Responsive Scrollable Menu

'अच्छे पड़ोसी और दोस्त की तरह...', जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने से पहले आपसी संबंधों को लेकर चीन का बड़ा बयान

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आज दिल्ली में दुनिया भर के नेता जुटेंगे. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी सात साल बाद आज भारत आ रहे हैं. जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने से पहले चीन का बड़ा बयान सामने आया है. ये बयान दोनों देशों के संबंधों को एक बार फिर से बेहतर करने के लिए है. दरअसल, चीन ने कहा है कि बीजिंग भारत के साथ मिलकर काम करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मार्गदर्शन में दोनों देशों के बीच मतभेदों को सुलझाएगा.

क्या बोले चीनी राजदूत?

चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि बीजिंग भारत के साथ मिलकर काम करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मार्गदर्शन में दोनों देशों के बीच मतभेदों को सुलझाएगा. शनिवार को ब्रिक्स समिट के लिए शी जिनपिंग के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले, जू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने मतभेदों को सुलझाने और आपसी सहयोग के बारे में बात की. इस दौरे के दौरान उनकी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है. चीनी राजदूत ने यह भी पुष्टि की कि दोनों नेताओं के बीच बैठक की व्यवस्था की जा रही है.

चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने कहा, "चीन और भारत, राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं. कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "चीन, दोनों नेताओं के रणनीतिक निर्देशों पर अमल करने, रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से द्विपक्षीय संबंधों को संभालने, बातचीत बढ़ाने, सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा."

भारत के साथ मतभेदों को लेकर क्या बोला चीन?

चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने एक्स पर एक  पोस्ट में कहा कि चीन दोनों नेताओं की रणनीतिक सोच के मुताबिक भारत के साथ काम करेगा. उसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश एक-दूसरे से संवाद बढ़ाएं. सहयोग के नए रास्ते तलाशें और जो मतभेद हैं, उन्हें सही तरीके से संभालें. साफ शब्दों में समझें तो चीन का यह संदेश है कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर असहमति हो सकती है, लेकिन इसकी वजह से बातचीत बंद नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजिंग चाहता है कि रिश्तों को लंबे समय के नजरिए से देखा जाए.

ये भी पढ़ें: PM Modi-Xi Jinping Meeting Highlights: जानिए, पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से जुड़ी अहम बातें

विदेश मंत्रालय ने दिया ये खास संदेश

इसके साथ ही चीन के विदेश मंत्रालय ने भी यही संदेश दिया. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने भारत को लेकर कहा कि चीन भारत के साथ संवाद बढ़ाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने रिश्तों को रणनीतिक और लंबे समय के नजरिए से देखना चाहिए. माओ निंग ने दोनों देशों के मतभेदों को सही तरीके से संभालने पर भी जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने भारत और चीन को अच्छे पड़ोसी बताया. उन्होंने दोनों देशों को एक-दूसरे की कामयाबी में मदद करने वाला साझेदार बताया.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: 7 साल बाद आज दिल्ली पहुंचेंगे शी जिनफिंग, BRICS सम्मेलन में मोदी के साथ होगी अहम बैठक

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा के रंग में रंगी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, भक्ति और विसर्जन बनीं कहानी की जान

Ganesh Chaturthi Special: हर साल जब भी गणेश चतुर्थी का त्योहार आता है तो देशभर में गणपति बप्पा की भक्ति का रंग देखने को मिलता है. खासकर मुंबई और महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की रौनक देखने को मिलती है. बॉलीवुड में तो कई सेलेब्स ने तो गणेश चतुर्थी की तैयारी भी शुरू कर दी है. इस त्योहार पर कही बड़े-बड़े गणपति पंडाल, ढोल-नगाड़े, आरती, भक्ति गीत और बप्पा के विसर्जन का नजारा देखने को मिलता है. बॉलीवुड भी गणपति बप्पा के इस खास उत्सव से काफी जुड़ा रहा है, फिल्मों में भक्ति और विजर्सन को काफी शानदार अंदाज में दिखाया गया है, जो कहानी की जान बन गई थी.आइए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

'डॉन' में गणपति विसर्जन के दौरान दिखा सस्पेंस

शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' में गणपति उत्सव को बेहद खास तरीके से दिखाय गया. जिसमें गणपति विसर्जन का एक बड़ा जुलूस दिखाई देता है, जिसमें मुंबई की सड़कों पर गणपति बप्पा की भक्ति, ढोल-नगाड़े और डांस का माहौल दिखाई  देता है. इसी दौरान 'मोर्या रे' गाना भी फिल्माया गया है, जो गणपति उत्सव की एनर्जी को पर्दे पर शानदार तरीके से दिखाता है.

