Responsive Scrollable Menu

फरीदाबाद में ट्रैफिक से मिलेगी बड़ी राहत! 4-लेन फ्लाईओवर से जुड़ेंगे NIT और ग्रेटर फरीदाबाद

Faridabad New Flyover: हरियाणा के फरीदाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यस्त चौराहों को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से एक बड़ा बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है. शहर के तीन नंबर पुलिया से लेकर दशहरा मैदान तक 4-लेन के नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है. यह प्रस्तावित फ्लाईओवर अवंतीबाई चौक और ईएसआई चौक जैसे प्रमुख और बेहद व्यस्त इलाकों से होकर गुजरेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों को भारी राहत मिलेगी.

एनआईटी और ग्रेटर फरीदाबाद के बीच बेहतर कनेक्टिविटी

वर्तमान में फरीदाबाद के पूर्वी क्षेत्र यानी ग्रेटर फरीदाबाद को एनआईटी क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी वाले छोर से जोड़ने के लिए सीधी और सुचारू सड़क व्यवस्था की कमी है. सीधी कनेक्टिविटी न होने के कारण चालकों को घूमकर लंबे रास्तों से गुजरना पड़ता है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि उन्हें विभिन्न स्थानों पर भीषण जाम का सामना भी करना पड़ता है. मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने ईस्ट-वेस्ट परियोजना पर तेजी से कदम आगे बढ़ाए हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर! 8 किलोमीटर एलिवेटेड रोड से लेकर मयूर विहार अंडरपास तक ये होगा बदलाव

नए एलिवेटेड फ्लाईओवर और रूट की योजना

ईस्ट-वेस्ट परियोजना के तहत ईएसआईसी चौक से सैनिक कॉलोनी तक लगभग 1600 मीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का खाका तैयार किया गया है. भौगोलिक दृष्टि से फरीदाबाद तीन हिस्सों में विभाजित है, जिसके चलते एनआईटी क्षेत्र से सेक्टर 12 या ओल्ड फरीदाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को नीलम, बाटा या एनएचपीसी रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का सहारा लेना पड़ता है. इसके बाद दिल्ली-आगरा हाईवे के अंडरपास और आगरा नहर को पार करके ही ग्रेटर फरीदाबाद पहुँच पाना संभव होता है. इस लंबी और जटिल यात्रा को सुलभ बनाने तथा ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए यू-टर्न सड़कों का निर्माण भी योजना में शामिल किया गया है.

सात प्रमुख स्थानों पर बनेंगे फ्लाईओवर और अंडरपास

ईस्ट-वेस्ट परियोजना के व्यापक ढांचे के अंतर्गत शहर के सात महत्वपूर्ण स्थानों पर नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है. इनमें से एक फ्लाईओवर बड़खल गांव के ऊपर से गुजरेगा, जबकि दूसरा फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी मोड़ पर गुरुग्राम रोड से उतरकर बड़खल रोड तक जाएगा. तीसरे फ्लाईओवर का निर्माण बड़खल गांव को पार करते हुए झील के समीप करने की योजना है. चौथा महत्वपूर्ण फ्लाईओवर अनखीर चौक पर बनेगा, जो सीधे अनखीर-गुरुग्राम मार्ग को जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates: ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे उज्बेकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री जमशेद कुचकारोव

परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए एफएमडीए की तरफ से एक तकनीकी कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है. चुना गया कंसल्टेंट निर्माण से जुड़ी तमाम तकनीकी संभावनाओं, डिजाइन, ढांचागत जरूरतों और परियोजना की आर्थिक उपयोगिता का गहन अध्ययन करेगा. हाल ही में एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया ने टीम के साथ सैनिक कॉलोनी से ईएसआई चौक तक के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान फ्लाईओवर के डिजाइन और निर्माण मार्ग में आने वाली संभावित रुकावटों की जांच की गई, ताकि डीपीआर फाइनल होते ही आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरू की जा सके.

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: बिहार के मोतीहारी में केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Breaking News Today Live Updates: आज 12 सितंबर 2026 और दिन शनिवार है. राजधानी दिल्ली में आज 18वीं ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन होगा. इस दौरान भारत मंडपम में दुनिया भर के नेता जुटेंगे. ब्रिक्स समित में पीएम मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत सदस्य और साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे.

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए पुतिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 5:45 बजे पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. जबकि शाम 7:30 बजे भारत मंडपम में BRICS समिट में शामिल राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. जिसकी मेजबानी पीएम मोदी करेंगे.

ब्रिक्स समिट को देखते हुए राजधानी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सम्मेलन से पहले विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, शनिवार रात 8:15 बजे से 11 बजे तक मध्य दिल्ली और आसपास के महत्वपूर्ण इलाकों में यातायात की आवाजाही नियंत्रित रहेगी. उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक  मोहन भागवत आज नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दोनों गुट आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे. ऋतब्रत गुट की बैठक सुबह 11 बजे होगी, जबकि ममता गुट दोपहर 12 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 1st T20I Live: दिल्ली में आएगा चौके-छक्कों का तूफान, भारत और अफगानिस्तान के बीच कुछ देर में पहला टी20

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगा. Sun, 13 Sep 2026 18:17:44 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: मोदी ने रख दिया ऐसा एजेंडा, जिससे बदल सकती है Global Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T12:37:24+00:00

पूर्व विधायक की कंपनियों पर ED का शिकंजा! दवाओं की सप्लाई के रिकॉर्ड से खुलेगा बड़ा राज?UP NRHM Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T12:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers