Responsive Scrollable Menu

Delhi में BRICS Summit के दौरान हस्तशिल्प बाजार आयोजित, कई देशों की कला प्रदर्शित

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर लगाए गए हस्तशिल्प बाजार में सदस्य और साझेदार देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है। मिट्टी से कलाकृतियां बनाने वाली ब्राजील की सदियों पुरानी कला से लेकर बेलारूस की पारंपरिक ‘विलो वीविंग’ तक के हस्तशिल्प इस बाजार में प्रदर्शित किए गए हैं। ‘विलो वीविंग’ पेड़ की लचीली और पतली टहनियों को आपस में बुनकर उपयोगी और सजावटी वस्तुएं बनाने की पारंपरिक कला है।

इन टहनियों से टोकरियां, फर्नीचर, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं बनाई जाती हैं। यह बेलारूस की पुरानी लोक कलाओं में शामिल है। भारत मंडपम के पास स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी परिसर में यह बाजार लगाया गया है।

भारत ने एक जनवरी को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी और वर्ष 2026 में समूह की स्थापना के 20 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। ब्रिक्स-2026 की आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया कि बाजार में सदस्य और साझेदार देशों के कारीगरों, डिजाइनरों और रचनात्मक उद्यमों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें हस्तशिल्प, हथकरघा, वस्त्र, कलाकृतियां और अन्य पारंपरिक उत्पाद शामिल हैं।

यह बाजार 10 सितंबर से शुरू हुआ है और 15 सितंबर तक लगा रहेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और कई अन्य नेता 12 और 13 सितंबर को हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। बेलारूस की ओर से मोलोडेचनो की प्रसिद्ध ‘विलो वीविंग’ लाना स्लास्त्सियोन ने ‘वर्बाच्का’ लोक शिल्प समूह का प्रतिनिधित्व किया है।

मिट्टी के बर्तन एवं कलाकृतियां बनाने वाली ब्राजील की शिल्पकार एवं मूर्तिकार क्लेजियानिया रिबेरो डी लीमा पाइव भी बाजार में अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। ब्राजील की मृदा शिल्प को अमेरिका की सबसे पुरानी जीवित परंपराओं में से एक बताया गया है। कजाकिस्तान के कलाकार एवं आभूषण डिजाइनर सेरिक रिस्बेकोव ने पारंपरिक कजाख प्रभावों को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ा है।

ईरान की कलाकार नादिया करीमी ने बलूची कढ़ाई की पारंपरिक कला को संरक्षित करने और उसे आगे विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

Continue reading on the app

40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा पहली बार मां बन गई हैं। 40 वर्षीय गागा ने अपने मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक शादी नहीं की है और फिलहाल मंगेतर हैं। Page Six ने इसकी पुष्टि की है। हाल ही में दोनों को उत्तरी कैलिफोर्निया में अपने नवजात बच्चे के साथ देखा गया। तस्वीरों में गागा बच्चे को सीने से लगाए हुए नजर आईं। हालांकि, बच्चे का नाम, जेंडर और जन्म की तारीख अभी सामने नहीं आई है। उत्तरी कैलिफोर्निया में पहली बार बच्चे संग दिखीं Page Six की एक्सक्लूसिव तस्वीरों में लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की अपने नवजात बच्चे के साथ नजर आए। गागा ने बच्चे को बेबी कैरियर में अपने सीने से लगा रखा था, जबकि माइकल उनके साथ चलते दिखाई दिए। दोनों ने कैजुअल लुक रखा था और परिवार के इस खास पल को काफी निजी रखा। बच्चे से जुड़ी जानकारी अभी सीक्रेट रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने अभी तक बच्चे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बच्चे का नाम, जेंडर और जन्म की सटीक तारीख सामने नहीं आई है। गागा और माइकल ने पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा हुआ था। कई महीनों से लाइमलाइट से दूर थीं गागा मां बनने की खबर सामने आने से पहले लेडी गागा कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर कम नजर आ रही थीं। उन्होंने अप्रैल 2026 में अपना 'द मेहेम बॉल' टूर खत्म किया था। करीब नौ महीने चले इस टूर में उन्होंने दुनिया भर में 86 शो किए थे। इसके बाद वह अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देती नजर आईं। मां बनने की इच्छा पहले भी जाहिर कर चुकी थीं लेडी गागा पहले भी कई मौकों पर मां बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। 2025 में द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह मां बनने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं अक्टूबर 2025 में द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट में उन्होंने मातृत्व को अपनी 'अगली बड़ी भूमिका' बताया था। 2024 में हुई थी दोनों की सगाई लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की की सगाई अप्रैल 2024 में हुई थी। दोनों ने अपनी सगाई को कुछ समय तक निजी रखा। बाद में 2024 के पेरिस ओलंपिक के दौरान गागा ने माइकल को सार्वजनिक तौर पर अपना मंगेतर बताया था। करीब 6 साल से साथ हैं दोनों गागा और माइकल की रिलेशनशिप 2019-20 के आसपास शुरू हुई थी। दोनों ने शुरुआत से ही अपने रिश्ते को काफी निजी रखा। कोरोना महामारी के दौरान साथ समय बिताने से उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। इसके बाद दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। कौन हैं लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की? लेडी गागा का असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा है। वह दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर्स में शामिल हैं। ‘पोकर फेस’, ‘बैड रोमांस’, ‘बॉर्न दिस वे’ और ‘शैलो’ जैसे गानों से उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई। वह सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी सफल रही हैं और ‘अ स्टार इज बॉर्न’ के लिए उन्हें ऑस्कर समेत कई बड़े सम्मान मिले हैं। वहीं माइकल पोलान्स्की अमेरिकी बिजनेसमैन और टेक इन्वेस्टर हैं। वह हार्वर्ड से पढ़ाई कर चुके हैं और टेक्नोलॉजी व निवेश से जुड़े काम करते हैं। वह गागा के म्यूजिक और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में भी उनके साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा है। शादी नहीं हुई, अब तीन लोगों का परिवार गागा और माइकल की सगाई को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक दोनों की शादी नहीं हुई है। हालिया रिपोर्ट्स में भी उन्हें लगातार मंगेतर के तौर पर ही बताया गया है। ऐसे में शादी से पहले अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद दोनों अब तीन लोगों का परिवार बन चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: एजबेस्टन में हाई-वोल्टेज ड्रामा, क्लीन बोल्ड होकर भी बच गए जो रूट, इस गलती ने छीनी पाकिस्तान की खुशियां

Joe Root, ENG vs PAK 3rd Test: बर्मिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट क्लीन बोल्ड होने के बाद भी बच गए. Sat, 12 Sep 2026 16:53:59 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: भारतीय सिनेमा पर बोलीं नाइजीरिया की पत्रकार #bricssummit #indiancinema #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T11:39:41+00:00

PM Modi At Brics Summit Speech: ब्रिक्स के मंच पर अचानक पीएम मोदी ने क्या दिखाया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T11:39:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers