भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे, कल एशिया कप फाइनल के साथ भारत-अफगानिस्तान T20 से बढ़ेगा रोमांच
Indian Cricket Team: क्रिकेट फैंस के लिए कल यानी 13 सितंबर (रविवार) का दिन एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन का पहला मुकाबला भारतीय मेंस टीम का अफगानिस्तान के साथ होगा. वहीं, महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से टकराएगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां.
Celina Jaitley: 'हमेशा तुम्हारी मां...' बेटे की कब्र से लिपटकर रो पड़ीं सेलिना जेटली, इमोशनल कर देगा ये Video
Celina Jaitley: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं। पति पीटर हाग से कानूनी तलाक की कार्रवाई के बीच वह अपने दिवंगत बेटे शमशेर की याद में भावुक होकर टूट गईं। एक्ट्रेस ने बेटे की जन्मतिथि पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने बेटे की कब्र के पास बैठकर उसे गले लगाती और चूमती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं।
बेटे के साथ आखिरी यादों को संजोकर रख रही हैं सेलिना
सेलिना ने बताया कि अप्रैल में जब वह ऑस्ट्रिया गई थीं, तब उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि वह अगली बार अपने बेटे की कब्र पर कब आ पाएंगी। इसलिए उन्होंने इस पल को एक ऐसी याद के रूप में अपने पास सुरक्षित कर लिया, जिसे वह जरूरत पड़ने पर अपने बेटे के करीब महसूस करने के लिए देख सकें।
उन्होंने लिखा कि वह अपने बेटे को बहुत याद करती हैं और भले ही शमशेर उनके साथ ज्यादा समय तक नहीं रह सका, लेकिन वह कभी उनके दिल से दूर नहीं हुआ।
‘मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी राख मेरे बेटे के पास रखी जाए’
अपने भावुक संदेश में सेलिना ने अपनी एक इच्छा भी साझा की। उन्होंने कहा कि जब उनकी जिंदगी स्वाभाविक रूप से समाप्त हो, तो उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जाए और उनकी अस्थियां ऑस्ट्रिया में उनके बेटे शमशेर के पास रखी जाएं।
भाई की कमी महसूस करता है शमशेर का जुड़वां भाई
सेलिना ने अपने दूसरे बेटे अर्थु को भी याद किया, जिसका जन्म शमशेर के साथ ही हुआ था। उन्होंने कहा कि शमशेर भले ही बहुत जल्दी इस दुनिया से चला गया, लेकिन उसकी मौजूदगी आज भी उनके परिवार के बीच महसूस होती है।
अभिनेत्री ने लिखा कि उन्होंने अर्थु की आंखों में अपने भाई के लिए तड़प देखी है और उसकी बातों में भी शमशेर की कमी महसूस की है। सेलिना का मानना है कि शमशेर कहीं न कहीं अपने भाई और मां को देख रहा है।
‘शमशेर, जब तक हम फिर नहीं मिलते…’
अपने संदेश के अंत में सेलिना ने शमशेर और अर्थु दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन दोनों की मां रहेंगी, क्योंकि दोनों बच्चे उसी दिन उनकी जिंदगी में आए थे।
उन्होंने अपने दिवंगत बेटे से कहा कि वह अपने भाइयों का ख्याल रखे, जबकि उनकी मां खुद को संभालते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करती रहेगी।
फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं सेलिना
वर्कफ्रंट की बात करें तो सेलिना जेटली लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2011 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘थैंक यू’ में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi





