Shehnaaz Gill: 'मोटी...अनपढ़-गंवार' शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' के दिनों में झेली ट्रोलिंग का दर्द किया बयां
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल अपनी बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने बिग बॉस 13 के दिनों को याद किया और बताया कि शो के दौरान उन्हें किस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
शहनाज के मुताबिक, उस दौर में सिर्फ उनके शरीर को लेकर ही टिप्पणियां नहीं की गईं, बल्कि उनके बोलने के तरीके और भाषा को लेकर भी उन्हें निशाना बनाया गया।
बिग बॉस में बॉडी को लेकर हुई ट्रोलिंग
'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक हालिया बातचीत में, एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग उनके बर्ताव की वजह से उन्हें "अनपढ़-गंवार" कहते थे। उन्होंने कहा, "बिग बॉस में मेरे शरीर की वजह से मुझे बहुत ट्रोल किया गया। मेरी भाषा को लेकर भी मुझे काफी ट्रोल किया गया। अगर आप अपने शरीर को लेकर सहज हैं और आपको लगता है कि आप ऐसे ही अच्छे दिखते हैं, तो यह ठीक है।"
वजन कम किया, लेकिन सवाल फिर भी नहीं रुके
शहनाज़ गिल ने बताया कि वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं और वे उनके हर काम पर सवाल उठाते हैं, चाहे उनका वज़न बढ़ना हो या कम होना। दुनिया के अपने प्रति बेरहम रवैये, खासकर अपने लुक्स को लेकर, शहनाज़ ने कहा, "जब मैं थोड़ा वजन कम करती हूं, तो लोग कहते हैं, 'तुमने वजन क्यों कम किया? यह अच्छा नहीं लग रहा।' जब मेरा वजन बढ़ जाता है, तो वे कहते हैं, 'तुम मोटी हो गई हो। तुम्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए।' और मैं कहती हूं, 'आखिर दुनिया चाहती क्या है?' अगर आपकी सेहत ठीक है, तो सब कुछ ठीक है।"
बिग बॉस 13 ने बदली शहनाज की पहचान
शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से देशभर में बड़ी पहचान मिली। शो में उनका चुलबुला और बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया और वह सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में शामिल रहीं।
रियलिटी शो के बाद शहनाज ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा वह हौंसला रख और थैंक यू फॉर कमिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
शहनाज एक अभिनेत्री और सिंगर होने के साथ-साथ अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज’ को भी होस्ट करती हैं, जिसमें वह कई लोकप्रिय हस्तियों से बातचीत करती दिखाई देती हैं।
VIDEO: CINTAA ऑफिस में झगड़ने लगीं पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह, पुलिस ने लगाई फटकार, बोला- 'अपनी इज्जत का ख्याल रखें'
मुंबई के Cine and TV Artistes' Association (CINTAA) ऑफिस में शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। संगठन से जुड़े कलाकारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में पूनम ढिल्लों, उपासना सिंह, पद्मिनी कोल्हापुरे और कुनिका सदानंद समेत कई कलाकार एक-दूसरे से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने बीच-बचाव कर सभी को शांत कराने की कोशिश की।
कागजात को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि CINTAA के आधिकारिक कागजात और फाइलों को लेकर यह पूरा विवाद शुरू हुआ। अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने हाल ही में आरोप लगाया था कि संगठन की आधिकारिक फाइलें और दस्तावेज पूनम ढिल्लों की कार में रखकर बाहर ले जाए गए।
इसके बाद CINTAA ऑफिस में मौजूद कुछ सदस्यों ने पद्मिनी कोल्हापुरे से इस बारे में सवाल किए। सामने आए वीडियो में उनसे पूछा जाता है कि क्या वह कागजात ले जाने की बात स्वीकार कर रही हैं। इस पर पद्मिनी समिति को भंग किए जाने से जुड़ा पत्र दिखाने की बात करती नजर आती हैं। इसी दौरान वह दावा करती हैं कि उनका 'डेटा चोरी' हुआ है।
वहीं, एक अन्य वीडियो में पूनम ढिल्लों अपनी कार की तलाशी लिए जाने पर नाराजगी जताती दिखाई देती हैं। वीडियो कथित तौर पर कुनिका सदानंद ने रिकॉर्ड किया था। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और मामला काफी गर्म हो जाता है।
पुलिस ने कलाकारों को लगाई फटकार
बहस बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत कराने की कोशिश की। वीडियो में पुलिस को यह कहते सुना जा सकता है कि वे इस विवाद में किसी एक पक्ष के साथ नहीं हैं और उनके लिए सभी लोग समान हैं। माहौल बिगड़ता देख एक पुलिसकर्मी ने कलाकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपनी प्रतिष्ठा का ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि लोग उन्हें देख रहे हैं। पुलिसकर्मी ने यह भी कहा कि वे सभी को सम्मान दे रहे हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा है।
एक अन्य वीडियो में उपासना सिंह कथित तौर पर पहले भेजे जा चुके कागजात वापस बुलाने की बात करती हैं। इस पर पुलिसकर्मी कहते हैं कि कागजात वापस मंगाना उनका काम नहीं है। अगर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ हुई है तो Labour Commission संबंधित पक्षों से उन्हें पेश करने के लिए कह सकता है।
CINTAA में पहले से चल रहा है विवाद
CINTAA के भीतर यह विवाद पिछले कुछ समय से चल रहा है। अगस्त में 21 सदस्यीय निर्वाचित समिति के 8 निर्वाचित प्रतिनिधियों समेत कुल 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। संयुक्त पत्र में इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने संगठन के कामकाज में सामूहिक निर्णय लेने, सलाह-मशवरे और संवैधानिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए थे।
उपासना सिंह ने दावा किया था कि निर्वाचित पैनल के 50 प्रतिशत सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद समिति भंग हो गई है। हालांकि, पूनम ढिल्लों ने इस दावे का विरोध किया था।
चुनाव को लेकर भी बढ़ा विवाद
इसी बीच Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने CINTAA में नए चुनाव कराने की मांग की थी। इसके बाद पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे ने चुनाव पर रोक लगाने के लिए अदालत का रुख किया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई।
अब 12 सितंबर को होने वाले निर्धारित चुनाव से ठीक पहले CINTAA के आधिकारिक दस्तावेजों को कथित तौर पर बाहर ले जाने की कोशिश को लेकर आरोप सामने आए हैं। इसी विवाद के बीच ऑफिस में कलाकारों की तीखी बहस और पुलिस की फटकार का वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर सुर्खियों में है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






