Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 610
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 610
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 604

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 604
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

बेंगलुरु से लापता लड़की 7 महीने बाद OTP से मिली:सरकारी योजना के लिए पति के नंबर से रजिस्ट्रेशन कराया था, पुलिस ने ट्रैक किया

कर्नाटक के बेंगलुरु में जनवरी से लापता 18 साल की छात्रा को पुलिस ने करीब 7 महीने बाद OTP की मदद से खोज निकाला। वह 31 जनवरी को एक नाबालिग सहेली के साथ कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोनों अपने साथ मोबाइल फोन, ATM कार्ड या दूसरे जरूरी सामान नहीं ले गई थीं। उनके पास सिर्फ आधार कार्ड और कॉलेज बैग थे। काफी समय तक पुलिस को दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार छात्रा के आधार कार्ड से मिले एक डिजिटल सुराग ने पूरी जांच की दिशा बदल दी। छात्रा ने एक सरकारी स्वास्थ्य योजना के लिए आधार कार्ड से आवेदन किया और पति का मोबाइल नंबर दिया था। योजना के लिए उसी नंबर पर OTP आया था। CID ने नंबर को ट्रेस किया और छात्रा तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक छात्रा अब शादीशुदा है और गर्भवती भी है। उसे कर्नाटक हाईकोर्ट में पेश करने के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। वहीं उसके साथ गायब हुई नाबालिग लड़की की तलाश अभी जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

₹2,500 की सैलरी से लेकर ₹6 करोड़ की संपत्ति तक:गुजरात के एक व्यक्ति की वेल्थ जर्नी से सीखें 7 जरूरी फाइनेंशियल बातें

जब आप किसी के पास करोड़ों की संपत्ति की बात सुनते हैं, तो पहली सोच यही होती है कि उसकी सैलरी मोटी होगी या विरासत में बड़ा पैसा मिला होगा। लेकिन अहमदाबाद के 51 साल ग्रिजेश अगल की कहानी बिल्कुल अलग है। उन्होंने 1998 में उदयपुर से सिर्फ ₹2,500 महीने की सैलरी पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। आज उनके पास म्यूचुअल फंड, शेयर, रियल एस्टेट और गोल्ड मिलाकर ₹6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनकी यह जर्नी आसान नहीं रही। 2008 के मार्केट क्रैश में पोर्टफोलियो 70% घटने पर उन्होंने SIP रोक दी थी। लेकिन 2020 में कोविड के दौरान जब पोर्टफोलियो ₹90 लाख से गिरकर ₹65 लाख पर आया, तब वे डरे नहीं और निवेश बनाए रखा। दो मंदी के बीच उनका व्यवहार बदला और ₹7,000 की SIP बढ़कर ₹57,000 प्रति महीना हो गई। जानिए ग्रिजेश के सफर से मिलने वाले 7 जरूरी फाइनेंशियल लेसन... 1. सबसे पहला और बड़ा इन्वेस्टमेंट आपका करियर है ग्रिजेश राजस्थान के सलूंबर में एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े। उन्होंने बी.फार्मा और एमबीए करने के बाद फार्मा सेल्स में पहली नौकरी की। 2004 में अहमदाबाद आने पर उन्हें बिजनेस और इक्विटी मार्केट की समझ मिली। 2009 में एरिस लाइफसाइंसेज जॉइन करने के बाद उनका सालाना पैकेज ₹6 लाख हुआ, जो बाद में बढ़कर ₹9 लाख, ₹15 लाख और ₹21 लाख तक पहुंचा। ग्रिजेश की वेल्थ इसलिए नहीं बनी कि शुरुआत में सैलरी ज्यादा थी, बल्कि इसलिए बनी क्योंकि करियर के साथ उनकी कमाई बढ़ी और उन्होंने उस कमाई को लगातार निवेश में बदला। 2. जल्दी शुरुआत जरूरी, लेकिन प्लान का टिकाऊ होना उससे भी ज्यादा 2006 में ₹15,000 की सैलरी होने पर ग्रिजेश ने ₹20,000 का लम्पसम और ₹7,000 की मंथली SIP शुरू की। यह उनकी सैलरी का 47% हिस्सा था। लेकिन उस वक्त उन पर होम लोन, कार लोन और परिवार की जिम्मेदारी थी। 2008 की मंदी में जब पोर्टफोलियो 70% टूटा, तो दबाव के कारण उन्हें SIP बंद करनी पड़ी। इससे सीख मिलती है कि सिर्फ जल्दी निवेश शुरू करना काफी नहीं है, मुश्किल वक्त में टिके रहने के लिए फाइनेंशियल बेस भी मजबूत होना चाहिए। 3. कर्ज चुकाएं और EMI का पैसा वेल्थ क्रिएशन में लगाएं ग्रिजेश ने पहले अपने होम लोन को खत्म करने पर ध्यान दिया। अक्टूबर 2010 में पहला होम लोन चुकाने के बाद दिसंबर 2011 में उन्होंने दोबारा ₹7,000 की SIP शुरू की। 2020 में कोविड के समय उन्होंने ₹20 लाख का दूसरा होम लोन भी चुका दिया। लोन खत्म होने से जो पैसा EMI में जा रहा था, उसे उन्होंने अपनी SIP बढ़ाने में इस्तेमाल किया। कर्ज से मुक्त होना ही अंतिम लक्ष्य नहीं था, असली फायदा उस फ्री हुए कैश फ्लो को अगले गोल में लगाना था। 4. सैलरी हाइक को SIP बढ़ाने का मौका बनाएं ग्रिजेश ने अपनी SIP को कभी एक जगह रुकने नहीं दिया। सैलरी बढ़ने के साथ उनकी SIP ₹7,000 से बढ़कर ₹15,000, फिर ₹30,000, ₹50,000 और अंत में ₹57,000 तक पहुंची। 2016 में जब उनका सीटीसी ₹15 लाख हुआ, तो उन्होंने अपने सेविंग्स अकाउंट में पड़े ₹25 लाख रुपए को भी लम्पसम के रूप में इन्वेस्ट कर दिया। उनका सीधा फॉर्मूला था- इनकम ग्रोथ + ज्यादा बचत + ज्यादा SIP + समय = बड़ा फंड। 5. सेविंग्स अकाउंट में पड़े पैसे को बेकार मत रहने दें 2016 में SIP चलाने के बावजूद ग्रिजेश के सेविंग्स बैंक अकाउंट में करीब ₹25 लाख बिना किसी इस्तेमाल के पड़े थे। जब उन्होंने अपने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के साथ पोर्टफोलियो रिव्यू किया, तो उस सरप्लस पैसे को बाजार में लगाया। इमरजेंसी फंड को छोड़कर, बिना किसी मकसद के बड़े अमाउंट को बैंक में पड़े रहने देने से रिटर्न का नुकसान होता है। 6. मार्केट क्रैश सिर्फ पोर्टफोलियो नहीं, आपके बिहेवियर का टेस्ट है 2008 में भारी नुकसान देखकर SIP रोकने वाले ग्रिजेश ने मार्च 2020 में अपनी गलती नहीं दोहराई। जब उनका पोर्टफोलियो ₹90 लाख से घटकर ₹65 लाख रह गया, तो उन्होंने पैसे निकालने के बजाय SIP जारी रखी। 2011 के बाद से उन्होंने म्यूचुअल फंड से पैसा नहीं निकाला। नतीजा यह हुआ कि ₹1.34 करोड़ के कुल निवेश पर उनका म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो आज ₹2.78 करोड़ का हो चुका है। 7. हर फैसला परफेक्ट होना जरूरी नहीं है ग्रिजेश से भी कुछ चूक हुई। होम लोन प्रीपे करने के चक्कर में वे कंपनी के ESOPs का विकल्प नहीं चुन पाए, जिनकी वैल्यू आज करीब ₹1.40 करोड़ होती। 2008 में SIP रोकना भी गलत फैसला था। इसके बावजूद वे ₹6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बना सके। आज उनके पास 3 फ्लैट, 1 प्लॉट, 200 ग्राम सोना, ₹2.78 करोड़ के म्यूचुअल फंड, ₹37.9 लाख के शेयर और एफडी/पीपीएफ में भी निवेश है। 2021 में अपनी फार्मा कंपनी शुरू कर चुके ग्रिजेश का लक्ष्य 58 की उम्र तक ₹7.5 से ₹10 करोड़ का कॉर्पस बनाने का है। क्या होती है स्टेप-अप SIP? स्टेप-अप या टॉप-अप SIP एक ऐसी सुविधा है, जिसमें निवेशक हर साल या एक तय समय पर अपनी SIP राशि में 5%, 10% या अपनी पसंद के हिसाब से बढ़ोतरी कर सकता है। अगर आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है, तो SIP बढ़ाना कम्पाउंडिंग का फायदा कई गुना कर देता है। ग्रिजेश ने यही तरीका अपनाकर ₹2,500 की सैलरी से शुरुआत करके ₹6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बनाई। ये खबर भी पढ़ें… अंबानी-अडाणी की संपत्ति ₹1.41 लाख-करोड़ घटी, फिर भी टॉप पर: फॉर्च्यून इंडिया टॉप-100 में 56 अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी, 31 की घटी; 13 नए चेहरे शामिल फॉर्च्यून इंडिया ने देश के टॉप-100 अरबपतियों की नई लिस्ट जारी की है। देश के टॉप 2 अमीरों की संपत्ति साल भर में 1.41 लाख करोड़ रुपए घट गई। इसके बावजूद मुकेश अंबानी पहले और गौतम अदाणी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का धमाका, रुमेश पाथिरागे बने जैवलिन के नए बादशाह, 91.9 मीटर थ्रो से जीती अल्टिमेट चैंपियनशिप

श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे जैवलिन थ्रो के हर इवेंट में कमाल कर रहे थे. पिछले महीनों में वह इस खेल में पूरी तरह से छा गए हैं. ब्रुसेल्स डायमंड लीग जीतने के बाद अब पाथिरागे ने अल्टिमेट चैंपियनशिप का खिताब भी जीत लिया है. बुसेल्स में पाथिरागे 90 मीटर के आंकड़े को पार नहीं कर पाए थे, लेकिन अल्टिमेट चैंपियनशिप में उन्होंने 91 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका है. Mon, 14 Sep 2026 09:45:09 +0530

  Videos
See all

Iran के राष्ट्रपति के सामने गूंजा सनातन का संदेश! | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:46:29+00:00

Uttarakhand News: Landslide से Yamunotri Highway बन्द, Kedarnath में भारी भीड़ |Weather Update Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers