BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का भारत दौरा, क्या सुलझेगा सालों पुराना सीमा विवाद?
Ground Report: ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 के सिलसिले में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आगमन के साथ ही भारत-चीन संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली संभावित द्विपक्षीय बातचीत में सीमा विवाद से लेकर व्यापार घाटे तक कई अहम और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. गलवान घाटी की घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आए खिंचाव के बीच भारत ने हमेशा एक स्पष्ट दृष्टिकोण बनाए रखा है. भारत का मानना है कि सीमा पर शांति और स्थिरता स्थापित किए बिना व्यापारिक संबंधों को पूरी तरह से सामान्य नहीं किया जा सकता. बैठक के दौरान भारत इस बात को प्रमुखता से रखेगा कि जब तक सीमा विवाद का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक खुलकर व्यापार करना संभव नहीं होगा. भारत और चीन के बीच बढ़ रहे व्यापार घाटे को संतुलित करना भी भारत की प्रमुख रणनीतियों में शामिल है. सम्मेलन के दौरान भारत यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि चीन में भारतीय वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात बढ़े, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को कम किया जा सके.
‘पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी’, आलिया भट्ट ने बताया कैसे चिढ़ाती थी बचनपन में बहन
Alia Bhatt Sister Childhood Prank: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डोंट बी शाई' (Don’t Be Shy) को लेकर चर्चा में हैं, वह फिल्म का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान आलिया ने जेन-ज़ी (Gen Z) शब्द 'रेजबेट' (ragebait) का मतलब समझाते हुए अपनी बहन से जुड़ा बचपन का एक मेजदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बहन शाहीन उन्हें बचपन में चिढ़ाती थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
‘पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी’
दरअसल, आलिया भट्ट ने 'डोंट बी शाई' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट 'जेन ज़ी' (Gen Z) शब्द 'रेजबेट' (ragebait) को लेकर बहन शाहीन भट्ट से जुड़ा बचपन का एक मज़ेदार किस्सा सुनाया. आलिया ने बताया कि बचपन में शाहीन जान-बूझकर उन्हें यह कहकर चिढ़ाती थीं कि वह उनके पैरेंट्स की अपनी बेटी नहीं हैं. उन्होंने मज़ाक-मज़ाक में इस घटना को 'रेज-बेट' के मॉडर्न कॉन्सेप्ट से जोड़ा, जिसमें कोई शख्स जान-बूझकर ऐसी बात कहता या पोस्ट करता है जिससे सामने वाले को गुस्सा आए या वह इमोशनल रिएक्शन दे. उस घटना को याद करते हुए आलिया ने कहा, 'बचपन में शाहीन मेरे साथ 'रेज-बेट' वाला ही काम करती थीं. वह कहती थीं, 'आलिया पार्ले-जी के साथ मुफ़्त में मिली थी'. और वह माता-पिता की असली संतान नहीं है.' सोशल मीडिया पर आलिया के इस मजेदार किस्से को लेकर बात रही है.
आलिया कर रहीं चार न्यूकमर्स को लॉन्च
आलिया भट्ट ‘डोंट बी शाई’ की प्रोड्यूसर है, वह इस फिल्म से चार न्यूकमर्स को लॉन्च कर रही हैं. यह ट्रेलर लॉन्च आलिया के लिए एक खास पड़ाव भी है, क्योंकि वह अब एक ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं जिससे इंडस्ट्री में चार न्यूकमर्स का लॉन्च होने वाले हैं. आलिया ने 14 साल पहले करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ‘डोंट बी शाई’ के ज़रिए वह आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल जैसे नए कलाकारों वाली फिल्म को सपोर्ट कर रही हैं. ये फिल्म जेन-ज़ी (Gen Z) स्टूडेंट्स पर बेस्ड है. जिसमें युवा स्टूडेंट्स के एक ग्रुप की कहानी है जो अपने एक्सपीरियंस और रिलेशन को समझते हुए आगे बढ़ते हैं.
प्रोड्यूसर बनने पर जताई खुशी
आलिया ने इस दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर बनने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि एक एक्टर के तौर पर कैमरे के सामने रहना उन्हें बहुत पसंद है, लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने से उन्हें एक अलग तरह की खुशी देता है. उनका कहना है कि उन्हें किसी प्रोजेक्ट को शुरुआत से तैयार करने और उसकी पूरी दुनिया बनाने का हिस्सा बनना अच्छा लगता है. आलिया ने उस टाइम को भी याद किया, जब सृति पहली बार उनके पास इस फिल्म का आइडिया लेकर आई थीं. इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर इस जर्नी की शुरुआत की. बता दें कि यह फिल्म 25 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो उनका अगला प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' है. जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे. वह आखिरी बार YRF की स्पाई-यूनिवर्स फ़िल्म 'अल्फा' में नजर आई थीं. जिसमें शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने भी अहम रोल निभाया था. रिलीज़ के बाद इस फ़िल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. वहीं, अब आलिया संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा 'लव एंड वॉर' नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज होगी. आलिया और रणबीर एक बार फिर एक साथ बड़े पर्दे पर फैंस का दिल जीतते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ को सहनी पड़ी बॉडी शेमिंग, अब ट्रांसफॉर्मेशन कर बदल लिया पूरा लुक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