इस सीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गणपति विसर्जन यहां सिर्फ बैकग्राउंड में चल रहा त्योहार नहीं है बल्कि सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ बप्पा की भक्ति में डूबी हुई नजर आती है. ऐसा लगता है कि ये कोई मूवी का सीन हीं है बल्कि असली में सबकुछ हो रहा है. 

'अग्निपथ' में गणपति बप्पा की भक्ति के बदले की आग

ऋतिक रोशन की 'अग्निपथ' में भी गणपति बप्पा की भक्ति को  बेहद खास अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म का 'देवा श्री गणेशा' आज भी लोगों को पसंद है. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाज इसी लगया जा सकता है कि गणपति विसर्जन के दौरान भक्त इस गाने बजाते हैं. फिल्म के पूरे सीक्वेंस में गणपति बप्पा की पूजा, आरती, ढोल-नगाड़े, गुलाल और भक्तों की भारी भीड़ दिखाई देती है.

'एबीसीडी' में गणपति बप्पा की भक्ति के साथ हुआ डांस का धमाका

रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी' डांस पर बेस्ड मूवी है और इसमें गणपति बप्पा की भक्ति को भी डांस के जरिए पेश किया गया. फिल्म के क्लाइमेक्स में गणपति बप्पा को समर्पित 'सड्डा दिल वि तू' पर शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है. इस परफॉर्मेंस में गणपति बप्पा की भक्ति के साथ मॉडर्न डांस स्टाइल भी देखने को मिलता है. जहां एक तरफ बप्पा के प्रति श्रद्धा और सम्मान है, वहीं दूसरी तरफ डांसर्स अपनी पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हैं. हिप-हॉप जैसे मॉडर्न डांस स्टाइल के साथ गणपति भक्ति का यह मेल काफी  शानदार नजर आता है. 

'अतिथि तुम कब जाओगे?' में दिखा गणपति बप्पा से जुड़ा एंगल

अजय देवगन, कोंकणा सेन और परेश रावल की 'अतिथि तुम कब जाओगे?' एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन इसमें गणपति बप्पा से जुड़ा एक खूबसूरत और इमोशनल एंगल भी देखने को मिला. फिल्म में घर के अंदर गणपति बप्पा की स्थापना, पूजा और आरती को फिल्म  की कहानी का हिस्सा बनाया गया है. फिल्म में एक तरफ गणपति बप्पा को श्रद्धा के साथ विदा किया जाता है, तो दूसरी तरफ फैमिली उस मेहमान से भी छुटकारा पाने की उम्मीद करता है. इस पूरे मोमेंट में कॉमेडी के साथ इमोशन भी देखने को मिलता है.

'शोर इन द सिटी' में गणेशोत्सव बनी पूरी फिल्म की कहानी का हिस्सा

'शोर इन द सिटी' गणपति उत्सव से जुड़ी सबसे बेहतरीन फिल्म से एक है. इसकी कहानी मुंबई में 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के बैकड्रॉप पर आधारित है. शुरुआत गणेश चतुर्थी के मौके से होती है और कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते गणपति विसर्जन तक पहुंचती है. जिसमें मुंबई के गणपति उत्सव का शोर, सड़कों की भीड़, लाउडस्पीकर और पंडाल सबकुछ दिखाया जाता है. इसी गणेशोत्सव के बीच तीन अलग-अलग कहानियां आगे बढ़ती हैं और धीरे-धीरे आपस में जुड़ती हैं.

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज जी पर बनेगी ‘राधा अंश’! अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी होंगे फिल्म का हिस्सा?

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: मजबूरी में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कौन लेगा वरुण चक्रवर्ती की जगह?

India Probable Playing 11: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया बदलाव के साथ उतरेगी. वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते बाहर हो गए हैं. ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय है. Mon, 14 Sep 2026 21:03:40 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat: लेडी बाइकर को टक्कर मारने की वजह चौंका देगी #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T16:13:11+00:00

Aar Paar: खेल भाावना की बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान #mohsinnaqvi #asiacup #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T16:11:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers