Responsive Scrollable Menu

फर्रुखाबाद में गंगा का रौद्र रूप, 15 दिन से जारी कटान में चार मकान नदी में समाए, गांव में दहशत

गंगा नदी का रौद्र रूप फर्रुखाबाद के समैचीपुर चितार गांव में देखा जा रहा है. पिछले 15 दिनों से जारी तेज कटान के कारण 4 पक्के मकान नदी में समा चुके हैं. ग्रामीण अपने आशियाने खोने के डर से सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं.

The post फर्रुखाबाद में गंगा का रौद्र रूप, 15 दिन से जारी कटान में चार मकान नदी में समाए, गांव में दहशत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने को लेकर एक भारतवंशी मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद हो गया। किराएदार का आरोप है कि महिला ने उसका खाना फेंक दिया। इसके बाद वह उसके घर में भी जबरन घुस गईं। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भारतवंशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। किराएदार ने शेयर किए झगड़े के वीडियो गार्डन में खाना बनाने से शुरू था विवाद किराएदार के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ गार्डन में बारबेक्यू पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवान वहां पहुंचीं और उन्हें रोकने लगीं। किराएदार ने इस मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए। इनमें राज तिवान दीवार पर पड़े निशानों की ओर इशारा करती नजर आ रहीं थीं। किराएदार ने उनसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। किराएदार के दोस्त ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। राज तिवान ने बारबेक्यू पर रखा खाना हटाया दूसरे वीडियो में राज तिवान बारबेक्यू पर रखा खाना हटाती हुई दिखाई दीं। किराएदार ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर उन्हें खाना बनाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। इसके बाद राज तिवान ने पुलिस बुलाने की बात कही। इंस्टाग्राम अकाउंट पर झगड़े के कई वीडियो हुए पोस्ट विवाद के बाद किराएदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किए। उसका दावा था कि बारबेक्यू को लेकर हुआ झगड़ा कोई अकेली घटना नहीं थी। एक और वीडियो में महिला किराएदार के घर के अंदर जाती नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी। इस दौरान किराएदार बार-बार तिवान को घर से बाहर जाने के लिए कहता रहा। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसीं और बाद में ताले भी बदल दिए। पुलिस ने महिला मकान मालकिन को गिरफ्तार किया विवाद बढ़ने के बाद पुलिस राज तिवान के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें हथकड़ी लगाई और अपने साथ ले गई। इस मामले में सामने आए दावे किराएदार की ओर से हैं। राज तिवाना ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का मुस्लिम पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने केस किया पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी भारत-अफगानिस्तान टी20 का मजा? टेंशन में फैंस, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

India vs Afghanistan, 1st T20I Delhi Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन टी20 मैचों की शुरुआत हो रही है. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले फैंस की टेंशन बढ़ गई है. टेंशन बढ़ने की वजह दिल्ली का मौसम है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश का माहौल बना हुआ है और मैच के दिन भी बारिश होने की संभावना है. Sun, 13 Sep 2026 07:16:25 +0530

  Videos
See all

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers