Responsive Scrollable Menu

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के परिवार से जुड़ा चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई के चर्चगेट स्थित उनके माता-पिता के घर से करीब ₹5 लाख की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई। मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने 40 वर्षीय घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विरार से पकड़ा है और चोरी हुई ज्वेलरी की बरामदगी के लिए जांच जारी है। चर्चगेट स्थित घर से चोरी हुई ज्वेलरी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके भाई अश्मित पटेल के माता-पिता का घर मुंबई के चर्चगेट इलाके में है। यहीं से सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत सामने आई। चोरी की कीमत करीब ₹5 लाख बताई गई है। मामले की शिकायत अमीषा की मां आशा पटेल ने पुलिस में दर्ज कराई। घरेलू सहायिका पर लगा चोरी का आरोप पुलिस ने इस मामले में सीमा विनोद घाटे नाम की 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। वह अमीषा पटेल के माता-पिता के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, वह करीब डेढ़ साल से वहां काम कर रही थी। कई महीनों पहले चोरी होने का दावा पुलिस जांच के अनुसार, जिस ज्वेलरी के चोरी होने की शिकायत की गई है, वह कथित तौर पर जनवरी 2026 में चोरी हुई थी। अमीषा की मां को घरेलू सहायिका पर शक था। उन्होंने कथित तौर पर पिछले करीब 5-6 महीनों से उससे चोरी की बात स्वीकार करने और ज्वेलरी लौटाने के लिए कहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच जब ज्वेलरी वापस नहीं मिली तो आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर मामला एक अज्ञात महिला के खिलाफ दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस ने घरेलू सहायिका सीमा घाटे को ट्रेस किया। उसे विरार से पकड़ा गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। चोरी की ज्वेलरी अभी बरामद नहीं पुलिस के मुताबिक, चोरी हुई ज्वेलरी की बरामदगी अभी बाकी है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर चोरी की गई ज्वेलरी कहां है। साथ ही आरोपी के किसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। अमीषा पटेल के परिवार से जुड़ा मामला अमीषा पटेल के माता-पिता के घर हुई इस चोरी के मामले ने उनके परिवार को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल पुलिस की जांच का मुख्य फोकस चोरी की गई ज्वेलरी बरामद करने और पूरे मामले की परिस्थितियों को स्पष्ट करने पर है। अमीषा पटेल का बॉलीवुड करियर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बड़ी हिट रही और अमीषा रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनमें ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘भूल भुलैया’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अमीषा पटेल ने साल 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ से बड़े पर्दे पर वापसी की।

Continue reading on the app

Hanuman Ansh: विशाल चतुर्वेदी ने कैसे लिखी 200 करोड़ी 'हनुमान अंश'? छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन

How Vishal Chaturvedi Written Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म का जादू चल रहा है, जिसकी शुरुआत बेहद धीमी रही थी. रिलीज के कई दिनों तक इसकी कमाई देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आगे चलकर यही फिल्म बड़े-बड़े बजट वाली फिल्मों को टक्कर देगी. लेकिन वक्त के साथ कहानी बदली और दर्शकों का रुख भी. अब फिल्म की कमाई लगातार नए आंकड़े छू रही है. इसी बीच इसके लेखक, निर्देशक और निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की कहानी लिखने के अपने तरीके का खुलासा किया है, जो किसी को भी हैरान कर सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अभिषेक के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने पहले टी20 में 7 विकेट से धो डाला

afg vs ind 1st t20 score: अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 इंटरेनशनल मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. अरुण जेटली स्टेडियम में 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया ने 13.4 ओवर में 157 रन बनाए. Sun, 13 Sep 2026 22:40:03 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: 'हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करो'| Raksha Bandhan | Premanand Ji Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:44:27+00:00

Houthis Attack on Israel: खाड़ी में हूतियों का भयंकर हंगामा? | Netanyahu | Iran | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers