Breaking News Today Live Updates: बिहार के मोतीहारी में केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Breaking News Today Live Updates: आज 12 सितंबर 2026 और दिन शनिवार है. राजधानी दिल्ली में आज 18वीं ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन होगा. इस दौरान भारत मंडपम में दुनिया भर के नेता जुटेंगे. ब्रिक्स समित में पीएम मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत सदस्य और साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे.
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए पुतिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 5:45 बजे पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. जबकि शाम 7:30 बजे भारत मंडपम में BRICS समिट में शामिल राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. जिसकी मेजबानी पीएम मोदी करेंगे.
ब्रिक्स समिट को देखते हुए राजधानी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सम्मेलन से पहले विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, शनिवार रात 8:15 बजे से 11 बजे तक मध्य दिल्ली और आसपास के महत्वपूर्ण इलाकों में यातायात की आवाजाही नियंत्रित रहेगी. उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दोनों गुट आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे. ऋतब्रत गुट की बैठक सुबह 11 बजे होगी, जबकि ममता गुट दोपहर 12 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर! 8 किलोमीटर एलिवेटेड रोड से लेकर मयूर विहार अंडरपास तक ये होगा बदलाव
Delhi New Elevated Road Route: राजधानी दिल्ली के दो सबसे अधिक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुगम बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ी बुनियादी ढांचा योजना पर काम शुरू किया है. दिल्ली लोक निर्माण विभाग (PWD) शहर के मध्य और पश्चिमी हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक के दबाव को घटाने के मकसद से एक नया एलिवेटेड रोड और एक अंडरपास बनाने जा रहा है. इन दोनों परियोजनाओं के व्यावहारिक पहलुओं का आकलन करने के लिए विस्तृत फिजिबिलिटी स्टडी कराई जा रही है.
फिजिबिलिटी स्टडी के बाद बनेगी विस्तृत रिपोर्ट
संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही बुनियादी ढांचा परियोजनाएं वर्तमान में अपने शुरुआती दौर में हैं. निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विभाग सड़कों के अलाइनमेंट और संबंधित इलाकों में ट्रैफिक की वास्तविक आवश्यकताओं का गहराई से अध्ययन करेगा. इस अध्ययन के पूरा होने के बाद ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. इस रिपोर्ट में सड़क के प्रस्तावित डिजाइन, निर्माण में आने वाली अनुमानित लागत, आर्थिक उपयोगिता के साथ-साथ पर्यावरण और सामाजिक प्रभावों का पूरा ब्योरा शामिल रहेगा.
8 किलोमीटर होगी एलिवेटेड रोड की कुल लंबाई
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की कुल लंबाई लगभग 8 किलोमीटर होगी. यह एलिवेटेड मार्ग रानी झांसी रोड से शुरू होकर आनंद पर्वत और जखीरा के रास्ते सीधे पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगा. इसके बनने से दिल्ली के मध्य (सेंट्रल) और पश्चिमी हिस्सों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बिना किसी रुकावट के सफर करने की सुविधा मिलेगी. इस नए मार्ग के शुरू होने से मौजूदा चौराहों पर गाड़ियों का दबाव बेहद कम हो जाएगा और लोगों को एक बेहतर वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा. परियोजना के तहत रानी झांसी रोड से आनंद पर्वत की तरफ एक एलिवेटेड कनेक्शन देने और न्यू रोहतक रोड पर ब्रह्मा कुमारी चौक के बीच अलग से फ्लाईओवर बनाने की सिफारिशें भी शामिल हैं. हालांकि, प्राथमिकता के आधार पर अभी की जाने वाली फिजिबिलिटी स्टडी में पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक के 8 किलोमीटर लंबे मुख्य कॉरिडोर को ही शामिल किया गया है, जबकि अन्य संपर्क मार्गों पर काम बाद के चरणों में पूरा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates: ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे उज्बेकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री जमशेद कुचकारोव
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में बनेगा 500 मीटर लंबा अंडरपास
इसके अतिरिक्त, पूर्वी दिल्ली के घने यातायात वाले मयूर विहार क्षेत्र में क्राउन प्लाजा ट्रैफिक सिग्नल के पास 500 मीटर लंबा अंडरपास बनाने की योजना तैयार की गई है. यह चौराहा दिल्ली मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे स्थित है, जहां अलग-अलग दिशाओं से आने वाली गाड़ियां आपस में मिलती हैं, जिससे रोजाना भारी जाम की स्थिति बनती है. इस समस्या से निपटने के लिए सीधे जाने वाले वाहनों के लिए अंडरपास और स्थानीय आवाजाही को संभालने के लिए जमीनी सतह पर एक गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का प्रस्ताव है.
सुरक्षा मानकों का ध्यान और भविष्य का लक्ष्य
इन दोनों परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर के सबसे संवेदनशील और व्यस्त मार्गों पर गाड़ियों की रफ्तार को बिना बाधा के बनाए रखना है. निर्माण से पहले सड़क सुरक्षा ऑडिट भी कराया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को खत्म किया जा सके. अधिकारियों को उम्मीद है कि इन ढांचागत बदलावों से दिल्लीवासियों को लंबे ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: बिहार के मोतीहारी में केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation