Responsive Scrollable Menu

Celina Jaitley: 'हमेशा तुम्हारी मां...' बेटे की कब्र से लिपटकर रो पड़ीं सेलिना जेटली, इमोशनल कर देगा ये Video

Celina Jaitley: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं। पति पीटर हाग से कानूनी तलाक की कार्रवाई के बीच वह अपने दिवंगत बेटे शमशेर की याद में भावुक होकर टूट गईं। एक्ट्रेस ने बेटे की जन्मतिथि पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने बेटे की कब्र के पास बैठकर उसे गले लगाती और चूमती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं।

बेटे के साथ आखिरी यादों को संजोकर रख रही हैं सेलिना
सेलिना ने बताया कि अप्रैल में जब वह ऑस्ट्रिया गई थीं, तब उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि वह अगली बार अपने बेटे की कब्र पर कब आ पाएंगी। इसलिए उन्होंने इस पल को एक ऐसी याद के रूप में अपने पास सुरक्षित कर लिया, जिसे वह जरूरत पड़ने पर अपने बेटे के करीब महसूस करने के लिए देख सकें।

उन्होंने लिखा कि वह अपने बेटे को बहुत याद करती हैं और भले ही शमशेर उनके साथ ज्यादा समय तक नहीं रह सका, लेकिन वह कभी उनके दिल से दूर नहीं हुआ।

‘मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी राख मेरे बेटे के पास रखी जाए’
अपने भावुक संदेश में सेलिना ने अपनी एक इच्छा भी साझा की। उन्होंने कहा कि जब उनकी जिंदगी स्वाभाविक रूप से समाप्त हो, तो उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जाए और उनकी अस्थियां ऑस्ट्रिया में उनके बेटे शमशेर के पास रखी जाएं।

भाई की कमी महसूस करता है शमशेर का जुड़वां भाई
सेलिना ने अपने दूसरे बेटे अर्थु को भी याद किया, जिसका जन्म शमशेर के साथ ही हुआ था। उन्होंने कहा कि शमशेर भले ही बहुत जल्दी इस दुनिया से चला गया, लेकिन उसकी मौजूदगी आज भी उनके परिवार के बीच महसूस होती है।

अभिनेत्री ने लिखा कि उन्होंने अर्थु की आंखों में अपने भाई के लिए तड़प देखी है और उसकी बातों में भी शमशेर की कमी महसूस की है। सेलिना का मानना है कि शमशेर कहीं न कहीं अपने भाई और मां को देख रहा है।

‘शमशेर, जब तक हम फिर नहीं मिलते…’
अपने संदेश के अंत में सेलिना ने शमशेर और अर्थु दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन दोनों की मां रहेंगी, क्योंकि दोनों बच्चे उसी दिन उनकी जिंदगी में आए थे।

उन्होंने अपने दिवंगत बेटे से कहा कि वह अपने भाइयों का ख्याल रखे, जबकि उनकी मां खुद को संभालते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करती रहेगी।

फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं सेलिना
वर्कफ्रंट की बात करें तो सेलिना जेटली लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2011 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘थैंक यू’ में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। 

Continue reading on the app

Shehnaaz Gill: 'मोटी...अनपढ़-गंवार' शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' के दिनों में झेली ट्रोलिंग का दर्द किया बयां

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल अपनी बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने बिग बॉस 13 के दिनों को याद किया और बताया कि शो के दौरान उन्हें किस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

शहनाज के मुताबिक, उस दौर में सिर्फ उनके शरीर को लेकर ही टिप्पणियां नहीं की गईं, बल्कि उनके बोलने के तरीके और भाषा को लेकर भी उन्हें निशाना बनाया गया।

बिग बॉस में बॉडी को लेकर हुई ट्रोलिंग
'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक हालिया बातचीत में, एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग उनके बर्ताव की वजह से उन्हें "अनपढ़-गंवार" कहते थे। उन्होंने कहा, "बिग बॉस में मेरे शरीर की वजह से मुझे बहुत ट्रोल किया गया। मेरी भाषा को लेकर भी मुझे काफी ट्रोल किया गया। अगर आप अपने शरीर को लेकर सहज हैं और आपको लगता है कि आप ऐसे ही अच्छे दिखते हैं, तो यह ठीक है।"

 

 

वजन कम किया, लेकिन सवाल फिर भी नहीं रुके
शहनाज़ गिल ने बताया कि वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं और वे उनके हर काम पर सवाल उठाते हैं, चाहे उनका वज़न बढ़ना हो या कम होना। दुनिया के अपने प्रति बेरहम रवैये, खासकर अपने लुक्स को लेकर, शहनाज़ ने कहा, "जब मैं थोड़ा वजन कम करती हूं, तो लोग कहते हैं, 'तुमने वजन क्यों कम किया? यह अच्छा नहीं लग रहा।' जब मेरा वजन बढ़ जाता है, तो वे कहते हैं, 'तुम मोटी हो गई हो। तुम्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए।' और मैं कहती हूं, 'आखिर दुनिया चाहती क्या है?' अगर आपकी सेहत ठीक है, तो सब कुछ ठीक है।"

बिग बॉस 13 ने बदली शहनाज की पहचान
शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से देशभर में बड़ी पहचान मिली। शो में उनका चुलबुला और बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया और वह सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में शामिल रहीं।

रियलिटी शो के बाद शहनाज ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा वह हौंसला रख और थैंक यू फॉर कमिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

शहनाज एक अभिनेत्री और सिंगर होने के साथ-साथ अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज’ को भी होस्ट करती हैं, जिसमें वह कई लोकप्रिय हस्तियों से बातचीत करती दिखाई देती हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup Final: श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेरने को तैयार ये धुरंधर, 8वीं बार एशिया कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया

महिला टी20 एशिया कप का फाइनल मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा. इस खिताबी टक्कर के लिए दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 7 बार की चैंपियन है. ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि वह 8वीं बार खिताब अपने नाम करें. फाइनल में टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा पर सबकी नजर होगी. Sat, 12 Sep 2026 14:17:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Vietnam खरीदेगा ब्रह्मोस मिसाइल, PM Modi-हंग की मुलाकात में हो सकती है डील | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T08:41:47+00:00

Karnataka: हल्द्वानी घटना पर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T08:41:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers