीं खोया और जो रूट व जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को शानदार जीत दिला दी. Sat, 12 Sep 2026 17:43:47 +0530

  Videos
See all

Rashtrvaad I Brics: BRICS सम्मेलन पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान!#rashtrvaad #brics #congress #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:11:05+00:00

What happened when I met Osama Bin Laden before 9/11? | BBC Americast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers