Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi के जन्मदिन से UP में चलेगा Seva Sankalp Abhiyan, CM Yogi ने दी जानकारी

(फाइल फोटो के साथ) लखनऊ, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राज्य में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में योगी ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की यात्रा पूरे देशवासियों को नए भारत का दर्शन कराती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भाजपा और सरकार मिलकर सेवा कार्यक्रमों को प्रदेश, जिले से लेकर बूथ स्तर तक आगे बढ़ाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की इस यात्रा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्‍योदय’ का विचार और राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की ‘ग्राम स्‍वराज’ की अवधारणा भी शामिल है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ की संकल्पना को आगे बढ़ाते हैं। मोदी की कोई वंश परंपरा नहीं थी, उनके साथ कोई विरासत नहीं जुड़ी थी, लेकिन उनकी साधना, तप और देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत का लाभ पूरे देश को मिल रहा है।’’ योगी ने एक महीने तक आयोजित किये जाने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं के केंद्रों, राशन दुकानों, गैस वितरण केंद्रों, धार्मिक स्थलों और गंगा तट समेत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। आदित्‍यनाथ ने इसके अलावा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘सेवा : मेरा योगदान’, ‘सेवा ज्‍योति कलश यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्‍ट्र के रंग’, रक्‍तदान शिविर आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान हर जिले में व्यापक स्तर पर आयोजित होगा और प्रभारी मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सात अक्टूबर 2026 को मोदी जी का गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के 25 वर्ष पूर्ण होने का दिन है। इस यशस्वी यात्रा का अभिनंदन करने के लिए राज्य सरकार और संगठन ने मिलकर यह योजना तैयार की है।’’ योगी ने कहा कि मोदी ने समग्र विकास की ऐसी कार्ययोजना तैयार की जिसका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हुआ।

उन्होंने कहा कि गुजरात जब भीषण सूखा, पेयजल संकट और ‘कनेक्टिविटी’ जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था, तब मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री 13 वर्ष के कार्यकाल में सरदार सरोवर जैसी लंबित परियोजना को पूरा कर गुजरात को देश-दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यात्रा नए भारत का दर्शन कराती है। उन्होंने देश को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ का नया विजन दिया और इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई।

देश को विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचा दिया।’’ उन्होंने तीन देशों द्वारा मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं, ‘ब्रिक्स’ सम्मेलन, जी-20 सम्मेलन समेत उनकी वैश्विक उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवैधानिक प्रमुख के रूप में सात अक्टूबर को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर को उनके जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित होगा।

इसमें अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा कि 2001 से 2014 तक 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने विकास का जो मानक तय किया, वह आज देश का मानक बन रहा है। ‘वाइब्रेंट गुजरात’ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी 2017 से निवेश का सिलसिला शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री ने मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में किये गये कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी।

चौधरी ने धारा 370, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार और ‘तीन तलाक’ के अंत सहित मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार ने योगी आदित्‍यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2017 से प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया है। चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के लिए टोलियां बनाई गई हैं।

Continue reading on the app

Yes Milord: Thyagraj Stadium में कुत्ता टहलाने वाली IAS की नौकरी लेकर रहेगी सरकार? जानें SC में क्या हुआ

