Responsive Scrollable Menu

एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी फाइनल मुकाबला, जानिए कब और कितने बजे से शुरू होगा मैच?

INDW VS SLW: महिला एशिया कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. जहां, पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, तो वहीं शुक्रवार की रात को पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भी फाइनल में एंट्री कर ली है. नतीजन, अब टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. तो आइए आपको इस मैच से जुड़ी चीजों के बारे में बताते हैं कि ये मैच कब, कितने बजे खेला जाएगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

कितनी तारीख को खेला जाएगा फाइनल?

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम रनरअप बनकर टूर्नामेंट खत्म करेगी.

कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला फाइनल मैच रविवार की रात को खेला जाएगा. ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच का प्रसारण फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. सोनी 3 पर इस मैच की हिंदी में कमेंट्री आपको देखने के लिए मिलेगी. वहीं इस मैच की इंग्लिश कमेंट भी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर मौजूद होगी. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी. इस ऐप पर आप मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस ऐप पर मैच की लाइव इस्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. ग्रैंड फिनाले मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर इसकी लाइव प्रसारण फ्री में देखने के लिए मिलेगा. फ्री डिश टीव पर डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का फ्री में लाइव देखने के लिए मिलेगा.

भारत-श्रीलंका विजयरथ पर हैं सवार

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका ने जगह बना ली है. ये दोनों ही टीमें विजयरथ पर सवार हैं और दोनों ने ही शानदार अंदाज में लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि फाइनल में किसका विजयरथ रुकता है और कौन सी टीम खिताबी जीत दर्ज करने में कामयाब होती है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हासिनी परेरा

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, गुनालन कमलिनी

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: क्रिकेट में मैच का नतीजा कब होता है टाई, ड्रॉ और नो रिजल्ट? यहां समझिए तीनों के नियम

Continue reading on the app

'अच्छे पड़ोसी और दोस्त की तरह...', जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने से पहले आपसी संबंधों को लेकर चीन का बड़ा बयान

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आज दिल्ली में दुनिया भर के नेता जुटेंगे. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी सात साल बाद आज भारत आ रहे हैं. जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने से पहले चीन का बड़ा बयान सामने आया है. ये बयान दोनों देशों के संबंधों को एक बार फिर से बेहतर करने के लिए है. दरअसल, चीन ने कहा है कि बीजिंग भारत के साथ मिलकर काम करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मार्गदर्शन में दोनों देशों के बीच मतभेदों को सुलझाएगा.

क्या बोले चीनी राजदूत?

चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि बीजिंग भारत के साथ मिलकर काम करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मार्गदर्शन में दोनों देशों के बीच मतभेदों को सुलझाएगा. शनिवार को ब्रिक्स समिट के लिए शी जिनपिंग के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले, जू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने मतभेदों को सुलझाने और आपसी सहयोग के बारे में बात की. इस दौरे के दौरान उनकी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है. चीनी राजदूत ने यह भी पुष्टि की कि दोनों नेताओं के बीच बैठक की व्यवस्था की जा रही है.

चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने कहा, "चीन और भारत, राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं. कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "चीन, दोनों नेताओं के रणनीतिक निर्देशों पर अमल करने, रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से द्विपक्षीय संबंधों को संभालने, बातचीत बढ़ाने, सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा."

भारत के साथ मतभेदों को लेकर क्या बोला चीन?

चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने एक्स पर एक  पोस्ट में कहा कि चीन दोनों नेताओं की रणनीतिक सोच के मुताबिक भारत के साथ काम करेगा. उसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश एक-दूसरे से संवाद बढ़ाएं. सहयोग के नए रास्ते तलाशें और जो मतभेद हैं, उन्हें सही तरीके से संभालें. साफ शब्दों में समझें तो चीन का यह संदेश है कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर असहमति हो सकती है, लेकिन इसकी वजह से बातचीत बंद नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजिंग चाहता है कि रिश्तों को लंबे समय के नजरिए से देखा जाए.

ये भी पढ़ें: PM Modi-Xi Jinping Meeting Highlights: जानिए, पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से जुड़ी अहम बातें

विदेश मंत्रालय ने दिया ये खास संदेश

इसके साथ ही चीन के विदेश मंत्रालय ने भी यही संदेश दिया. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने भारत को लेकर कहा कि चीन भारत के साथ संवाद बढ़ाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने रिश्तों को रणनीतिक और लंबे समय के नजरिए से देखना चाहिए. माओ निंग ने दोनों देशों के मतभेदों को सही तरीके से संभालने पर भी जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने भारत और चीन को अच्छे पड़ोसी बताया. उन्होंने दोनों देशों को एक-दूसरे की कामयाबी में मदद करने वाला साझेदार बताया.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: 7 साल बाद आज दिल्ली पहुंचेंगे शी जिनफिंग, BRICS सम्मेलन में मोदी के साथ होगी अहम बैठक

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन को आखिरी मौका, वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम से किया जाएगा बाहर?

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच संजू सैमसन के लिए काफी अहम रहने वाला है. लगातार खराब फॉर्म के बीच ये इस सीरीज में उनका आखिरी मौका साबित हो सकता है. Mon, 14 Sep 2026 19:52:44 +0530

  Videos
See all

Uniform Civil Code : UCC पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:14:34+00:00

Uniform Civil Code :डिबेट में भिड़े मौलाना अंसार रजा और बीजेपी प्रवक्ता | UCC | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers