Bread Malai Roll Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं स्वादिष्ट मलाई रोल, 20 मिनट में तैयार होगी ये आसान मिठाई
Bread Malai Roll Recipe: कई बार घर में ब्रेड बच जाती है और समझ नहीं आता कि इसका क्या बनाया जाए। ऐसे में आप इसे फेंकने के बजाय एक स्वादिष्ट मिठाई में बदल सकते हैं।
ब्रेड, दूध, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क से तैयार होने वाला ब्रेड मलाई रोल जल्दी बन जाता है और ठंडा-ठंडा सर्व करने पर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है। जानें ब्रेड मलाई रोल घर पर बनाने आसान रेसिपी।
ब्रेड मलाई रोल बनाने के लिए सामग्री
- ब्रेड - 6 स्लाइस
- दूध - 2 कप
- मिल्क पाउडर - 1/2 कप
- चीनी - 1/2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क - 1/4 कप
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- केसर - 10-12 रेशे
- घी - 2 बड़े चम्मच
- कटा हुआ पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच
ऐसे बनाएं ब्रेड मलाई रोल
स्टेप 1: तैयार करें मलाई का मिश्रण
एक पैन में दूध गर्म करें। इसमें मिल्क पाउडर, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालकर लगातार चलाएं। मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए।
स्टेप 2: मिलाएं केसर और इलायची
अब इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें।
स्टेप 3: ब्रेड करें तैयार
ब्रेड के किनारे काट लें और बेलन की मदद से उसे हल्का पतला बेल लें। अब इसके ऊपर तैयार मलाई का मिश्रण फैलाएं।
स्टेप 4: रोल बनाएं
ब्रेड को धीरे-धीरे रोल करें और किनारों को हल्के हाथ से दबा दें, ताकि रोल खुल न जाए।
स्टेप 5: हल्का सेंकें
एक पैन में थोड़ा घी डालकर तैयार ब्रेड रोल को हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।
स्टेप 6: सजाकर करें सर्व
तैयार मलाई रोल के ऊपर बचा हुआ मलाई मिश्रण डालें और कटे हुए पिस्ते से सजाएं।
30 मिनट फ्रिज में रखें
सभी ब्रेड रोल तैयार करने के बाद इन्हें करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा-ठंडा ब्रेड मलाई रोल सर्व करें। इस तरह बची हुई ब्रेड से मिनटों में एक नई और स्वादिष्ट मिठाई तैयार हो जाएगी, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बप्पा का पसंदीदा उकड़ीचे मोदक बनाने का आसान तरीका, नोट करें रेसिपी
न मूर्ति का बीमा, न भगवान का, फिर मुंबई के गणपति पंडाल का ये ₹703 करोड़ का इंश्योरेंस आखिर किसके लिए?
न मूर्ति का बीमा, न भगवान का! जानिए आखिर मुंबई के गणपति उत्सव का ₹703 करोड़ का इंश्योरेंस कवर किन-किन चीजों और जोखिमों की सुरक्षा करता है.
The post न मूर्ति का बीमा, न भगवान का, फिर मुंबई के गणपति पंडाल का ये ₹703 करोड़ का इंश्योरेंस आखिर किसके लिए? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24