26 मई 2022 इंडियन एक्सप्रेस में तड़के सुबह 4:00 बजे एंड्र्यू एमसन की एक रिपोर्ट पब्लिश हुई। रिपोर्ट की हेडलाइन और इसकी कवर फोटो ऐसी जिसने सबका ध्यान खींचा। फोटोग्राफर अभिनव साह की इस तस्वीर के साथ जो रिपोर्ट थी उसकी हेडलाइन थी स्टेडियम इज एंप्टीड एथलीट्स टोल्ड टू लीव सो दैट आईएएस ऑफिसर कैन वॉक विद डॉग। रिपोर्ट के मुताबिक त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ी और कोच से शाम 7:00 बजे तक ट्रेनिंग खत्म करने को कहा जा रहा था। ताकि दिल्ली के तब के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रेवेन्यू वाले आईएएस संजीव खिरवार अपने कुत्ते को स्टेडियम में घुमा सकें। तस्वीर में संजीव खेरवार अपनी आईएएस पत्नी रिंकू डुग्गा और अपने कुत्ते के साथ स्टेडियम में टहलते हुए दिखाई दे रहे थे। उन दिनों रिंकू दिल्ली सरकार में सेक्रेटरी लैंड एंड बिल्डिंग थी। इस रिपोर्ट के आते ही विवाद खड़ा हुआ। राजनीतिक बयानबाजी भी हुई और मांग हुई। अफसर पर कारवाई की। रिपोर्ट पब्लिश होने के 18 घंटे के अंदर ही खबर आई कि स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाले अफसर को दिल्ली से लद्दाख भेज दिया गया और उनकी पत्नी जो खुद भी एक आईएएस अफसर हैं उन्हें अरुणाचल प्रदेश। हालांकि कुत्ता कहां भेजा गया? इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस विवाद ने बड़े अफसरों के एडमिनिस्ट्रेटिव पावर के मिसयूज का मुद्दा उठाया था। हालांकि तबादला होने के बाद इस विवाद पर अल्पविराम भी लग गया था। लेकिन एक साल बाद ही खबर आई कि आईएस रिंकू के करियर रिकॉर्ड को देखते हुए सरकार ने उन्हें कंपलसरी रिटायरमेंट पर भेज दिया था। रिंकू दुग्गा ने इस फैसले को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल यानी कि सीएटी में चुनौती दी। 8 अगस्त 2025 को कैट ने उनका कंपलसरी रिटायरमेंट आर्डर रद्द कर दिया और उनकी बहाली का रास्ता साफ कर दिया। केंद्र सरकार इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची लेकिन 15 अप्रैल 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट ने कैट के फैसले को बरकरार रखा। यानी हाईकोर्ट के फैसले के बाद रिंकू दुग्गा की नौकरी में वापसी का रास्ता साफ हो गया था। लेकिन अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। 7 सितंबर 2026 को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बाची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने रिंकू दुग्गा को नोटिस जारी किया और फिलहाल उनकी रीइस्टमेंट यानी कि बहाली पर रोक लगा दी। अब मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।


इसे भी पढ़ें: Indore में खुद को IAS बताकर 5 Star Hotel में पार्टी करने वाला आरोपी अरेस्ट

 2022 में त्यागराज स्टेडियम में हुआ क्या था? 

26 मई को दिल्ली का त्यागराज स्टेडियम अचानक सुर्खियों में आ गया था। वजह थी आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुगा और उनके कुत्ते को लेकर सामने आई तस्वीर। उस वक्त संजीव खिरवार दिल्ली सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी रेवेन्यू और रिंकू दुगा प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम थे। कुछ खिलाड़ियों और कोचों ने आरोप लगाया था कि वे रात करीब 8:00 बजे से 8:30 बजे तक स्टेडियम की फ्लड लाइट्स में प्रैक्टिस करते थे। लेकिन उन्हें शाम करीब 7:00 बजे ही स्टेडियम खाली करने के लिए कहा जाने लगा। फिर 26 मई 2022 को द इंडियन एक्सप्रेस के फ्रंट पेज पर एक तस्वीर छपी। इसमें संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा अपने कुत्ते के साथ त्यागराज स्टेडियम के ट्रैक पर दिखाई दिए। इसके बाद आरोप लगा कि आईएएस अधिकारी के कुत्ते को घुमाने के लिए खिलाड़ियों को जल्दी प्रैक्टिस खत्म करनी पड़ती थी। हालांकि संजीव खिरवार ने इन आरोपों को खारिज किया इससे इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि वह कभी-कभी अपने पेट को स्टेडियम लेकर आते थे। लेकिन इससे खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रभावित नहीं होती थी। स्टेडियम प्रशासन ने भी कहा था कि खिलाड़ियों का निर्धारित जो ट्रेनिंग टाइम है मतलब कि जो तय ट्रेनिंग टाइम था शाम 7:00 बजे तक ही था। विवाद बढ़ा तो तत्कालीन दिल्ली सरकार ने सभी खेल सुविधाओं को रात 10:00 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुले रखने का निर्देश दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी से मामले पर रिपोर्ट मांगी। कुछ ही समय बाद संजीव खेरवार का ट्रांसफर लद्दाख और रिंकू दुगा का ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir को मिलेगा पहला CEO: आज होगा अहम प्रशासनिक पद का चयन, ये हैं टॉप 3 दावेदार

