‘पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी’, आलिया भट्ट ने बताया कैसे चिढ़ाती थी बचनपन में बहन
Alia Bhatt Sister Childhood Prank: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डोंट बी शाई' (Don’t Be Shy) को लेकर चर्चा में हैं, वह फिल्म का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान आलिया ने जेन-ज़ी (Gen Z) शब्द 'रेजबेट' (ragebait) का मतलब समझाते हुए अपनी बहन से जुड़ा बचपन का एक मेजदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बहन शाहीन उन्हें बचपन में चिढ़ाती थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
‘पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी’
दरअसल, आलिया भट्ट ने 'डोंट बी शाई' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट 'जेन ज़ी' (Gen Z) शब्द 'रेजबेट' (ragebait) को लेकर बहन शाहीन भट्ट से जुड़ा बचपन का एक मज़ेदार किस्सा सुनाया. आलिया ने बताया कि बचपन में शाहीन जान-बूझकर उन्हें यह कहकर चिढ़ाती थीं कि वह उनके पैरेंट्स की अपनी बेटी नहीं हैं. उन्होंने मज़ाक-मज़ाक में इस घटना को 'रेज-बेट' के मॉडर्न कॉन्सेप्ट से जोड़ा, जिसमें कोई शख्स जान-बूझकर ऐसी बात कहता या पोस्ट करता है जिससे सामने वाले को गुस्सा आए या वह इमोशनल रिएक्शन दे. उस घटना को याद करते हुए आलिया ने कहा, 'बचपन में शाहीन मेरे साथ 'रेज-बेट' वाला ही काम करती थीं. वह कहती थीं, 'आलिया पार्ले-जी के साथ मुफ़्त में मिली थी'. और वह माता-पिता की असली संतान नहीं है.' सोशल मीडिया पर आलिया के इस मजेदार किस्से को लेकर बात रही है.
आलिया कर रहीं चार न्यूकमर्स को लॉन्च
आलिया भट्ट ‘डोंट बी शाई’ की प्रोड्यूसर है, वह इस फिल्म से चार न्यूकमर्स को लॉन्च कर रही हैं. यह ट्रेलर लॉन्च आलिया के लिए एक खास पड़ाव भी है, क्योंकि वह अब एक ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं जिससे इंडस्ट्री में चार न्यूकमर्स का लॉन्च होने वाले हैं. आलिया ने 14 साल पहले करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ‘डोंट बी शाई’ के ज़रिए वह आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल जैसे नए कलाकारों वाली फिल्म को सपोर्ट कर रही हैं. ये फिल्म जेन-ज़ी (Gen Z) स्टूडेंट्स पर बेस्ड है. जिसमें युवा स्टूडेंट्स के एक ग्रुप की कहानी है जो अपने एक्सपीरियंस और रिलेशन को समझते हुए आगे बढ़ते हैं.
प्रोड्यूसर बनने पर जताई खुशी
आलिया ने इस दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर बनने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि एक एक्टर के तौर पर कैमरे के सामने रहना उन्हें बहुत पसंद है, लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने से उन्हें एक अलग तरह की खुशी देता है. उनका कहना है कि उन्हें किसी प्रोजेक्ट को शुरुआत से तैयार करने और उसकी पूरी दुनिया बनाने का हिस्सा बनना अच्छा लगता है. आलिया ने उस टाइम को भी याद किया, जब सृति पहली बार उनके पास इस फिल्म का आइडिया लेकर आई थीं. इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर इस जर्नी की शुरुआत की. बता दें कि यह फिल्म 25 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो उनका अगला प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' है. जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे. वह आखिरी बार YRF की स्पाई-यूनिवर्स फ़िल्म 'अल्फा' में नजर आई थीं. जिसमें शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने भी अहम रोल निभाया था. रिलीज़ के बाद इस फ़िल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. वहीं, अब आलिया संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा 'लव एंड वॉर' नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज होगी. आलिया और रणबीर एक बार फिर एक साथ बड़े पर्दे पर फैंस का दिल जीतते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ को सहनी पड़ी बॉडी शेमिंग, अब ट्रांसफॉर्मेशन कर बदल लिया पूरा लुक
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के पहले दिन भारत मंडपम के अंदर से खास रिपोर्ट
BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स समिट की शुरुआत आज से होने जा रही है. ऐसे में आज का दिन भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है. ब्रिक्स समिट से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई. इस मुलाकात में तमाम आयाम देखे जा रहे हैं. वहीं आज पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी मुलाकात होने जा रही है.
ये इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था पूरे ग्लोबल साउथ में लगातार बढ़ती जा रही है. चाहे वो अर्थव्यवस्था की बात हो या पेमेंट गेटवे की बात हो या फिर ब्रिक्स करेंसी की बात हो. इन तमाम मुद्दों को लेकर के इस ब्रिक्स सम्मेलन में चर्चा होने जा रही है. भारत खासतौर से अपनी सीबीडीसी यानी डिजिटल करेंसी उसको आगे रखने की कोशिश करेगा. साथ में जो ब्रिक्स देश हैं वो डीडोलराइजेशन की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट...
ये भी पढ़ें: BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