कंपलसरी रिटायरमेंट का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

7 अगस्त 2023 को रिंकू दुगा को कंपलसरी रिटायरमेंट दे दिया गया। रिंकू दुगा ने इसे कैट में चुनौती दी। 8 अगस्त 2025 को कैट ने सरकार का आदेश रद्द कर दिया। मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा। 15 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने भी कैट के फैसले को बरकरार रखा। हाईकोर्ट की रीजनिंग भी काफी अहम थी। कोर्ट ने कहा कि रिव्यू कमेटी ने रिंकू दुग्गा के सर्विस रिकॉर्ड के कई अहम पहलुओं को ठीक से कंसीडर नहीं किया। उनके एपीएआर यानी कि एनुअल परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट्स में एडवर्स रिमार्क नहीं था और कंपलसरी रिटायरमेंट से पहले के 5 सालों में उनकी ग्रेडिंग आउटस्टैंडिंग रही थी। कई डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमिटीज यानी कि डीपीसीएस ने भी उनकी इंटीग्रिटी को सर्टिफाइड माना था। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि कंपलसरी रिटायरमेंट का मकसद आमतौर पर ऐसे अधिकारियों को सर्विस से हटाना होता है जिन्हें सरकार आगे काम के लिए उपयोगी नहीं मानती। ऐसे अधिकारियों के लिए अक्सर डेड वुड शब्द इस्तेमाल किया जाता है। कोर्ट के मुताबिक रिंकू दुगा के मामले में रिव्यू कमेटी ने उनके रिकॉर्ड को बाकी अधिकारियों से अलग तरीके से स्क्रूटनाइज किया था। लेकिन इसका पर्याप्त कारण नहीं बताया गया। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने कंपलसरी रिटायरमेंट के फैसले को गलत माना और कैट के आदेश को बरकरार रखा।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट  में दी चुनौती

केंद्र सरकार यहीं नहीं रुकी। सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और अब 7 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रिंकू दुगा की बहाली पर रोक लगा दी है। यानी अभी रिंकू दुगा की सरकारी सेवा में वापसी नहीं होगी। अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है। अब सबकी नजर 13 अक्टूबर की सुनवाई पर है। उस दिन सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है उससे तय होगा कि रिंकू दुगा की सरकारी नौकरी में वापसी का रास्ता खुलता है या कंपलसरी रिटायरमेंट का फैसला बरकरार रहता है। 

Continue reading on the app

  Sports

अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने चैंपियन, बेन शेल्टन को हराकर जीता अपना पहला US ओपन खिताब

जून में रोलैंड गैरोस जीतने और विंबलडन फ़ाइनल तक पहुंचने के बाद, ज्वेरेव 'ओपन एरा' में एक ही साल में अपने पहले दो मेजर टूर्नामेंट जीतने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए. Mon, 14 Sep 2026 04:10:56 +0530

  Videos
See all

Pakistan News : पाकिस्तान, आतंकवाद पर सवाल PDP नेता की डिबेट में बोलती बंद ! | Brics Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:45:19+00:00

Hindi News | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Akhilesh Yadav का सरकार पर बेहद गंभीर आरोप ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers